कल का राशिफल से जानिए किसे मिलेगा धन-प्रेम और सफलता, यहां पढ़े 24 मार्च का भविष्यफल

Kal Ka Rashifal 25 March 2026: कल 25 मार्च 2026 दिन बुधवार है. पंचांग के अनुसार चैत्र शुक्लपक्ष की सप्तमी तिथि संध्या 04 बजकर 30 मिनट तक रहेगी, उपरांत अष्टमी तिथि आरम्भ हो जाएगी.

Kal Ka Rashifal 25 March 2026: कल ग्रहों की बात करें तो सूर्य के साथ शुक्र और शनि मीन राशि में रहेंगे. मंगल, बुध और राहु कुम्भ राशि में विराजमान रहेंग. वहीं चंद्रमा मिथुन राशि संचरण करेंगे. देव गुरु बृहस्पति मिथुन राशि में और केतु सिंह राशि में मौजूद रहेंगे.  आइए जानते हैं, ज्योतिषाचार्य एवं आध्यात्मिक गुरु डॉ. श्रीपति त्रिपाठी से कि कल इन ग्रहों का आपकी राशि पर क्या प्रभाव पड़ेगा.

मेष कल का राशिफल

मेष राशि: कल चंद्रमा आपकी राशि के तीसरे भाव में स्थित रहेंगे, जिसके कारण आपका आत्मबल और सकारात्मक सोच बढ़ेगी. कार्यक्षेत्र में आपकी लगन रंग लाएगी. रुके हुए कार्यों में प्रगति होगी. आर्थिक मामलों में सोच-समझकर खर्च करें. परिवार में सामंजस्य बना रहेगा. स्वास्थ्य सामान्य रहेगा.
उपाय: भगवान हनुमान का स्मरण करें.
सावधानी: जल्दबाजी में निर्णय न लें.
शुभ अंक: 4
शुभ रंग: लाल

वृषभ कल का राशिफल

वृषभ राशि: कल चंद्रमा आपकी राशि के दूसरे भाव में स्थित रहेंगे, जिसके कारण संयम और धैर्य से आगे बढ़ने का संकेत है. कार्यक्षेत्र में आपकी योजनाएं सफल होंगी और आय में वृद्धि के योग हैं. परिवार में प्रेम और सौहार्द बना रहेगा. स्वास्थ्य अच्छा रहेगा.
उपाय: मां लक्ष्मी की पूजा करें.
सावधानी: अनावश्यक खर्च से बचें.
शुभ अंक: 6
शुभ रंग: सफेद

मिथुन कल का राशिफल

मिथुन राशि: कल चंद्रमा आपकी राशि के प्रथम भाव में स्थित रहेंगे, जिसके कारण आपकी बुद्धिमत्ता और वाणी का प्रभाव लोगों को आकर्षित करेगा. कार्यक्षेत्र में आपकी प्रशंसा होगी. व्यापार में लाभ के योग हैं. परिवार में खुशी का माहौल रहेगा. स्वास्थ्य सामान्य रहेगा.
उपाय: भगवान विष्णु का ध्यान करें.
सावधानी: मानसिक तनाव न लें.
शुभ अंक: 5
शुभ रंग: हरा

कर्क कल का राशिफल

कर्क राशि: कल चंद्रमा आपकी राशि के बारहवें भाव में स्थित रहेंगे, जिसके कारण आपको अपनी भावनाओं पर नियंत्रण रखने की आवश्यकता है. कार्यक्षेत्र में धैर्य से काम लें, सफलता धीरे-धीरे मिलेगी. परिवार में शांति और सहयोग बना रहेगा. स्वास्थ्य में सुधार होगा.
उपाय: भगवान शिव का जलाभिषेक करें.
सावधानी: भावनाओं में बहकर निर्णय न लें.
शुभ अंक: 2
शुभ रंग: क्रीम

सिंह कल का राशिफल

सिंह राशि: कल चंद्रमा आपकी राशि के ग्यारहवें भाव में स्थित रहेंगे, जिसके कारण आपका आत्मविश्वास और नेतृत्व कौशल बढ़ेगा. कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारियां मिलेगी. व्यापार में विस्तार के योग बन रहे हैं. आर्थिक स्थिति मजबूत होगी. परिवार में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा. स्वास्थ्य अच्छा रहेगा.
उपाय: सूर्य देव को जल अर्पित करें.
सावधानी: अहंकार से बचें.
शुभ अंक: 1
शुभ रंग: सुनहरा

कन्या कल का राशिफल

कन्या राशि: कल चंद्रमा आपकी राशि के दसवें भाव में स्थित रहेंगे, जिसके कारण मेहनत और अनुशासन का अच्छा फल मिलेगा. कार्यक्षेत्र में आपकी कार्यकुशलता की सराहना होगी. धन संबंधी मामलों में सावधानी बरतें. परिवार में सुखद वातावरण रहेगा. स्वास्थ्य सामान्य रहेगा.
उपाय: भगवान गणेश की पूजा करें.
सावधानी: खान-पान में लापरवाही न करें.
शुभ अंक: 7
शुभ रंग: भूरा

तुला कल का राशिफल

तुला राशि: कल चंद्रमा आपकी राशि के नौवें भाव में स्थित रहेंगे, जिसके कारण संतुलन और समझदारी से काम लेना आपके लिए लाभकारी रहेगा. नौकरी में सहयोग मिलेगा और कार्य समय पर पूरे होंगे. परिवार में प्रेम और सामंजस्य बना रहेगा. स्वास्थ्य अच्छा रहेगा.
उपाय: मां दुर्गा का स्मरण करें.
सावधानी: जल्दबाजी में निर्णय न लें.
शुभ अंक: 3
शुभ रंग: आसमानी

वृश्चिक कल का राशिफल

वृश्चिक राशि: कल चंद्रमा आपकी राशि के आठवें भाव में स्थित रहेंगे, जिसके कारण आपको साहस और आत्मसंयम के साथ आगे बढ़ना होगा. कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत सफल होगी. परिवार में सहयोग बना रहेगा. स्वास्थ्य धीरे-धीरे बेहतर होगा.
उपाय: भगवान भोलेनाथ का ध्यान करें.
सावधानी: गुप्त बातें साझा न करें.
शुभ अंक: 8
शुभ रंग: मैरून

धनु कल का राशिफल

धनु राशि: कल चंद्रमा आपकी राशि के सातवें भाव में स्थित रहेंगे, जिसके कारण भाग्य आपका साथ देगा और रुके हुए कार्य पूरे होंगे. नौकरी और व्यापार में प्रगति के संकेत हैं. परिवार में खुशियों का माहौल रहेगा. स्वास्थ्य अच्छा रहेगा.
उपाय: भगवान विष्णु की पूजा करें.
सावधानी: आलस्य से बचें.
शुभ अंक: 9
शुभ रंग: पीला

मकर कल का राशिफल

मकर राशि: कल चंद्रमा आपकी राशि के छठे भाव में स्थित रहेंगे, जिसके कारण मेहनत और धैर्य का अच्छा परिणाम मिलेगा. कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारी मिल सकती है. आर्थिक स्थिति मजबूत होगी. परिवार में सामंजस्य बना रहेगा. स्वास्थ्य सामान्य रहेगा.
उपाय: शनि देव का ध्यान करें.
सावधानी: अधिक कार्यभार से बचें.
शुभ अंक: 10
शुभ रंग: नीला

कुंभ कल का राशिफल

कुंभ राशि: कल चंद्रमा आपकी राशि के पांचवें भाव में स्थित रहेंगे, जिसके कारण दिन नए विचारों और रचनात्मकता से भरा रहेगा. नौकरी में नए अवसर मिल सकते हैं. व्यापार में लाभ के संकेत हैं. परिवार में खुशी बनी रहेगी. मित्रों से सहयोग मिलेगा. स्वास्थ्य अच्छा रहेगा.
उपाय: मां सरस्वती की पूजा करें.
सावधानी: अति-आत्मविश्वास से बचें.
शुभ अंक: 11
शुभ रंग: बैंगनी

मीन कल का राशिफल

मीन राशि: कल चंद्रमा आपकी राशि के चौथे भाव में स्थित रहेंगे, जिसके कारण आपकी संवेदनशीलता और कल्पनाशक्ति में वृद्धि होगी. कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी. आर्थिक मामलों में संतुलन बनाए रखें. परिवार में सुखद वातावरण रहेगा. स्वास्थ्य सामान्य रहेगा.
उपाय: भगवान विष्णु का स्मरण करें.
सावधानी: भावनाओं में बहकर निर्णय न लें.
शुभ अंक: 12
शुभ रंग: हरा

Also Read: आज का राशिफल, साप्ताहिक राशिफल और मंथली राशिफल पढ़ने के लिए यहां पर क्लिक करें

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Radheshyam Kushwaha

पत्रकारिता की क्षेत्र में 13 साल का अनुभव है. इस सफर की शुरुआत राज एक्सप्रेस न्यूज पेपर भोपाल से की. यहां से आगे बढ़ते हुए समय जगत, राजस्थान पत्रिका, हिंदुस्तान न्यूज पेपर के बाद वर्तमान में प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में धर्म अध्यात्म एवं राशिफल डेस्क पर कार्यरत हैं. ज्योतिष शास्त्र, व्रत त्योहार, राशिफल के आलावा राजनीति, अपराध और पॉजिटिव खबरों को लिखने में रुचि हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >