Aaj Ka Rashifal 17 February 2026: आज अमावस्या तिथि पर सूर्य ग्रहण का प्रभाव है. आज लगने वाला सूर्य ग्रहण कुंभ राशि में लगेगा और यह धनिष्ठा नक्षत्र में घटित होगा. कुंभ राशि में सूर्य, चंद्रमा, बुध, शुक्र और राहु का दुर्लभ पंचग्रही योग बन रहा है. मंगल मकर में उच्च, बृहस्पति मिथुन, शनि मीन और केतु सिंह में स्थित हैं. ग्रहण भारत में दृश्य नहीं है, फिर भी इसका सूक्ष्म प्रभाव राशियों पर पड़ेगा. ज्योतिषीय मान्यता के अनुसार धनिष्ठा नक्षत्र में लगने वाला ग्रहण सामाजिक, आर्थिक और नेतृत्व से जुड़े विषयों पर विशेष प्रभाव डालता है.
मेष राशि– आज सूर्य ग्रहण आपके लाभ भाव को सक्रिय करेगा, जिसके कारण आज का दिन आपके लिए कुछ उलझनों से भरा रहने वाला है. कुंभ के सूर्य और दशम चंद्रमा के प्रभाव से आज आप कोई अहम निर्णय ले सकते हैं, लेकिन जल्दबाजी बिल्कुल न दिखाएं. माता-पिता के साथ मतभेद उत्पन्न हो सकता है, जिससे मानसिक अशांति रहेगी. पार्टनर के साथ संवाद में स्पष्टता रखें, जल्दबाजी में दिया गया कोई भी बयान रिश्ते में कड़वाहट पैदा कर सकता है. सेहत सामान्य रहेगी, लेकिन अधिक मानसिक दबाव के कारण अनिद्रा और थकान महसूस हो सकती है. शांति बनाए रखें.
शुभ अंक-9
शुभ रंग– जामुनी
वृषभ राशि– आज सूर्य ग्रहण आपके लिए कुछ समस्याएं लेकर आने वाला है. चंद्रमा और कुंभ राशि में स्थित शुक्र के प्रभाव से संतान पक्ष की ओर से खुशखबरी मिलेगी. आप अपने माता-पिता को किसी धार्मिक यात्रा पर ले जा सकते हैं, जिससे मन को असीम प्रसन्नता मिलेगी. प्रेम जीवन में रोमांस बढ़ेगा, पार्टनर के साथ धार्मिक स्थल की यात्रा संबंधों में विश्वास और गहराई लाएगी. स्वास्थ्य में सुधार होगा, लेकिन यात्रा के दौरान पैरों में सूजन या थकान हो सकती है. पर्याप्त विश्राम करना न भूलें.
शुभ अंक-2
शुभ रंग- केसरिया
मिथुन राशि– आज सूर्य ग्रहण आपके भाग्य भाव को प्रभावित करेगा, जिसके कारण आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है. अष्टम चंद्रमा और कुंभ के बुध के कारण बिजनेस में नुकसान होने से आप परेशान रहेंगे. नौकरी में गुप्त शत्रु आपकी चुगली कर सकते हैं. जीवनसाथी से किसी विशेष मुद्दे पर बातचीत करना आज फलदायी रहेगा. पार्टनर आपकी आर्थिक चिंताओं को साझा करेगा, जिससे आपको संबल मिलेगा. आपसी बातचीत से तनाव कम होगा. पेट से जुड़ी समस्या या वायरल इन्फेक्शन की आशंका है. बाहर के खान-पान से पूरी तरह परहेज करें.
शुभ अंक-1
शुभ रंग– सफेद
कर्क राशि- आज लगने वाला सूर्य ग्रहण आर्थिक मामलों में सतर्कता का संकेत दे रहा हैं. हालांकि आज का दिन आपके लिए खुशियों से भरा रहने वाला है. क्योंकि सप्तम भाव के चंद्रमा और कुंभ के शुक्र के प्रभाव से प्रेम जीवन में साथी का पूरा साथ मिलेगा. आपकी वाणी की सौम्यता मान-सम्मान दिलाएगी, लेकिन किसी बाहरी व्यक्ति से सलाह लेना नुकसानदेह हो सकता है. लव लाइफ के लिए दिन शानदार है, पार्टनर के साथ भावनात्मक जुड़ाव बढ़ेगा और आप भविष्य की योजनाएं साझा करेंगे. सेहत अच्छी रहेगी और खुद को ऊर्जावान महसूस करेंगे. आंखों की ताजगी के लिए स्क्रीन टाइम पर नियंत्रण रखें.
शुभ अंक-7
शुभ रंग– भूरा
सिंह राशि– आज लगने वाला सूर्य ग्रहण दांपत्य और साझेदारी पर असर डालेगा. इसके बाद भी आज का दिन आपके लिए लाभदायक रहने वाला है. क्योंकि आपकी राशि के 6वें भाव के चंद्रमा और लग्न के केतु के कारण व्यस्तता बनी रहेगी. नौकरीपेशा जातकों को कार्यक्षेत्र में तरक्की मिलेगी और महत्वपूर्ण चर्चाओं में आपकी राय को प्रमुखता दी जाएगी. कार्य की व्यस्तता के कारण पार्टनर की नाराजगी झेलनी पड़ सकती है. शाम को उनके लिए समय निकालें. स्वास्थ्य उत्तम रहेगा, लेकिन अधिक भागदौड़ से कमर या पीठ में दर्द की शिकायत हो सकती है. योगासन करें.
शुभ अंक-2
शुभ रंग- हरा
कन्या राशि– आज कुंभ राशि में लगने जा रहा सूर्य ग्रहण कार्यस्थल पर बदलाव ला सकता है, जिसके कारण आज का दिन आपके लिए खुशनुमा रहने वाला है. पंचम चंद्रमा और कुंभ के बुध के प्रभाव से व्यवसाय में सफलता की सीढ़ी चढ़ेंगे. घर में मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन संभव है. आर्थिक मामलों में सावधानी बरतें और किसी को धन उधार देने से बचें. प्रेम संबंधों में प्रगाढ़ता आएगी, पार्टनर के साथ किसी मांगलिक उत्सव में शामिल होने का मौका मिलेगा. मानसिक रूप से बहुत प्रसन्न रहेंगे, जिससे शारीरिक ऊर्जा बढ़ेगी. बस खान-पान में अनुशासन बनाए रखें.
शुभ अंक-8
शुभ रंग– काला
तुला राशि– आज लगने जा रहा सूर्य ग्रहण संतान और रचनात्मक कार्यों में अवसर देगा, जिसके कारण आज का दिन रोजगार के मामले में अच्छा रहने वाला है. चतुर्थ चंद्रमा और कुंभ के शुक्र के प्रभाव से करियर की समस्याओं से राहत मिलेगी. विद्यार्थियों को पढ़ाई पर पूरा फोकस करना होगा, तभी वे किसी प्रतियोगी परीक्षा में जीत हासिल कर पाएंगे. दांपत्य जीवन में सुख-शांति बनी रहेगी, पार्टनर आपके करियर के संघर्षों में एक मजबूत स्तंभ की तरह खड़े रहेंगे. स्वास्थ्य मध्यम रहेगा. कफ या छाती में जकड़न की समस्या हो सकती है, ठंडी चीजों से दूर रहें.
शुभ अंक-1
शुभ रंग– लाल
वृश्चिक राशि– आज लगने जा रहा सूर्य ग्रहण गृहस्थ जीवन में हलचल ला सकता है. हालांकि आज आपकी सुख-सुविधाओं में वृद्धि भी होगी. क्योंकि तृतीय भाव के चंद्रमा और उच्च के मंगल के प्रभाव से आप अधिकारियों के प्रिय बनेंगे. हालांकि, कोई विरोधी षड्यंत्र कर सकता है, जिससे सतर्क रहें. शिक्षा में आ रही बाधाओं के लिए गुरुजनों से चर्चा करें. पार्टनर के साथ रिश्तों में नया उत्साह रहेगा, छोटी दूरी की यात्रा प्रेम संबंधों में नई ताजगी लाएगी. शारीरिक रूप से काफी सक्रिय महसूस करेंगे. स्फूर्ति बनाए रखने के लिए नियमित प्राणायाम करें.
ये भी पढ़ें: फाल्गुन अमावस्या आज, पितृ दोष शांति और दान-पुण्य के लिए नोट करें शुभ समय और राहु काल
शुभ अंक-7
शुभ रंग– नीला
धनु राशि- आज कुंभ राशि में लगने जा रहा सूर्य ग्रहण साहस और संचार क्षेत्र को प्रभावित करेगा, जिसके कारण आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहेगा. द्वितीय भाव के चंद्रमा और कुंभ के सूर्य के प्रभाव से आप जीवनसाथी को शॉपिंग पर ले जा सकते हैं. बेवजह के कामों में फंसे रहने से मुख्य कार्यों में देरी हो सकती है, समय का प्रबंधन करें. पार्टनर के साथ शॉपिंग और मनोरंजन में समय बीतेगा, लेकिन बजट का ध्यान रखना भी जरूरी है. आंखों में थकान या सिरदर्द की समस्या हो सकती है. पर्याप्त नींद लें और आंखों को ठंडे पानी से धोएं.
शुभ अंक-4
शुभ रंग- पीला
मकर राशि- आज लगने वाला सूर्य ग्रहण आपके धन भाव में प्रभाव डालेगा. आज का दिन बुद्धि और विवेक से निर्णय लेने वाला रहेगा. आपकी राशि में चंद्रमा और मंगल की युति से व्यावसायिक योजनाएं पूरी होंगी. कार्यक्षेत्र में पुरानी गलती सामने आ सकती है, इसलिए ईमानदार रहें. शेयर मार्केट या सट्टेबाजी में निवेश से आज बचें. प्रेम संबंधों में आवेश से बचें, पार्टनर की बात को धैर्य से सुनें अन्यथा छोटी बात बड़ा विवाद बन सकती है. रक्तचाप (BP) और क्रोध पर नियंत्रण रखें. स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही आपको भारी पड़ सकती है.
शुभ अंक-9
शुभ रंग– आसमानी
कुंभ राशि– आज आपकी राशि में सूर्य ग्रहण लगने जा रहा है. यह ग्रहण आपके लिए अशुभ रहेगा. आज धन संबंधित मामलों में दिन अच्छा रहेगा. क्योंकि आपकी राशि में सूर्य, बुध, शुक्र, राहु और चंद्रमा की युति से कार्यक्षेत्र में बेहतरीन प्रदर्शन करेंगे. मित्रों के साथ घूमने-फिरने की योजना बनेगी, जो आपके मानसिक तनाव को कम करने में सहायक होगी. लव लाइफ के लिए दिन रोमांटिक रहेगा, पार्टनर के साथ किसी विशेष कार्यक्रम या यात्रा की योजना सफल होगी. ऊर्जा का स्तर ऊंचा रहेगा, लेकिन त्वचा संबंधी किसी पुरानी समस्या के प्रति सचेत रहें.
शुभ अंक-3
शुभ रंग– भूरा
मीन राशि– आज कुंभ राशि में लगने वाला सूर्य ग्रहण व्यय और मानसिक स्थिति को प्रभावित करेगा. हालांकि आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहने वाला है. लग्न के शनि और व्यय भाव के चंद्रमा के कारण सुनी-सुनाई बातों से तनाव हो सकता है. घर में अतिथि के आगमन से खर्च बढ़ेगा, जिससे बजट बिगड़ सकता है और कर्ज लेने की स्थिति बन सकती है. पार्टनर के साथ रिश्तों में विश्वास बढ़ाएं, बाहरी लोगों की बातों में आकर अपने संबंधों को खराब न करें. सेहत थोड़ी नरम रह सकती है. पैरों में दर्द या जोड़ों की तकलीफ परेशान कर सकती है, मालिश करें.
शुभ अंक-5
शुभ रंग– नारंगी
