आज का मकर राशिफल: निवेश के लिए शानदार दिन, किस्मत देगी पूरा साथ

Makar Aaj Ka Rashifal 12 April 2026: मकर राशि वालों के लिए आज का दिन क्या खास रहेगा. क्या आज भाग्य आपका साथ देगा. क्या लंबे समय से रुके काम पूरे होंगे? आइए जानते है ज्योतिषाचार्य चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु: से मकर राशि वालों के लिए आज का दिन कैसा रहने वाला है.

Aaj Ka Makar Rashifal 12 April 2026: आज चंद्रमा आपकी ही राशि में विराजमान हैं, जो आपको मानसिक स्पष्टता और आत्मविश्वास प्रदान करेंगे. मीन राशि में ग्रहों की युति आपके पराक्रम भाव को सक्रिय कर रही है. मेष राशि में स्थित शुक्र आपके पारिवारिक सुख में वृद्धि करेगा. कुंभ राशि में राहु का होना अचानक धन लाभ के संकेत दे रहा है.

करियर/बिजनेस: आज आप जो भी कार्य हाथ में लेंगे, उसमें सफलता मिलने के योग हैं. व्यापार में नए अवसर मिल सकते हैं. नौकरीपेशा जातकों को नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं, जो उनके भविष्य के लिए लाभकारी होंगी. निवेश के लिए दिन अनुकूल है. आपकी कार्यशैली में सकारात्मक बदलाव आएगा.

लव लाइफ: पार्टनर के साथ आपका तालमेल आज बेहद अच्छा रहेगा. फोन पर प्यार भरी बातचीत आपका दिन खुशनुमा बना देगी. आप एक-दूसरे को पूरा सहयोग देंगे. शाम को डिनर डेट यादगार रह सकती है. प्रपोज करने के लिए भी समय अनुकूल है. रिश्तों में विश्वास और मजबूती बढ़ेगी.

स्वास्थ्य: स्वास्थ्य अच्छा रहेगा. चेहरे पर चमक और मन में उत्साह बना रहेगा. पुरानी किसी शारीरिक परेशानी से राहत मिल सकती है. व्यायाम और योग जारी रखें. आहार में ताजे फलों का रस शामिल करें. आप खुद को ऊर्जावान और हल्का महसूस करेंगे.

  • सावधानी: अपनी योजनाएं समय से पहले किसी के साथ साझा न करें.
  • उपाय: शनि देव के सामने सरसों के तेल का दीपक जलाएं.
  • शुभ अंक: 8
  • शुभ रंग: नीला

यहां पढ़ें राशिफल से जुड़ी बड़ी खबरें: Aaj Ka Rashifal, आज का राशिफल, Saptahik Rashifal, Daily Horoscope at Prabhat Khabar

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Neha Kumari

नेहा कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं. उन्हें लेखन के क्षेत्र में एक वर्ष से अधिक का अनुभव है. पिछले छह महीनों से वे राशिफल और धर्म से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. उनका मुख्य कार्य व्रत-त्योहारों, पौराणिक कथाओं और भारतीय रीति-रिवाजों से जुड़ी जानकारी को सरल भाषा में लोगों तक पहुंचाना है. नेहा का हमेशा यह प्रयास रहता है कि वे कठिन से कठिन विषय को भी इतना आसान और रोचक बना दें कि हर कोई उसे सहजता से पढ़ और समझ सके. उनका मानना है कि यदि धर्म और संस्कृति से जुड़ी जानकारी सरल शब्दों में मिले, तो लोग अपनी परंपराओं से बेहतर तरीके से जुड़ पाते हैं. डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत उन्होंने प्रभात खबर में ही ‘नेशनल’ और ‘वर्ल्ड’ डेस्क पर छह महीने की इंटर्नशिप के साथ की थी. इस दौरान उन्होंने रियल-टाइम खबरों पर काम करना, तेजी और सटीकता के साथ कंटेंट लिखना, ट्रेंडिंग विषयों की पहचान करना और डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उनकी न्यूज़ सेंस, लेखन क्षमता और खबरों को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने की समझ को और अधिक मजबूत बनाया.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >