कल 18 मार्च को 'चंडाल और विष योग' जैसी बनेगी स्थितियां, जानिए आपके लिए बुधवार दिन कैसा रहेगा

Kal Ka Rashifal 18 March 2026: कल 18 मार्च 2026, दिन बुधवार है. पंचांग के अनुसार चैत्र मास की कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी है और सुबह के बाद अमावस्या की काली छाया शुरू हो जाएगी. कल ग्रहों का एक बहुत ही विचित्र और डरावना संयोग बन रहा है.

Kal Ka Rashifal 18 March 2026: कल मीन राशि में सूर्य, शुक्र और शनि एक साथ रहेंगे, तो वहीं कुम्भ राशि में मंगल, बुध और राहु के साथ चंद्रमा भी मौजूद रहेंगे. ग्रहों की यह ‘चंडाल और विष योग’ जैसी स्थितियां कुछ राशियों के लिए सुनहरे अवसर लाएंगी, तो कुछ के लिए भारी तबाही का संकेत दे रही हैं. क्या आज आपकी राशि सुरक्षित है? आइए जानते हैं, ज्योतिषाचार्य एवं आध्यात्मिक गुरु डॉ. श्रीपति त्रिपाठी से कि कल इन ग्रहों का आपकी राशि पर क्या प्रभाव पड़ेगा.

कल का मेष राशिफल

मेष राशि: कल का दिन आपके लिए नई ऊर्जा और उत्साह लेकर आ सकता है, क्योंकि आपकी राशि के एकादश भाव में चंद्रमा, मंगल और राहु की मौजूदगी धन की वर्षा करा सकती है. कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत का सकारात्मक परिणाम मिलने की संभावना है. जीवनसाथी का सहयोग आपको प्रेरणा देगा. स्वास्थ्य सामान्य रहेगा.
शुभ अंक: 9
शुभ रंग: लाल

कल का वृषभ राशिफल

वृषभ राशि: कल आपकी राशि के दशम भाव में चंद्रमा के साथ राहु और मंगल की युति कार्यक्षेत्र में भारी षड्यंत्र का संकेत दे रही है. कार्यक्षेत्र में कुछ नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं. आर्थिक मामलों में सावधानी बरतना जरूरी होगा. परिवार में मधुर वातावरण बना रहेगा.स्वास्थ्य ठीक रहेगा.
शुभ अंक: 6
शुभ रंग: हरा

कल का मिथुन राशिफल

मिथुन राशि: कल आपकी राशि के नवम भाव में स्थित चंद्रमा और मिथुन में मौजूद देव गुरु बृहस्पति आपकी बुद्धि को सही दिशा देंगे. कल का दिन आपके लिए रचनात्मक कार्यों में सफलता दिला सकता है. आर्थिक मामलों में सोच-समझकर कदम उठाना बेहतर रहेगा. प्रेम जीवन में मधुरता बनी रहेगी. स्वास्थ्य अच्छा रहेगा.
शुभ अंक: 5
शुभ रंग: पीला

कल का कर्क राशिफल

कर्क राशि: कल आपकी राशि के अष्टम भाव में चंद्रमा, मंगल और राहु का गोचर किसी बड़ी अनहोनी या दुर्घटना की ओर इशारा कर रहा है. कल का दिन आपके लिए संतोषजनक रहेगा. आर्थिक स्थिति में सुधार संभव है. जीवनसाथी के साथ तालमेल बेहतर होगा. स्वास्थ्य सामान्य रहेगा.
शुभ अंक: 2
शुभ रंग: सफेद

कल का सिंह राशिफल

सिंह राशि: कल आपकी राशि के सप्तम भाव में चंद्रमा और लग्न में बैठे केतु आपको समाज में प्रभावशाली बनाएंगे, क्योंकि कल आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा. व्यापार में लाभ के संकेत दिखाई दे रहे हैं. आर्थिक मामलों में स्थिरता बनी रहेगी. परिवार के साथ समय बिताने से मन खुश रहेगा. स्वास्थ्य ठीक रहेगा.
शुभ अंक: 1
शुभ रंग: सुनहरा

कल का कन्या राशिफल

कन्या राशि: कल आपकी राशि के छठे भाव में चंद्रमा, मंगल और राहु की युति गुप्त शत्रुओं को शक्तिशाली बनाएगी. कल योजनाओं को व्यवस्थित तरीके से आगे बढ़ाने का है. कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत का अच्छा परिणाम मिलेगा . परिवार में शांति और सहयोग का माहौल रहेगा. स्वास्थ्य सामान्य रहेगा.
शुभ अंक: 4
शुभ रंग: हरा

कल का तुला राशिफल

तुला राशि: कल आपकी राशि के पंचम भाव में स्थित चंद्रमा और मंगल आपकी रचनात्मक क्षमता को बढ़ाएंगे. कल का दिन आपके लिए संतुलन और समझदारी का रहेगा. कार्यक्षेत्र में कुछ नए अवसर मिलेंगे. प्रेम जीवन में भी मधुरता बनी रहेगी. स्वास्थ्य ठीक रहेगा.
शुभ अंक: 7
शुभ रंग: गुलाबी

कल का वृश्चिक राशिफल

वृश्चिक राशि: कल आपकी राशि के चतुर्थ भाव में चंद्रमा, राहु और मंगल की उपस्थिति घर का माहौल बिगाड़ सकती है. कल कार्यक्षेत्र में कुछ चुनौतियां सामने आ सकती हैं, लेकिन आप उन्हें समझदारी से संभाल लेंगे. आर्थिक स्थिति सामान्य बनी रहेगी. स्वास्थ्य ठीक रहेगा, लेकिन तनाव से बचें.
शुभ अंक: 8
शुभ रंग: नीला

कल का धनु राशिफल

धनु राशि: कल आपकी राशि के तृतीय भाव में स्थित चंद्रमा और मंगल आपको हर मुश्किल से बाहर निकाल लेंगे. कल कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत की सराहना हो सकती है. व्यापार में भी लाभ के अवसर मिल सकते हैं. आर्थिक स्थिति मजबूत होने के संकेत हैं. परिवार के साथ समय बिताने का अवसर मिलेगा. स्वास्थ्य अच्छा रहेगा.
शुभ अंक: 3
शुभ रंग: पीला

कल का मकर राशिफल

मकर राशि: कल आपकी राशि के द्वितीय भाव में चंद्रमा, राहु और मंगल की युति आपकी जमा पूंजी को खर्च करवा सकती है. कल कार्यक्षेत्र में आपकी योजनाएं सफल हो सकती हैं. व्यापार में लाभ के संकेत मिल रहे हैं. आर्थिक मामलों में सुधार संभव है. जीवनसाथी का सहयोग आपको प्रेरणा देगा. स्वास्थ्य सामान्य रहेगा.
शुभ अंक: 5
शुभ रंग: भूरा

कल का कुंभ राशिफल

कुंभ राशि: कल आपकी ही राशि में चंद्रमा, मंगल, बुध और राहु का जमावड़ा लगा है. कल कार्यक्षेत्र में आपके विचारों की सराहना हो सकती है. व्यापार में नए अवसर मिलेंगे. प्रेम जीवन में भी सकारात्मक परिवर्तन देखने को मिलेगा. स्वास्थ्य सामान्य रहेगा.
शुभ अंक: 6
शुभ रंग: बैंगनी

कल का मीन राशिफल

मीन राशि: कल आपकी राशि में सूर्य, शुक्र और शनि की युति है और द्वादश भाव में चंद्रमा-राहु का मेल है. कल कार्यक्षेत्र में प्रगति के संकेत मिल सकते हैं. व्यापार में भी लाभ मिलने की संभावना है. आर्थिक स्थिति मजबूत होगी. प्रेम संबंधों में विश्वास बढ़ेगा. स्वास्थ्य अच्छा रहेगा.
शुभ अंक: 2
शुभ रंग: आसमानी

Also Read: साप्ताहिक राशिफल 15 से 21 मार्च 226: इस हफ्ते किन राशियों पर बरसेगा धन-सौभाग्य और किन्हें रहना होगा सतर्क

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Radheshyam Kushwaha

पत्रकारिता की क्षेत्र में 13 साल का अनुभव है. इस सफर की शुरुआत राज एक्सप्रेस न्यूज पेपर भोपाल से की. यहां से आगे बढ़ते हुए समय जगत, राजस्थान पत्रिका, हिंदुस्तान न्यूज पेपर के बाद वर्तमान में प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में धर्म अध्यात्म एवं राशिफल डेस्क पर कार्यरत हैं. ज्योतिष शास्त्र, व्रत त्योहार, राशिफल के आलावा राजनीति, अपराध और पॉजिटिव खबरों को लिखने में रुचि हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >