कुंभ राशिफल 17 अप्रैल 2026: क्या आज सुधरेगी स्थिति या बढ़ेगी पैसों की उलझन?

Aaj Ka Kumbh Rashifal 17 April 2026: कुंभ राशि वालों के लिए आज का दिन कैसा रहेगा? क्या किस्मत साथ देगी और अधूरे काम पूरे होंगे? आइए, ज्योतिषाचार्य चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु से जानते हैं आज का राशिफल.

Aaj Ka Kumbh Rashifal 17 April 2026 : आज राहु का आपकी राशि में होना और चंद्रमा का तृतीय भाव में गोचर आपको अधिक साहसी और आत्मविश्वासी बनाएगा. सूर्य और शुक्र की तृतीय भाव में उपस्थिति छोटे भाई-बहनों से लाभ दिलाएगी. छोटी यात्राएं सुखद रहेंगी. संचार माध्यमों से कोई महत्वपूर्ण सूचना प्राप्त हो सकती है, जो भविष्य के लिए लाभकारी साबित होगी.

करियर/बिजनेस: मीडिया, लेखन और मार्केटिंग से जुड़े लोगों के लिए दिन शानदार रहेगा. आपकी संवाद शैली बिजनेस में नए क्लाइंट जोड़ने में मदद करेगी. कार्यक्षेत्र में सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा. छोटी व्यापारिक यात्राएं लाभदायक रहेंगी. आय के स्रोतों में वृद्धि होगी. पराक्रम और साहस से आप कठिन कार्यों को पूरा करेंगे.

लव लाइफ: आज पार्टनर के साथ फोन पर बहुत ही उत्साहपूर्ण और रोमांचक बातचीत होगी. पार्टनर के साथ घूमने-फिरने का कार्यक्रम बन सकता है. प्रपोज करने के लिए भी दिन अच्छा है. रोमांस के साथ-साथ हंसी-मजाक का माहौल रहेगा. छोटी यात्रा पर साथ जाना रिश्ते में नई ऊर्जा भर देगा.

स्वास्थ्य: स्वास्थ्य उत्तम रहेगा. आप शारीरिक रूप से ऊर्जावान महसूस करेंगे. कान या गले से जुड़ी छोटी समस्या हो सकती है, जिसे नजरअंदाज न करें. बाहर का खाना खाने से बचें. नियमित व्यायाम और सकारात्मक सोच आपको स्वस्थ रखने में मदद करेगी. दिनभर आप सक्रिय रहेंगे.

  • सावधानी: बिना सोचे-समझे किसी विवाद में न पड़ें.
  • उपाय: शनि चालीसा का पाठ करें.
  • शुभ अंक: 8
  • शुभ रंग: नीला

यहां पढ़ें राशिफल से जुड़ी बड़ी खबरें: Aaj Ka Rashifal, आज का राशिफल, Saptahik Rashifal, Daily Horoscope at Prabhat Khabar

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Neha Kumari

नेहा कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं. उन्हें लेखन के क्षेत्र में एक वर्ष से अधिक का अनुभव है. पिछले छह महीनों से वे राशिफल और धर्म से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. उनका मुख्य कार्य व्रत-त्योहारों, पौराणिक कथाओं और भारतीय रीति-रिवाजों से जुड़ी जानकारी को सरल भाषा में लोगों तक पहुंचाना है. नेहा का हमेशा यह प्रयास रहता है कि वे कठिन से कठिन विषय को भी इतना आसान और रोचक बना दें कि हर कोई उसे सहजता से पढ़ और समझ सके. उनका मानना है कि यदि धर्म और संस्कृति से जुड़ी जानकारी सरल शब्दों में मिले, तो लोग अपनी परंपराओं से बेहतर तरीके से जुड़ पाते हैं. डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत उन्होंने प्रभात खबर में ही ‘नेशनल’ और ‘वर्ल्ड’ डेस्क पर छह महीने की इंटर्नशिप के साथ की थी. इस दौरान उन्होंने रियल-टाइम खबरों पर काम करना, तेजी और सटीकता के साथ कंटेंट लिखना, ट्रेंडिंग विषयों की पहचान करना और डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उनकी न्यूज़ सेंस, लेखन क्षमता और खबरों को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने की समझ को और अधिक मजबूत बनाया.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >