फाल्गुन अमावस्या पर राशि अनुसार करें दान, जीवन में आ सकती है सुख-समृद्धि

Falgun Amavasya 2026 Daan: आज मंगलवार 17 फरवरी को फाल्गुन अमावस्या मनाई जा रही है. सनातन धर्म में अमावस्या तिथि पर स्नान-ध्यान कर देवों के देव महादेव की पूजा की जाती है. फाल्गुन मास की अमावस्या को पितरों की शांति, आत्मचिंतन और दान-पुण्य के लिए बहुत महत्वपूर्ण माना जाता है. इस दिन जरूरतमंद लोगों को अपनी राशि के अनुसार दान करने से जीवन की बाधाएं कम होती हैं और सकारात्मक ऊर्जा बढ़ती है. आइए सरल शब्दों में जानते हैं कि फाल्गुन अमावस्या पर किस राशि को क्या दान करना शुभ रहेगा.

मेष राशि

मेष राशि के स्वामी मंगल हैं. इस दिन लाल वस्त्र, मसूर दाल, गुड़ या तांबे का बर्तन दान करना शुभ माना जाता है. इससे क्रोध कम होता है और साहस बढ़ता है.

वृषभ राशि

वृषभ के स्वामी शुक्र हैं. सफेद वस्त्र, चावल, दूध, दही या मिठाई का दान करें. इससे घर में सुख-शांति और समृद्धि आती है.

मिथुन राशि

मिथुन के स्वामी बुध हैं. हरी मूंग, हरा कपड़ा, पेन या किताबें दान करना लाभकारी रहेगा. इससे बुद्धि और व्यापार में वृद्धि होती है.

कर्क राशि

कर्क के स्वामी चंद्रमा हैं. चावल, दूध, सफेद मिठाई या चांदी का छोटा सामान दान करें. इससे मानसिक शांति और पारिवारिक सुख मिलता है.

सिंह राशि

सिंह के स्वामी सूर्य हैं. गेहूं, गुड़, लाल या नारंगी वस्त्र का दान करें. इससे मान-सम्मान और आत्मविश्वास बढ़ता है.

कन्या राशि

कन्या राशि के लिए हरी सब्जियां, मूंग दाल, या जरूरतमंद छात्रों को पढ़ाई का सामान दान करना अच्छा रहेगा. इससे कार्य में सफलता मिलती है.

तुला राशि

तुला के स्वामी शुक्र हैं. इत्र, सफेद वस्त्र, चावल या सौंदर्य से जुड़ी वस्तुएं दान करें. इससे वैवाहिक जीवन में मधुरता आती है.

वृश्चिक राशि

वृश्चिक के स्वामी मंगल हैं. लाल फल, मसूर दाल या तांबे का दान करें. इससे नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है.

धनु राशि

धनु के स्वामी गुरु हैं. पीले वस्त्र, हल्दी, चना दाल या केले का दान शुभ रहेगा. इससे भाग्य मजबूत होता है.

मकर राशि

मकर के स्वामी शनि हैं. काला तिल, कंबल, लोहे का बर्तन या तेल दान करें. इससे शनि दोष शांत होता है.

ये भी पढ़ें: फाल्गुन अमावस्या का ज्योतिषीय प्रभाव, जानें मेष से मीन तक क्या कहते हैं सितारे?

कुंभ राशि

कुंभ राशि वाले काला तिल, नीले वस्त्र या जरूरतमंदों को भोजन दान करें. इससे जीवन में स्थिरता आती है.

मीन राशि

मीन के स्वामी गुरु हैं. पीले कपड़े, चना दाल या धार्मिक पुस्तक दान करना लाभकारी रहेगा. इससे मानसिक शांति और पुण्य फल मिलता है.

फाल्गुन अमावस्या के दिन दान करते समय श्रद्धा और सच्चे मन का होना सबसे जरूरी है. दान हमेशा जरूरतमंद व्यक्ति को करें और दिखावे से बचें. ऐसा करने से पुण्य फल कई गुना बढ़ जाता है.

ज्योतिषाचार्य डॉ.एन.के.बेरा
25+ वर्षों का अनुभव

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shaurya Punj

मैं धर्म, ज्योतिष और आध्यात्मिक विषयों पर लेखन में विशेषज्ञता रखता हूं. हस्तरेखा शास्त्र, राशिफल, ग्रह-नक्षत्र, धार्मिक परंपराओं और पौराणिक कथाओं से जुड़े विषयों पर मेरी विशेष रुचि और गहरी समझ है. रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से मास कम्युनिकेशन में स्नातक करने के बाद मैंने डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव हासिल किया है. धर्म और ज्योतिष के अलावा एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और शिक्षा जैसे विषयों पर भी लगातार लेखन करता रहा हूं. मेरी कोशिश रहती है कि जटिल विषयों को आसान, रोचक और भरोसेमंद तरीके से पाठकों तक पहुंचाया जाए.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >