बदलने वाला है भाग्य! गुरु का मृगशिरा में प्रवेश इन राशियों के लिए शुभ

Guru Gochar April 2025 Nakshatra Privartan: गुरु ग्रह को ज्योतिष में समृद्धि, वैभव और पारिवारिक सुख का प्रतीक माना जाता है. जब गुरु राशि या नक्षत्र में परिवर्तन करते हैं, तो लोगों के जीवन में विभिन्न प्रकार के बदलाव देखने को मिल सकते हैं. गुरु के नक्षत्र परिवर्तन से कुछ राशियों को विशेष लाभ मिल सकता है. आइए, इन राशियों के बारे में जानकारी प्राप्त करें.

Guru Gochar April 2025 Nakshatra Privartan: वैदिक ज्योतिष में गुरु बृहस्पति को समृद्धि, ज्ञान, वैभव, आध्यात्मिकता, ज्योतिष और मान-सम्मान का प्रतीक माना जाता है. इसलिए जब गुरु ग्रह की स्थिति में बदलाव होता है, तो इन क्षेत्रों पर विशेष प्रभाव पड़ता है. इसके परिणामस्वरूप, गुरु ग्रह के नक्षत्र परिवर्तन का असर सभी राशियों के व्यक्तियों पर दिखाई देगा. हालांकि, कुछ राशियां ऐसी हैं जिनके लिए अच्छे दिन शुरू हो सकते हैं. इसके साथ ही, इन राशियों के लिए आकस्मिक धनलाभ और भाग्योदय के अवसर भी बन रहे हैं. आइए जानते हैं कि ये भाग्यशाली राशियां कौन सी हैं…

गुरु इस दिन बदलने वाले हैं अपनी चाल

ज्योतिषी डॉ एन के बेरा के के अनुसार, ज्योतिषीय गणनाओं के आधार पर 10 अप्रैल को देवगुरु बृहस्पति नक्षत्र में परिवर्तन करेंगे. इस दिन, शाम 7:51 बजे, देवगुरु बृहस्पति रोहिणी नक्षत्र से निकलकर मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश करेंगे, जिसका सभी राशियों के जातकों पर सकारात्मक और नकारात्मक प्रभाव पड़ेगा. हालांकि, कुछ राशियां ऐसी हैं जिनकी किस्मत में बदलाव आ सकता है, जिनमें मिथुन राशि और वृषभ राशि के जातक शामिल हैं.

होने जा रहा है द्विद्वादश योग का निर्माण, चमकेगा इन राशियों का भाग्य

इन राशियों को होगा फायदा

मेष राशि

गुरु बृहस्पति का नक्षत्र परिवर्तन मेष राशि के जातकों के लिए फायदेमंद हो सकता है. इस अवधि में आपकी सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी. इसके अलावा, आपको निवेश से अच्छे लाभ की संभावना है. संतान से संबंधित कोई शुभ समाचार भी प्राप्त हो सकता है. साथ ही, आपको व्यवसाय और व्यक्तिगत जीवन दोनों में सकारात्मक परिणाम मिलेंगे.

मिथुन राशि

मिथुन राशि के जातकों के लिए यह अवधि अत्यंत महत्वपूर्ण रहेगी. जो कार्य अधूरे थे, वे पूर्ण होंगे और धन-संपत्ति में वृद्धि देखने को मिलेगी. करियर और व्यवसाय से जुड़े व्यक्तियों को नए अवसर प्राप्त हो सकते हैं. धार्मिक गतिविधियों में रुचि बढ़ेगी, समाज में प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी, और व्यापार में उन्नति होगी. कुल मिलाकर, यह समय मिथुन राशि के जातकों के लिए हर दृष्टिकोण से लाभकारी होने की संभावना है.

सिंह राशि

इस राशि के व्यक्तियों के कर्म भाव में गुरु नक्षत्र का परिवर्तन होगा. इस समय आप अपने लक्ष्यों के प्रति पूरी तरह से समर्पित रहेंगे. एक उचित योजना बनाकर आप आगे बढ़ेंगे. समस्याओं के समाधान के लिए आप अपने गुरुजनों से सलाह ले सकते हैं. आपके कार्य के प्रति समर्पण कार्यस्थल पर आपको लाभ प्रदान करेगा. वरिष्ठ आपके कार्य की सराहना करेंगे.

धनु राशि

आपके लिए गुरु बृहस्पति का नक्षत्र परिवर्तन सकारात्मक परिणाम ला सकता है. इस समय आपको अपने कार्यों में किस्मत का सहयोग मिल सकता है. इसके साथ ही, आप देश-विदेश की यात्रा भी कर सकते हैं. अपनी बुद्धि और विवेक के माध्यम से विभिन्न क्षेत्रों में सफलता हासिल करेंगे. नौकरीपेशा व्यक्तियों को कार्यक्षेत्र में इच्छित सफलता प्राप्त होगी. इस दौरान आपको वाहन और संपत्ति का सुख भी मिल सकता है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Shaurya Punj

शौर्य पुंज विशेष रूप से दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों एवं लेखों पर फोकस कर रहे हैं. वो डिजिटल मीडिया जगत के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. पाठकों की रुचि और जरूरतों को ध्यान में रखते हुए वे सरल, सहज और तथ्यपूर्ण धार्मिक एवं ज्योतिषीय कंटेंट तैयार करते हैं. डिजिटल मीडिया में 15 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ शौर्य खबरों की नब्ज को समझने और जटिल विषयों को आसान भाषा में प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांस लेखन से की थी. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में कार्य करने का अवसर मिला और अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम शुरू किया. यहां उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट और मनोरंजन जगत की प्रमुख खबरों पर लेखन किया. साल 2020 के दौरान उन्होंने लाइफस्टाइल, हेल्थ, एजुकेशन और अन्य नॉन-न्यूज कैटेगरी में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया. Health & Fitness, Beauty & Fashion, Relationship & Family, Food & Recipes, Travel, Astrology & Vastu, Career & Motivation, Festival & Culture जैसे विषयों पर उन्होंने सैकड़ों उपयोगी और जानकारीपूर्ण लेख तैयार किए. शिक्षा शौर्य पुंज का जन्म रांची, झारखंड में हुआ. उनकी प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एंड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. (ऑनर्स) की डिग्री प्राप्त की. पत्रकारिता की उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें समाचार लेखन के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे के आधार पर तथ्यपूर्ण, संतुलित और प्रभावी कंटेंट तैयार करने में सक्षम बनाती है. विशेषज्ञता के क्षेत्र दैनिक राशिफल साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल ज्योतिषीय उपाय पूजा-पाठ एवं धार्मिक अनुष्ठान व्रत-त्योहार एवं शुभ मुहूर्त वास्तु शास्त्र धार्मिक मान्यताएं एवं परंपराएं लाइफस्टाइल एवं वेलनेस हेल्थ एवं फिटनेस डिजिटल कंटेंट राइटिंग एवं SEO पाठकों तक विश्वसनीय, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाना शौर्य पुंज की लेखन शैली की सबसे बड़ी विशेषता है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >