29 फरवरी 2020 का राशिफल : कैसा रहेगा मकर राशि वालों का दिन, जानें...

दैनिक राशिफल चंद्र और ग्रहों की गणना पर आधारित है.

दैनिक राशिफल चंद्र और ग्रहों की गणना पर आधारित है. आज का राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया गया है. विशेषज्ञ डॉ एन के बेरा सभी 12 राशियों का भविष्यफल बता रहे हैं. इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बना सकते हैं. या फिर इसके आधार पर आप अपनी योजनाएं तैयार कर सकते हैं. जानिए मकर राशि के बारे में क्‍या कहते हैं सितारे…

मकर (Capricornus) : आजीविका संबंधी चिंता दूर होगी. साहसिक कार्य में सफलता मिलेगी. पारिवारिक सुख-साधनों में वृद्धि होगी. विरोधियों पर विजय, सामाजिक-राजनीतिक संपर्क-प्रभाव का लाभ मिलेगा. बकाये रकम की प्राप्ति होगी. उच्च और बौद्धिक वर्ग में विशेष सम्मान मिलने की संभावना है. भूमि संबंधी लेन-देन में रुचि बढ़ेगी.

मकर राशि वालों का हाथ बड़ा चौकोर तथा रचनात्मक होता है. लंबाई की अपेक्षा इनकी चौड़ाई अधिक होती है. अंगूठा लचीला न होने के कारण पीछे की ओर नहीं झुकता. शुक्र का क्षेत्र बड़ा होता है तथा शनि का क्षेत्र भी पर्याप्त विकसित होता है. मकर राशि का प्रभाव शरीर के जोड़ों, हड्डियों, श्रवणेन्द्रिय तथा घुटनों आदि पर होता है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: KumarVishwat Sen

Published by: Prabhat Khabar

कुमार विश्वत सेन प्रभात खबर डिजिटल में डेप्यूटी चीफ कंटेंट राइटर हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता का 25 साल से अधिक का अनुभव है. इन्होंने 21वीं सदी की शुरुआत से ही हिंदी पत्रकारिता में कदम रखा. दिल्ली विश्वविद्यालय से हिंदी पत्रकारिता का कोर्स करने के बाद दिल्ली के दैनिक हिंदुस्तान से रिपोर्टिंग की शुरुआत की. इसके बाद वे दिल्ली में लगातार 12 सालों तक रिपोर्टिंग की. इस दौरान उन्होंने दिल्ली से प्रकाशित दैनिक हिंदुस्तान दैनिक जागरण, देशबंधु जैसे प्रतिष्ठित अखबारों के साथ कई साप्ताहिक अखबारों के लिए भी रिपोर्टिंग की. 2013 में वे प्रभात खबर आए. तब से वे प्रिंट मीडिया के साथ फिलहाल पिछले 10 सालों से प्रभात खबर डिजिटल में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. इन्होंने अपने करियर के शुरुआती दिनों में ही राजस्थान में होने वाली हिंदी पत्रकारिता के 300 साल के इतिहास पर एक पुस्तक 'नित नए आयाम की खोज: राजस्थानी पत्रकारिता' की रचना की. इनकी कई कहानियां देश के विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हुई हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >