धनु राशिफल 20 अप्रैल 2026: क्या आज आत्मविश्वास दिलाएगा सफलता और लाभ?

Aaj Ka Dhanu Rashifal 20 April 2026: धनु राशि के जातकों के लिए आज का दिन कैसा रहने वाला है. क्या आज किस्मत मेहरबान रहेगी. क्या अटके कार्य पूरे होंगे? आइए जानते है ज्योतिषाचार्य चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु: से धनु राशि वालों के लिए आज का दिन कैसा रहने वाला है.

Aaj Ka Dhanu Rashifal 20 April 2026: आज धनु राशि के जातकों को शत्रुओं पर विजय प्राप्त होगी. चंद्रमा का षष्ठ भाव में होना कोर्ट-कचहरी के मामलों में सफलता दिला सकता है. रुका हुआ धन प्राप्त होगा. ननिहाल पक्ष से लाभ मिल सकता है. ऑफिस में आपके काम को गंभीरता से लिया जाएगा. अनुशासन बनाए रखें.

करियर/बिजनेस: बिजनेस में कड़ी प्रतिस्पर्धा का सामना करना पड़ सकता है, लेकिन जीत आपकी होगी. नौकरी में टारगेट पूरा होने से राहत मिलेगी. उधार दिया हुआ पैसा वापस मिल सकता है. सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे लोगों को मेहनत बढ़ानी होगी. आर्थिक स्थिति सामान्य से बेहतर बनी रहेगी.

लव लाइफ: लव लाइफ में आज थोड़ी दूरी महसूस हो सकती है. पार्टनर की व्यस्तता के कारण फोन पर कम बात होगी, जिससे मन उदास हो सकता है. तनाव से बचने के लिए एक-दूसरे पर भरोसा रखें. शाम को छोटी मुलाकात या वीडियो कॉल से रोमांस फिर जाग उठेगा. समझदारी से काम लें.

स्वास्थ्य: पैरों में दर्द या थकान महसूस हो सकती है. ज्यादा भागदौड़ वाले कामों से बचें. पर्याप्त आराम करें और यदि नसों से जुड़ी समस्या हो, तो डॉक्टर की सलाह अवश्य लें.

  • सावधानी: बिना मांगे किसी को सलाह न दें.
  • उपाय: चने की दाल का दान करें.
  • शुभ अंक: 3
  • शुभ रंग: पीला

यहां पढ़ें धर्म से जुड़ी बड़ी खबरें: Aaj Ka Rashifal, आज का राशिफल, Saptahik Rashifal, Daily Horoscope at Prabhat Khabar

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Neha Kumari

प्रभात खबर डिजिटल के जरिए मैंने पत्रकारिता की दुनिया में अपना पहला कदम रखा है. यहां मैं धर्म और राशिफल बीट पर बतौर जूनियर कंटेंट राइटर के तौर पर काम कर रही हूं. इसके अलावा मुझे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मुद्दों से जुड़े विषयों पर लिखने में रुचि है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >