कर्क राशिफल 20 अप्रैल 2026: क्या आज बढ़ेंगी चुनौतियां या मिलेगा सफलता का रास्ता?

Aaj Ka Kark Rashifal 20 April 2026: कर्क राशि वालों के लिए आज का दिन क्या खास रहेगा. क्या आज भाग्य का सहयोग मिलेगा. क्या लंबे समय से रुके काम पूरे होंगे? आइए जानते है ज्योतिषाचार्य चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु: से कर्क राशि वालों के लिए आज का दिन कैसा रहने वाला है.

Aaj Ka Kark Rashifal 20 April 2026: आज कर्क राशि के जातकों के लिए आय के नए स्रोत बनेंगे. एकादश भाव में चंद्रमा की स्थिति धन लाभ के संकेत दे रही है. मित्रों का सहयोग मिलेगा और सामाजिक दायरे में वृद्धि होगी. संतान पक्ष से कोई शुभ समाचार मिल सकता है, जिससे मन प्रसन्न रहेगा. घर का माहौल शांत रहेगा.

करियर/बिजनेस: करियर में आज तरक्की के द्वार खुलेंगे. मार्केटिंग और सेल्स से जुड़े लोगों को बड़ा टारगेट हासिल हो सकता है. पुराने निवेश से आज लाभ मिलने की उम्मीद है. कार्यस्थल पर आपकी मेहनत का उचित फल मिलेगा. नया व्यवसाय शुरू करने के लिए दिन श्रेष्ठ है. आर्थिक स्थिति मजबूत होगी.

लव लाइफ: लव लाइफ में आज सुखद अनुभव होंगे. पार्टनर के साथ फोन पर भविष्य की योजनाओं पर चर्चा होगी. यदि आप किसी को पसंद करते हैं, तो प्रपोज करने के लिए दिन अच्छा है. शाम को किसी अच्छे रेस्टोरेंट में डिनर का आनंद ले सकते हैं. रोमांस में नयापन आएगा.

स्वास्थ्य: आज आप शारीरिक रूप से फिट महसूस करेंगे. हालांकि, माता के स्वास्थ्य का ध्यान रखना जरूरी है. खुद को हाइड्रेटेड रखें और ज्यादा तले-भुने भोजन से दूर रहें.

  • सावधानी: आलस्य के कारण जरूरी काम न टालें.
  • उपाय: शिव चालीसा का पाठ करें.
  • शुभ अंक: 2
  • शुभ रंग: सफेद

यहां पढ़ें धर्म से जुड़ी बड़ी खबरें: Aaj Ka Rashifal, आज का राशिफल, Saptahik Rashifal, Daily Horoscope at Prabhat Khabar

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Neha kumari

नेहा कुमारी वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में धर्म बीट पर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. वह व्रत-त्योहार, राशिफल, पंचांग, ज्योतिष, शुभ मुहूर्त, पौराणिक कथाओं और भारतीय संस्कृति से जुड़े विषयों पर लेख लिखती हैं. उन्होंने वेस्ट बंगाल स्टेट यूनिवर्सिटी से मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन की डिग्री प्राप्त की है.

डिजिटल पत्रकारिता में उन्होंने धर्म, ज्योतिष और भारतीय परंपराओं से जुड़े विषयों पर विशेष अनुभव हासिल किया है. उनका उद्देश्य पाठकों तक सरल भाषा में सटीक, विश्वसनीय और उपयोगी जानकारी पहुंचाना है, ताकि वे धार्मिक और सांस्कृतिक विषयों को आसानी से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >