Libra Weekly Horoscope: इस सप्ताह तुला राशि वाले व्यवसायियों को मुनाफा होगा, जानें 17 अगस्त से 23 अगस्त का साप्ताहिक राशिफल
Libra Weekly Horoscope 17 August to 23 August 2025: तुला राशि के लिए 17 अगस्त से 23 अगस्त 2025 तक का दिन कैसा रहेगा. जानें ज्योतिषाचार्य डॉ श्रीपति त्रिपाठी से तुला राशि का साप्ताहिक राशिफल.
By Shaurya Punj | Updated at :
Libra Weekly Horoscope 17 August to 23 August 2025 in Hindi (AI Generated Image)
Libra Weekly Horoscope 17 August to 23 August 2025: अगस्त माह का नया सप्ताह कैसा रहेगा इसके बारे में जातकों को उत्सुकता होगी इसके बारे में हमें बता रहे हैं ज्योतिषाचार्य डॉ श्रीपति त्रिपाठी तुला राशि का साप्ताहिक राशिफल.
तुला साप्ताहिक राशिफल 17 अगस्त से 23 अगस्त 2025
तुला :इस सप्ताह कार्यस्थल पर आपकी स्थिति पहले से बेहतर होगी. आपके विचारों और योजनाओं की सराहना होगी. व्यवसाय में नई योजनाओं की शुरुआत संभव है, जो भविष्य में लाभ दे सकती हैं. अहंकार से बचें, नहीं तो रिश्ते और अवसर दोनों प्रभावित हो सकते हैं. निर्णय लेने में जल्दबाजी न करें.
करियर/बिजनेस: नौकरीपेशा लोगों को परिश्रम के अनुरूप सफलता मिलेगी. बॉस और सहकर्मी आपके काम से संतुष्ट रहेंगे. व्यवसायियों को मुनाफा होगा, लेकिन खर्चों में भी वृद्धि संभव है.
रिलेशनशिप: जीवनसाथी के साथ मधुर संबंध रहेंगे. दोस्तों से अनबन हो सकती है, इसलिए शब्दों का चयन सावधानी से करें. प्रेम संबंधों में स्पष्टता बनाए रखें.
हेल्थ: पेट और पाचन संबंधी दिक्कतें हो सकती हैं. तैलीय भोजन और बाहर के खाने से बचें.
मैंने डिजिटल मीडिया में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव हासिल किया है. पिछले 6 वर्षों से मैं विशेष रूप से धर्म और ज्योतिष विषयों पर सक्रिय रूप से लेखन कर रहा हूं. ये मेरे प्रमुख विषय हैं और इन्हीं पर किया गया काम मेरी पहचान बन चुका है. हस्तरेखा शास्त्र, राशियों के स्वभाव और उनके गुणों से जुड़ी सामग्री तैयार करने में मेरी निरंतर भागीदारी रही है. रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से मास कम्युनिकेशन में स्नातक की डिग्री प्राप्त करने के बाद. इसके साथ साथ कंटेंट राइटिंग और मीडिया से जुड़े विभिन्न क्षेत्रों में काम करते हुए मेरी मजबूत पकड़ बनी. इसके अलावा, एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और शिक्षा जैसे विषयों पर भी मैंने गहराई से लेखन किया है, जिससे मेरी लेखन शैली संतुलित, भरोसेमंद और पाठक-केंद्रित बनी है.