कर्क राशिफल 16 मार्च 2026: क्या आज दांपत्य जीवन में बढ़ेगी मिठास या करियर में मिलेगी नई उपलब्धि?

Kark Aaj Ka Rashifal 16 March 2026: कर्क राशि वालों के लिए आज का दिन क्या खास रहेगा. क्या आज भाग्य का सहयोग मिलेगा. क्या लंबे समय से रुके काम पूरे होंगे? आइए जानते है ज्योतिषाचार्य चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु: से कर्क राशि वालों के लिए आज का दिन कैसा रहने वाला है.

Kark Aaj Ka Rashifal 16 March 2026: आज का दिन आपके लिए बेहद खास रहने वाला है. चंद्रमा का गोचर मकर से कुम्भ में होने जा रहा है. आज का दिन आपकी मानसिक उलझनों को कम करेगा. आपकी राशि के अष्टम भाव में ग्रहों की भीड़ आपको शोध और गुप्त विद्याओं की ओर आकर्षित करेगी. आज आपका आध्यात्मिक झुकाव भी बढ़ेगा.

करियर-बिजनेस: करियर के लिहाज से आज का दिन संघर्ष के बाद सफलता दिलाने वाला है. मीन के शनि और सूर्य भाग्य में देरी करा सकते हैं पर लाभ निश्चित देंगे. व्यापारियों को आज धन निवेश के मामले में सतर्क रहना चाहिए. किसी भी बड़ी डील को शाम के बाद फाइनल करना अधिक लाभकारी सिद्ध होगा.

लव लाइफ: लव लाइफ में आज का दिन गहरे भावनात्मक जुड़ाव का है. आप पार्टनर के साथ पुरानी बातों को सुलझाकर अपने रिश्तों को एक नई दिशा देंगे. दांपत्य जीवन में जीवनसाथी का सहयोग आपको मुश्किल समय से बाहर निकलने में मदद करेगा. आपका आपसी विश्वास और भी ज्यादा मजबूत होगा.

स्वास्थ्य: स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है. कुम्भ राशि का राहु और मंगल अचानक पेट दर्द या पाचन संबंधी समस्या पैदा कर सकता है. बाहर के गरिष्ठ भोजन से पूरी तरह परहेज करें. आज योग और व्यायाम का सहारा लें. मानसिक शांति के लिए मेडिटेशन करना आज आपके लिए बहुत फायदेमंद रहेगा.

सावधानी: अजनबी लोगों पर भरोसा न करें और अपने व्यक्तिगत जीवन की बातें किसी के साथ साझा करने से आज बचने का प्रयास करें.

उपाय: शिवलिंग पर दूध चढ़ाएं.
शुभ रंग: सफेद
शुभ अंक: 2

ज्योतिषाचार्य चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु:
ज्योतिष एवं हस्त रेखा विशेषज्ञ | 12 साल का अनुभव
Mo- +91 8620920581

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Shaurya Punj

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >