कुंभ राशिफल 12 अप्रैल 2026: खर्च बढ़ेंगे, निवेश से रहें सावधान, रिश्तों में आ सकता है तनाव

Aaj Ka Kumbh Rashifal 12 April 2026: कुंभ राशि वालों के लिए आज का दिन कैसा रहेगा? क्या किस्मत साथ देगी और अधूरे काम पूरे होंगे? आइए, ज्योतिषाचार्य चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु से जानते हैं आज का राशिफल.

Aaj Ka Kumbh Rashifal 12 April 2026: आज कुंभ राशि के जातकों के लिए चंद्रमा का बारहवें भाव में होना खर्चों में वृद्धि और अनिद्रा की समस्या दे सकता है. राहु आपकी राशि में ही संचरण कर रहे हैं, जो आपको भ्रमित कर सकते हैं. मीन राशि के ग्रह आपके दूसरे भाव में हैं, जिससे परिवार में संपत्ति को लेकर चर्चा हो सकती है.

करियर/बिजनेस: बिजनेस में आज सोच-समझकर कदम उठाएं. बड़ा निवेश करने के लिए समय अभी सही नहीं है. नौकरी में काम का दबाव आपको परेशान कर सकता है. विरोधियों से सावधान रहें. आर्थिक तंगी का अनुभव हो सकता है, इसलिए अनावश्यक खर्चों पर लगाम लगाएं. मेहनत का फल थोड़ा विलंब से मिल सकता है.

लव लाइफ: आज पार्टनर के साथ किसी बात को लेकर तनाव हो सकता है. फोन पर बातचीत के दौरान बहस करने से बचें, वरना रिश्ता बिगड़ सकता है. रोमांस की जगह आज गंभीरता ज्यादा रहेगी. डिनर का प्लान कैंसिल होने से पार्टनर नाराज हो सकता है. धैर्य से काम लें और उन्हें प्यार से मनाएं.

स्वास्थ्य: स्वास्थ्य को लेकर सावधानी जरूरी है. अनिद्रा और आंखों में जलन की समस्या हो सकती है. पर्याप्त आराम करें और मोबाइल-लैपटॉप का इस्तेमाल कम करें. मानसिक अशांति से बचने के लिए भगवान का स्मरण करें. ठंडी चीजों के सेवन से बचें, वरना गले में दिक्कत हो सकती है.

सावधानी: किसी अजनबी पर धन के मामले में भरोसा न करें.
उपाय: रविवार का दिन भगवान सूर्य को समर्पित है, आज सूर्य देव की पूजा करें.
शुभ अंक: 8
शुभ रंग: काला

यहां पढ़ें राशिफल से जुड़ी बड़ी खबरें: Aaj Ka Rashifal, आज का राशिफल, Saptahik Rashifal, Daily Horoscope at Prabhat Khabar

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Neha Kumari

नेहा कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं. उन्हें लेखन के क्षेत्र में एक वर्ष से अधिक का अनुभव है. पिछले छह महीनों से वे राशिफल और धर्म से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. उनका मुख्य कार्य व्रत-त्योहारों, पौराणिक कथाओं और भारतीय रीति-रिवाजों से जुड़ी जानकारी को सरल भाषा में लोगों तक पहुंचाना है. नेहा का हमेशा यह प्रयास रहता है कि वे कठिन से कठिन विषय को भी इतना आसान और रोचक बना दें कि हर कोई उसे सहजता से पढ़ और समझ सके. उनका मानना है कि यदि धर्म और संस्कृति से जुड़ी जानकारी सरल शब्दों में मिले, तो लोग अपनी परंपराओं से बेहतर तरीके से जुड़ पाते हैं. डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत उन्होंने प्रभात खबर में ही ‘नेशनल’ और ‘वर्ल्ड’ डेस्क पर छह महीने की इंटर्नशिप के साथ की थी. इस दौरान उन्होंने रियल-टाइम खबरों पर काम करना, तेजी और सटीकता के साथ कंटेंट लिखना, ट्रेंडिंग विषयों की पहचान करना और डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उनकी न्यूज़ सेंस, लेखन क्षमता और खबरों को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने की समझ को और अधिक मजबूत बनाया.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >