Karwa Chauth 2025: इस करवा चौथ पर बन रहा है ग्रहों का खास संयोग, इन 2 राशि वाले लोगों को मिलेगा बड़ा फायदा

Karwa Chauth 2025: इस वर्ष करवा चौथ के दिन ग्रहों का खास संयोग बन रहा है. माना जा रहा है कि यह संयोग कई राशि वाले जातकों के लिए शुभ समाचार लेकर आने वाला है. चलिए जानते हैं इस करवा चौथ पर कौन-कौन से खास संयोग बन रहे हैं और किन राशि वाले लोगों को इसका लाभ मिलेगा.

Karwa Chauth 2025: करवा चौथ का पावन पर्व सुहागिन महिलाएं अपने पति की दीर्घायु और सुख-समृद्धि के लिए करती हैं. यह पर्व हर वर्ष कार्तिक मास की चतुर्थी तिथि को मनाया जाता है. इस वर्ष यह पर्व 10 अक्टूबर (शुक्रवार) के दिन मनाया जाएगा.ज्योतिषाचार्यों के अनुसार, इस वर्ष करवा चौथ के पावन दिन पर ग्रहों का विशेष संयोग बन रहा है, जो व्रत के प्रभाव को दोगुना कर देगा. साथ ही इस खास संयोग का लाभ कुछ विशेष राशि वाले जातकों को भी प्राप्त होगा.आइए जानते हैं, इस करवा चौथ पर कौन-कौन से शुभ योग बन रहे हैं और किन राशियों को इसका लाभ मिलेगा.

कौन-कौन से खास संयोग बन रहे हैं इस करवा चौथ पर?

इस बार करवा चौथ का पर्व शुक्रवार को पड़ रहा है. यह दिन माता लक्ष्मी और भगवान गणेश को समर्पित माना जाता है. ऐसे में व्रत रखने वाली महिलाओं को करवा माता के साथ-साथ भगवान गणेश और माता लक्ष्मी का भी आशीर्वाद प्राप्त होगा.

ज्योतिषाचार्यों के अनुसार, इस करवा चौथ के दिन ग्रहों का दुर्लभ संयोग बनने वाला है. इस दिन शनि ग्रह मीन राशि में रहेंगे, बृहस्पति और चंद्रमा मिथुन राशि में होंगे, जबकि शुक्र ग्रह करवा चौथ से एक दिन पहले कन्या राशि में गोचर करेंगे.

इसके अलावा, करवा चौथ के दिन कृतिका नक्षत्र का योग रहेगा, जो व्रत के फल को कई गुना बढ़ा देगा.

किन राशियों को मिलेगा लाभ?

कर्क राशि: करवा चौथ का दिन कर्क राशि के जातकों के लिए अत्यंत फलदायक रहेगा. इस दिन पुराने विवादों का अंत होगा और अटके हुए कार्य पूरे होंगे. धन लाभ की संभावना है तथा जीवन में शांति और स्थिरता आएगी.
मेष राशि: मेष राशि के जातकों के लिए यह करवा चौथ बहुत शुभ रहेगा. ग्रहों के विशेष संयोग से रिश्तों में मधुरता और मजबूती आएगी. आर्थिक परेशानियों से राहत मिलेगी. वैवाहिक जीवन में आपसी समझ और प्रेम बढ़ेगा. जिन लोगों के विवाह के योग बन रहे हैं, उनके लिए भी यह समय शुभ रहने वाला है.

क्या है करवा चौथ के दिन चंद्रमा उदय का समय?

करवा चौथ के दिन चंद्रमा उदय का समय रात 8 बजकर 13 मिनट रहेगा.

पूजा और कथा सुनने का शुभ मुहूर्त क्या है?

करवा चौथ व्रत सुबह सूर्योदय के साथ शुरू हो जाता है. शाम के समय माता करवा की पूजा की जाती है और व्रत कथा का पाठ किया जाता है.इस वर्ष पूजा का शुभ मुहूर्त शाम 5 बजकर 57 मिनट से रात 7 बजकर 11 मिनट तक रहेगा.

व्रत का पारण कब और कैसे करें?

पूजा समाप्त होने के बाद शुभ मुहूर्त में चंद्रमा को अर्घ्य देने के बाद महिलाएं व्रत खोल सकती हैं. व्रत के पारण के समय सात्विक भोजन ग्रहण करना चाहिए. इस दिन तामसिक पदार्थों का सेवन वर्जित माना गया है.

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी केवल मान्यताओं और परंपरागत जानकारियों पर आधारित है. प्रभात खबर किसी भी तरह की मान्यता या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है.

यह भी पढ़े: Karwa Chauth Paran Rules: करवा चौथ पर कैसे करें व्रत का पारण, जानें उपवास खोलने का सही नियम और समय

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Neha Kumari

नेहा कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं. उन्हें लेखन के क्षेत्र में एक वर्ष से अधिक का अनुभव है. पिछले छह महीनों से वे राशिफल और धर्म से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. उनका मुख्य कार्य व्रत-त्योहारों, पौराणिक कथाओं और भारतीय रीति-रिवाजों से जुड़ी जानकारी को सरल भाषा में लोगों तक पहुंचाना है. नेहा का हमेशा यह प्रयास रहता है कि वे कठिन से कठिन विषय को भी इतना आसान और रोचक बना दें कि हर कोई उसे सहजता से पढ़ और समझ सके. उनका मानना है कि यदि धर्म और संस्कृति से जुड़ी जानकारी सरल शब्दों में मिले, तो लोग अपनी परंपराओं से बेहतर तरीके से जुड़ पाते हैं. डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत उन्होंने प्रभात खबर में ही ‘नेशनल’ और ‘वर्ल्ड’ डेस्क पर छह महीने की इंटर्नशिप के साथ की थी. इस दौरान उन्होंने रियल-टाइम खबरों पर काम करना, तेजी और सटीकता के साथ कंटेंट लिखना, ट्रेंडिंग विषयों की पहचान करना और डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उनकी न्यूज़ सेंस, लेखन क्षमता और खबरों को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने की समझ को और अधिक मजबूत बनाया.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >