Kumbh Varshik Rashifal 2026: कुंभ राशि वालों का अब दूर होगा कष्टकारी समय, आर्थिक लाभ के प्रबल योग

Kumbh Varshik Rashifal 2026: साल 2026 में आपका अर्थिक जीवन शानदार रहेगा. इस वर्ष आर्थिक लाभ के योग हैं. मार्च तक आपको प्रेम जीवन में उतार चढ़ाव का सामना करना पड़ सकता है. पढ़ें वार्षिक कुंभ राशिफल

Kumbh Varshik Rashifal 2026: कुंभ राशिफल 2026 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा) ज्योतिषाचार्य एवं आध्यात्मिक गुरु डॉ श्रीपति त्रिपाठी ने बताया कि साल 2026 में शनि मीन राशि में द्वितीय भाव में रहेंगे. 25 नवंबर तक राहु कुंभ राशि में प्रथम भाव में रहेंगे तथा मकर राशि में बारहवे भाव में गोचर करेंगे. 5 दिसंबर 2026 तक राहु कुंभ में और केतु सिंह में रहेंगे. कुंभ राशि के नवम भाव के स्वामी मंगलदेव 16 जनवरी से 23 फरवरी तक उच्च स्थिति में रहेंगे. देव गुरु बृहस्पति 2 जून 2026 तक आपकी राशि के पंचम भाव में रहेंगे, इसके बाद छठे भाव में गोचर करेंगे. शुक्रदेव वर्ष की शुरुआत में 1 फरवरी तक अस्त रहेंगे तथा अक्टूबर में भी चौदह दिन अस्त रहेंगे.

Kumbh Varshik Rashifal 2026: साल 2026 में आपक कैसा रहने वाला हैं करियर

इस वर्ष आपका अर्थिक जीवन शानदार रहेगा. इस वर्ष आर्थिक लाभ के योग हैं. आपके पास धन आएगा, जिससे आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी. व्यापार में लाभ होगा. यह वर्ष विद्यार्थियों के लिए थोड़ा चुनौतीपूर्ण रहेगा. छात्र-छात्राओं को पढ़ाई में तभी अच्छे परिणाम मिलेंगे, जब वे कड़ी मेहनत करेंगे. इस वर्ष भाग्य आपका साथ कम देगा. अगर आप बैंक से लोन लेना चाहेंगे तो आसानी से मिल जाएगी. जून के बाद व्यापार में विस्तार के योग है.

साल 2026 में आपका कैसा रहेगा रिलेशनशिप

इस वर्ष आपका प्रेम जीवन सामान्य से बेहतर रहेगा. मार्च तक आपको प्रेम जीवन में उतार चढ़ाव का सामना करना पड़ सकता है, इस दौरान अपने प्यार पर भरोसा रखें. इस समय आपको अपने प्रेम संबंध को लेकर कुछ उलझन रहेगी. आपके प्रेम विवाह के योग हैं. अगर आप अपने प्रेम संबंध को विवाह संबंध में बदलना चाहते हैं तो यह समय आपके लिए सबसे अच्छा रहेगा. प्रेम में स्वतंत्रता की भावना रहेगी. नई दोस्ती और रोमांटिक मुलाकातें संभव हैं.

साल 2026 में आपका कैसा रहेगा स्वास्थ्य

इस वर्ष आपका स्वास्थ्य जीवन अच्छा रहेगा. आप स्वस्थ रहेंगे और खुद को अधिक ऊर्जावान महसूस करेंगे. आपमें जोश, उत्साह के साथ साहस बढ़ेगा, जिससे आप बड़े से बड़े काम करने में सफल होंगे. वाहन चलाते समय सावधानी बरतें. चोटिल होने के योग है. पूरे साल आप मानसिक रूप से खुश रहेंगे, जिसका आपके स्वास्थ्य पर सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा.

उपाय- शनि‑साढ़ेसाती के प्रभाव को कम करने के लिये हनुमान पूजा और शिव जलाभिषेक करें। घर में तुलसी या मनी प्लांट लगाएं.

Also Read: Shani Effect on Rashi: मार्गी शनि और शुक्र-बुध की जोड़ी 2026 में इन राशियों को बनाएगी धनवान, भाग्योदय के दुर्लभ और अद्भुत संयोग

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

राधेश्याम कुशवाहा ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से MJ (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म) की शिक्षा प्राप्त करने के बाद अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत भोपाल से प्रकाशित राज एक्सप्रेस समाचार पत्र से की. इसके बाद उन्होंने समय जगत, राजस्थान पत्रिका और हिंदुस्तान जैसे प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं. वर्तमान में वे प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में धर्म, अध्यात्म एवं राशिफल डेस्क पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 13 वर्षों का अनुभव रखने वाले राधेश्याम कुशवाहा को ज्योतिष शास्त्र, पंचांग गणना, ग्रह गोचर, नक्षत्र परिवर्तन, व्रत-त्योहारों की तिथियों तथा शुभ मुहूर्तों का गहन ज्ञान है. अपनी विशेषज्ञता के आधार पर वे धर्म-अध्यात्म और राशिफल से जुड़ी सटीक, तथ्यपरक एवं विश्वसनीय खबरें लिखते हैं. धार्मिक ग्रंथों के अध्ययन में उनकी विशेष रुचि है. इसके अलावा राजनीति, अपराध और प्रेरणादायक (पॉजिटिव) विषयों पर लेखन में भी उनकी गहरी रुचि है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >