Laxmi Narayan RajYog 2025: साल के अंत में बनेगा लक्ष्मी नारायण राजयोग का शुभ संयोग, 3 राशियों की चमकेगी किस्मत

Laxmi Narayan RajYog 2025: साल 2025 के अंत में बुध और शुक्र के विशेष गोचर से लक्ष्मी नारायण राजयोग का शुभ संयोग बन रहा है. यह राजयोग धन, मान-सम्मान और सफलता का प्रतीक माना जाता है. ज्योतिष के अनुसार इसका प्रभाव तीन राशियों पर विशेष रूप से देखने को मिलेगा, जिनकी किस्मत अचानक चमक सकती है.

Laxmi Narayan RajYog 2025: ज्योतिष शास्त्र में बुध को ग्रहों का राजकुमार और शुक्र को दैत्यों का गुरु माना गया है. बुध जहां बुद्धि, संचार, व्यापार और तर्क के कारक हैं, वहीं शुक्र सौंदर्य, सुख, वैभव और ऐश्वर्य का प्रतिनिधित्व करते हैं. वर्तमान समय में बुध और शुक्र दोनों ही वृश्चिक राशि में विराजमान हैं, लेकिन दिसंबर के अंत में इन दोनों ग्रहों का गोचर बड़ा बदलाव लेकर आने वाला है.

ज्योतिष के अनुसार 20 दिसंबर को शुक्र और 29 दिसंबर को बुध धनु राशि में प्रवेश करेंगे. धनु राशि गुरु की स्वामित्व वाली राशि है. गुरु की राशि में बुध और शुक्र की युति से लक्ष्मी नारायण राजयोग का निर्माण होगा. यह राजयोग धन, पद-प्रतिष्ठा और सुख-संपत्ति देने वाला माना जाता है. साल 2025 के अंत में बनने वाला यह योग खासतौर पर तीन राशियों के लिए बेहद शुभ साबित हो सकता है.

मिथुन राशि: कारोबार और आय में उछाल

मिथुन राशि वालों के लिए यह लक्ष्मी नारायण योग कई नए अवसर लेकर आएगा. व्यापार से जुड़े लोगों को लाभ मिल सकता है और रुके हुए काम दोबारा गति पकड़ेंगे. निवेश के लिए समय अनुकूल रहेगा. नौकरीपेशा लोगों को मान-सम्मान और पदोन्नति के संकेत मिल सकते हैं. आय के नए स्रोत बन सकते हैं, जिससे आर्थिक स्थिति मजबूत होगी.

कन्या राशि: संपत्ति और पद-प्रतिष्ठा का योग

कन्या राशि के जातकों के लिए यह योग बेहद लाभकारी रहने वाला है. समाज में प्रतिष्ठा बढ़ेगी और परिवार से जुड़े मामलों में सकारात्मक परिणाम मिलेंगे. पैतृक संपत्ति से लाभ के योग हैं. वाहन या प्रॉपर्टी खरीदने का सपना पूरा हो सकता है. राजनीति या प्रशासन से जुड़े लोगों को किसी बड़े पद की प्राप्ति हो सकती है. नौकरी में प्रमोशन या वेतन वृद्धि के संकेत भी मिल रहे हैं.

ये भी देखें: सूर्य का वर्ष 2026 बदलेगा दुनिया का मिजाज

मीन राशि: करियर, शिक्षा और विवाह के शुभ योग

मीन राशि वालों के लिए लक्ष्मी नारायण योग विशेष फलदायी रहेगा. छात्रों को पढ़ाई में अच्छे परिणाम मिल सकते हैं. सरकारी नौकरी करने वालों के लिए पदोन्नति के योग बन रहे हैं. जिन लोगों के विवाह में बाधा आ रही थी, उनके लिए अच्छे रिश्तों के संकेत मिल सकते हैं. करियर में तरक्की के साथ-साथ धन में भी वृद्धि होगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Shaurya Punj

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >