कर्क राशिफल 07 मार्च 2026: क्या आज आपकी आमदनी में वृद्धि से आपके आर्थिक हालात मजबूत होंगे?

Kark Aaj Ka Rashifal 7 March 2026: कर्क राशि वालों के लिए आज का दिन क्या खास रहेगा. क्या आज भाग्य का सहयोग मिलेगा. क्या लंबे समय से रुके काम पूरे होंगे? आइए जानते है ज्योतिषाचार्य चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु: से कर्क राशि वालों के लिए आज का दिन कैसा रहने वाला है.

Kark Aaj Ka Rashifal 7 March 2026: कर्क राशि. आज का दिन आपके लिए भारी नुकसान का संकेत दे रहा है, सचेत रहे क्योंकि आपकी राशि के चतुर्थ भाव में स्थित चंद्रमा और अष्टम भाव के सूर्य-राहु मानसिक अशांति पैदा करेंगे. आज भावनाओं पर कंट्रोल रखना जरूरी होगा.

करियर-बिजनेस: आज बिजनेस में कोई बड़ी डील आपके हाथ से निकल सकती है. दस्तावेजों पर हस्ताक्षर करने से पहले उन्हें अच्छी तरह से पढ़ना बहुत जरूरी है. बिजनेस में नए क्लाइंट से बातचीत हो सकती है. परिवार में कोई खुशी का माहौल बन सकता है.

लव लाइफ: आज परिवार में कलह के कारण पार्टनर के साथ तनाव बढ़ सकता है. धैर्य से काम लें और एक-दूसरे की भावनाओं का सम्मान करना सीखें. आज पार्टनर का सपोर्ट मिलेगा.

स्वास्थ्य: आज हृदय रोगियों को विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है. सीने में जकड़न महसूस होने पर तुरंत चिकित्सक की सलाह लें और तनाव कम लें. हल्की कमजोरी महसूस हो सकती है, पर्याप्त नींद लें.

सावधानी: वाहन चलाते समय विशेष सावधानी बरतें और आज किसी के विवाद में पड़ने से बचें.
उपाय: शनि मंदिर में काले तिल अर्पित करें और “ॐ शं शनैश्चराय नमः” मंत्र का जप करें.

शुभ रंग: क्रीम
शुभ अंक: 2

ज्योतिषाचार्य चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु:
ज्योतिष एवं हस्त रेखा विशेषज्ञ | 12 साल का अनुभव
Mo- +91 8620920581

Also Read: पंचांग 7 मार्च 2026: आज चैत्र कृष्णपक्ष की चतुर्थी उपरांत पंचमी तिथि, जानें शुभ-अशुभ समय

Also Read: आज का लव राशिफल 07 मार्च 2026: पार्टनर से रिश्तों में बढ़ेगी गर्माहट या आएगी दूरी, जानें क्या कहते हैं सितारे

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Radheshyam kushwaha

राधेश्याम कुशवाहा को पत्रकारिता की क्षेत्र में 13 साल का अनुभव है. इस सफर की शुरुआत उन्होंने राज एक्सप्रेस न्यूज पेपर भोपाल से की. यहां से आगे बढ़ते हुए समय जगत, राजस्थान पत्रिका, हिंदुस्तान न्यूज पेपर के बाद वर्तमान में प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में यूपी डेस्क का नेतृत्व कर रहे हैं. इन्हें धर्म-अध्यात्म, ज्योतिष, राजनीति, अपराध और सकारात्मक खबरों की रिपोर्टिंग व लेखन में विशेष रुचि रखते हैं.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >