कुंभ राशिफल 09 मार्च 2026: क्या आज आर्थिक स्थिति बेहतर होगी या पैसों को लेकर उलझन बढ़ सकती है?

Kumbh Aaj Ka Rashifal 9 March 2026: कुंभ राशि के लोगों के लिए आज का दिन कैसा रहेगा. क्या आज किस्मत का साथ मिलेगा. क्या अधूरे काम पूरे होंगे? जानिए आइए जानते है ज्योतिषाचार्य चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु: से कुंभ राशि वालों के लिए आज का दिन कैसा रहने वाला है.

Kumbh Aaj Ka Rashifal 9 March 2026: कुम्भ राशि. आज आपकी राशि में सूर्य, मंगल, बुध और राहु का चतुर्ग्रही योग बना हुआ है, जो आपको अत्यधिक ऊर्जावान और आक्रामक बना सकता है. दशम चंद्रमा आपके कार्यक्षेत्र में आपकी धाक जमाएंगे. केतु का सप्तम भाव में होना रिश्तों में थोड़ी खटास ला सकता है. आज आप अपनी शर्तों पर काम करना पसंद करेंगे. आज सामाजिक दायरे में आपका प्रभाव और दबदबा बढ़ता हुआ महसूस होगा.

करियर-बिजनेस: करियर में आज बड़ा उछाल आ सकता है, नई नौकरी की तलाश पूरी होगी. आज आपको मनचाहा पद मिलने की संभावना प्रबल है. व्यापारियों के लिए आज का दिन थोड़ा रिस्की है. नई योजनाओं को लागू करने से पहले बाजार की स्थिति का अच्छे से आकलन कर लें. आज आर्थिक लाभ तो होगा लेकिन राहु के प्रभाव से अचानक कोई बड़ा खर्च सामने आ सकता है. बजट का संतुलन बनाए रखें.

लव लाइफ: प्रेम संबंधों में आज का दिन थोड़ा तनावपूर्ण हो सकता है. आपके पार्टनर को आपका व्यवहार थोड़ा जिद्दी या अहंकारी लग सकता है. जीवनसाथी के साथ सामंजस्य बिठाने के लिए आपको अपने स्वभाव में थोड़ा लचीलापन लाना होगा. छोटी बात बड़ा झगड़ा बन सकती है. शाम के समय शांति से बैठकर बात करें. आपसी गलतफहमियां दूर करें और रिश्तों में फिर से मधुरता आने लगेगी.

स्वास्थ्य: सेहत के मामले में आज का दिन सतर्क रहने वाला है. आपको सिरदर्द, बुखार या शरीर में भारीपन की शिकायत हो सकती है. सूर्य-मंगल की युति पित्त दोष बढ़ा सकती है, इसलिए ज्यादा मसालेदार और गर्म चीजों के सेवन से बचें. मानसिक शांति के लिए खुद को शांत रखने की कोशिश करें. बेवजह की बहसों में अपनी ऊर्जा बर्बाद न करें, ध्यान करें.

सावधानी: वाहन तेज न चलाएं और ऑफिस में अपने वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बहस करने से पूरी तरह बचें.
उपाय: ‘ॐ नमः शिवाय’ का मानसिक जाप करें और काले कुत्ते को रोटी खिलाएं.
शुभ रंग: स्लेटी
शुभ अंक: 8

ज्योतिषाचार्य चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु:
ज्योतिष एवं हस्त रेखा विशेषज्ञ | 12 साल का अनुभव
Mo- +91 8620920581

Also Read: पंचांग 9 मार्च 2026: आज चैत्र कृष्णपक्ष की षष्ठी उपरांत सप्तमी तिथि, जानें शुभ-अशुभ समय

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Radheshyam Kushwaha

पत्रकारिता की क्षेत्र में 13 साल का अनुभव है. इस सफर की शुरुआत राज एक्सप्रेस न्यूज पेपर भोपाल से की. यहां से आगे बढ़ते हुए समय जगत, राजस्थान पत्रिका, हिंदुस्तान न्यूज पेपर के बाद वर्तमान में प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में धर्म अध्यात्म एवं राशिफल डेस्क पर कार्यरत हैं. ज्योतिष शास्त्र, व्रत त्योहार, राशिफल के आलावा राजनीति, अपराध और पॉजिटिव खबरों को लिखने में रुचि हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >