Kal Ka Rashifal 13 September 2026: बुध का हस्त नक्षत्र में प्रवेश कल, इन राशियों के लिए शुभ तो कुछ के लिए चुनौतीपूर्ण रहेगा दिन

Kal Ka Rashifal 13 September 2026: कल यानी रविवार 13 सितंबर 2026 के दिन बुध ग्रह की चाल में ऐसा ही बदलाव होने जा रहा है. कल 13 सितंबर 2026 को बुध हस्त नक्षत्र में प्रवेश करेंगे. गणना के अनुसार यह प्रवेश सुबह करीब 10:47 बजे होग और बुध 21 सितंबर तक हस्त में ही रहेंगे. आइए विस्तार जानते हैं कल बुध के नक्षत्र परिवर्तन का किन राशियों पर प्रभाव पड़ेगा. जानें ज्योतिषाचार्य डॉ एन के बेरा से कल का राशिफल.

मेष राशि का कल का राशिफल

कल रविवार 13 सितंबर को बुध का हस्त नक्षत्र में प्रवेश के कारण मेष राशि के जातकों को ऑफिस या कार्यक्षेत्र में कंपिटिशन का सामना करना पड़ सकता है. नौकरी और कार्यक्षेत्र में पुराने अटके कार्य आगे बढ़ते दिख सकते हैं. विरोधियों का सामना करना पड़ सकता है. दांपत्य जीवन में अगर खटास है तो ये संवाद बेहतर होने की संभावना जताई जा रही है.

वृषभ राशि का कल का राशिफल

कल 13 सितंबर 2026 को बुध का हस्त नक्षत्र में प्रवेश वृषभ राशि के जातकों के लिए शुभ साबित हो सकता है. आज आप खुद को आर्थिक रूप से मजबूत महसूस कर सकते हैं. धन कमाने के नए अवसर सामने आ सकते हैं. बुध का प्रभाव विद्यार्थियों के लिए सही साबित होगा. शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े लोगों की परेशानियां कम होगी.

मिथुन राशि का कल का राशिफल

कल 13 सितंबर 2026 को बुध का हस्त नक्षत्र में प्रवेश मिथुन राशि के जातकों के लिए शुभ साबित हो सकता है, क्योंकि बुध ग्रह आपकी ही राशि का स्वामी है. आपके मान सम्मान में वृद्दि होगी. बुध के शुभ प्रभाव के चलते धन-धान्य में भी वृद्धि होने के योग बनेंगे.

कर्क राशि का कल का राशिफल

कर्क राशि के जातकों को बुध का हस्त नक्षत्र में प्रवेश के कारण थोड़ा आर्थिक संघर्ष का सामना करना पड़ सकता है. कल 13 सितंबर 2026 को मैरिड कपल के लिए दिन अच्छा हो सकता है, साथ क्वालिटी टाइम बिता सकते हैं.

सिंह राशि का कल का राशिफल

सिंह राशि के जातकों को कल 13 सितंबर 2026 को कार्यों को गति मिल सकती है. सिंह राशि के द्वितीय भाव में बुध ग्रह विराजमान हैं, इसलिए जातकों के जीवन में प्रभाव देखने को मिल सकता है. पैतृक संपत्ति से भी फायदा मिल सकता है.

कन्या राशि का कल का राशिफल

कल 13 सितंबर 2026 को बुध का हस्त नक्षत्र में प्रवेश से कन्या राशि की स्थिति मजबूत होगी. नौकरीपेशा लोगों को अपनी मेहनत का परिणाम मिल सकता है, प्रमोशन के आसार भी नजर आ रहे हैं.

ये भी पढ़ें: Weekly Horoscope 13 to 19 September 2026: मेष वाले संभालें सेहत और जुबान, मीन को संतान से मिलेगी खुशखबरी, जानें साप्ताहिक राशिफल

तुला राशि का कल का राशिफल

कल 13 सितंबर 2026 को तुला राशि के जातकों के सामाजिक जीवन में बदलाव देखने को मिलेगा. सामाजिक दायरे में आपकी लोकप्रियता बढ़ सकती है. पार्टनर के साथ विश्वास और प्रेम की भावना मजबूत होगी है.

वृश्चिक राशि का कल का राशिफल

कल 13 सितंबर 2026 को वृश्चिक राशि के जातकों का आर्थिक पक्ष मजबूत होगा. कोई भी अहम निर्णय लेने से पहले सोचें. परिवारिक मामलों में सावधानी बरतनी जरूरी है.

धनु राशि का कल का राशिफल

धनु राशि के जातकों को कल 13 सितंबर 2026 को नई योजनाओं पर काम करना पड़ सकता है. बुध का हस्त नक्षत्र में गोचर होने के कारण आपको ट्रैवलिंग पर जाना पड़ सकता है. ऑफिस में नई चुनौतीपूर्ण जिम्मेवारी मिल सकती है. आर्थिक मामलों में सावधानी रखते हुए खर्चों को नियंत्रित करने की जरूरत होती है।

मकर राशि का कल का राशिफल

कल 13 सितंबर 2026 को बुध का हस्त नक्षत्र में गोचर के कारण मकर राशि के लिए करियर और लाइफ में सफलता के योग बन रहे हैं. वरिष्ठ लोगों का सहयोग मिल सकता है. साथ ही परिवार के लिए ये समय शुभ होगा. आर्थिक मामलों में सतर्क रहने की जरूरत होगी.

कुंभ राशि का कल का राशिफल

कल 13 सितंबर 2026 को बुध का हस्त नक्षत्र में गोचर के कारण कुंभ राशि के जातकों को सफलता पाने के लिए अतिरिक्त मेहनत करनी होगी. सामाजिक जीवन में लोकप्रियता बढ़ सकती है. परिवार के साथ संबंध मधुर रह सकते हैं.

मीन राशि का कल का राशिफल

मीन राशि वालों के लिए कल 13 सितंबर 2026 को बुध का हस्त नक्षत्र में जाना करियर में बदलाव लाएगा. नौकरीपेशा लोगों पर अतिरिक्त जिम्मेदारी आ सकती है. नौकरी ढूंढ रहे लोगों को और तेजी लानी पड़ सकती है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By शौर्य पुंज

मैं धर्म, ज्योतिष और आध्यात्मिक विषयों पर लेखन में विशेषज्ञता रखता हूं. हस्तरेखा शास्त्र, राशिफल, ग्रह-नक्षत्र, धार्मिक परंपराओं और पौराणिक कथाओं से जुड़े विषयों पर मेरी विशेष रुचि और गहरी समझ है. रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से मास कम्युनिकेशन में स्नातक करने के बाद मैंने डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव हासिल किया है. धर्म और ज्योतिष के अलावा एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और शिक्षा जैसे विषयों पर भी लगातार लेखन करता रहा हूं. मेरी कोशिश रहती है कि जटिल विषयों को आसान, रोचक और भरोसेमंद तरीके से पाठकों तक पहुंचाया जाए.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >