धनु राशिफल 19 मार्च 2026: क्या नए अवसर बढ़ाएंगे उत्साह या निर्णय लेते समय रहना होगा सतर्क?

Dhanu Aaj Ka Rashifal 19 March 2026: धनु राशि के जातकों के लिए आज का दिन कैसा रहने वाला है. क्या आज किस्मत मेहरबान रहेगी. क्या अटके कार्य पूरे होंगे? आइए जानते है ज्योतिषाचार्य चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु: से धनु राशि वालों के लिए आज का दिन कैसा रहने वाला है.

धनु राशि: आज का दिन आपके लिए सुख-सुविधाओं में वृद्धि का रहेगा. चतुर्थ भाव में सूर्य, शुक्र, शनि और चंद्रमा की युति घर के वातावरण को शांत रखेगी और वाहन सुख के योग बनाएगी . सप्तम भाव में गुरु की दृष्टि आपके संबंधों में मधुरता और विस्तार लाएगी.

करियर-बिजनेस: तृतीय भाव में मंगल, बुध और राहु की स्थिति आपके साहस में वृद्धि करेगी, जिससे आप व्यापार में कड़े फैसले ले पाएंगे. नौकरी में सहकर्मियों का पूरा सहयोग मिलेगा और आपका आत्मविश्वास नई ऊंचाइयों को छुएगा जिससे लाभ की स्थिति बनेगी .

लव लाइफ: आज आपकी लव लाइफ में यादगार पल आएगा. पार्टनर के साथ घर के बजट या भविष्य की योजना पर गंभीर चर्चा होगी. जीवनसाथी के साथ प्रेम और समर्पण का भाव बढ़ेगा, जिससे परिवार में सुख-शांति का माहौल बना रहेगा .

स्वास्थ्य: सेहत के प्रति जागरूक रहें. आपकी राशि के नवम भाव में केतु की मौजूदगी पैरों में थकान या नसों में तनाव महसूस कराएगी. खान-पान में अनुशासन बनाए रखें और बाहर के मसालेदार भोजन से परहेज करें ताकि आपकी ऊर्जा का स्तर बना रहे.

सावधानी: आज घर के मामलों में बाहरी लोगों की सलाह न लें, अपनी बुद्धि और विवेक का इस्तेमाल करें.
उपाय: केले के पेड़ की सात बार परिक्रमा करें और हल्दी का दान करें .
शुभ रंग: सुनहरी
शुभ अंक: 3

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shaurya Punj

मैंने डिजिटल मीडिया में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव हासिल किया है. पिछले 6 वर्षों से मैं विशेष रूप से धर्म और ज्योतिष विषयों पर सक्रिय रूप से लेखन कर रहा हूं. ये मेरे प्रमुख विषय हैं और इन्हीं पर किया गया काम मेरी पहचान बन चुका है. हस्तरेखा शास्त्र, राशियों के स्वभाव और उनके गुणों से जुड़ी सामग्री तैयार करने में मेरी निरंतर भागीदारी रही है. रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से मास कम्युनिकेशन में स्नातक की डिग्री प्राप्त करने के बाद. इसके साथ साथ कंटेंट राइटिंग और मीडिया से जुड़े विभिन्न क्षेत्रों में काम करते हुए मेरी मजबूत पकड़ बनी. इसके अलावा, एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और शिक्षा जैसे विषयों पर भी मैंने गहराई से लेखन किया है, जिससे मेरी लेखन शैली संतुलित, भरोसेमंद और पाठक-केंद्रित बनी है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >