Aaj Ka Kumbh 13 June 2026, कुंभ राशि: आज का दिन आपके लिए सुख-सुविधाओं और भौतिक साधनों को बढ़ाने वाला रहेगा क्योंकि चंद्रमा आपकी राशि के तृतीय भाव से चतुर्थ भाव में गोचर कर रहे हैं. इसके प्रभाव से भूमि, भवन या नया वाहन खरीदने की आपकी पुरानी इच्छा पूरी हो सकती है. पारिवारिक जीवन पूरी तरह सुखमय रहेगा और माता जी का पूरा सहयोग व आशीर्वाद प्राप्त होगा. नौकरीपेशा जातकों के लिए कार्यस्थल पर स्थितियां अनुकूल रहेंगी, हालांकि काम का दबाव थोड़ा अधिक रह सकता है जिससे थकान होगी. लव लाइफ में आज समय की कमी के कारण पार्टनर से थोड़ी दूरी महसूस हो सकती है, लेकिन आपसी प्रेम बना रहेगा. स्वास्थ्य का थोड़ा ध्यान रखें, सीने में जकड़न या ब्लड प्रेशर की समस्या परेशान कर सकती है. व्यापार में निरंतरता बनी रहेगी और लाभ सामान्य से बेहतर रहेगा.
सावधानी: आज घरेलू और पारिवारिक मामलों में कोई भी निर्णय जल्दबाजी या भावुकता में न लें.
उपाय: आज भगवान शिव का जल से अभिषेक करें और ओम नमः शिवाय जपें.
शुभ कलर: आसमानी
शुभ अंक: 8
Also Read:- धर्म अध्यात्म की खबरें पढ़नें के लिए यहां पर क्लिक करें
