धनु राशिफल 18 अप्रैल 2026: क्या आज मेहनत रंग लाएगी या योजनाओं में आएगी बाधा?

Aaj Ka Dhanu Rashifal 18 April 2026: धनु राशि के जातकों के लिए आज का दिन कैसा रहने वाला है. क्या आज किस्मत मेहरबान रहेगी. क्या अटके कार्य पूरे होंगे? आइए जानते है ज्योतिषाचार्य चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु: से धनु राशि वालों के लिए आज का दिन कैसा रहने वाला है.

Aaj Ka Dhanu Rashifal 18 April 2026: आज चंद्रमा का पंचम भाव में गोचर रचनात्मक कार्यों में आपकी रुचि बढ़ाएगा. गुरु की स्थिति ज्ञान और विवेक में वृद्धि करेगी. संतान के भविष्य को लेकर आप कुछ ठोस निर्णय ले सकते हैं. कला, साहित्य और मनोरंजन से जुड़े लोगों को आज बड़ी पहचान मिल सकती है. मन प्रसन्न रहेगा.

करियर और व्यवसाय: व्यापार में नई तकनीक का प्रयोग लाभ देगा. शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड से अच्छे रिटर्न मिलने की संभावना है. कार्यस्थल पर आपकी क्रिएटिविटी की सराहना होगी. विद्यार्थियों को शिक्षकों का सहयोग मिलेगा. आय के नए स्रोत बनेंगे, जिससे आर्थिक स्थिति पहले से अधिक मजबूत होगी.

लव लाइफ: आज लव लाइफ बेहद रोमांटिक रहने वाली है. पार्टनर के साथ फोन पर मीठी बातें और भविष्य की योजनाओं पर चर्चा होगी. आप अपने साथी को प्रपोज करने के लिए एकांत जगह पर डिनर का प्लान कर सकते हैं. प्रेम संबंधों के मामले में आज आप भाग्यशाली रहेंगे.

स्वास्थ्य: स्वास्थ्य के लिहाज से दिन बेहतर रहेगा. आप खुद को ऊर्जावान महसूस करेंगे. बच्चों के साथ समय बिताने या बाहर घूमने से मानसिक प्रसन्नता मिलेगी. खान-पान में फलों का सेवन बढ़ाएं.

  • सावधानी: शेयर बाजार में सोच-समझकर ही निवेश करें.
  • उपाय: चने की दाल और गुड़ का दान करें.
  • शुभ अंक: 3
  • शुभ रंग: पीला

यहां पढ़ें राशिफल से जुड़ी बड़ी खबरें: Aaj Ka Rashifal, आज का राशिफल, Saptahik Rashifal, Daily Horoscope at Prabhat Khabar

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Neha Kumari

नेहा कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं. उन्हें लेखन के क्षेत्र में एक वर्ष से अधिक का अनुभव है. पिछले छह महीनों से वे राशिफल और धर्म से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. उनका मुख्य कार्य व्रत-त्योहारों, पौराणिक कथाओं और भारतीय रीति-रिवाजों से जुड़ी जानकारी को सरल भाषा में लोगों तक पहुंचाना है. नेहा का हमेशा यह प्रयास रहता है कि वे कठिन से कठिन विषय को भी इतना आसान और रोचक बना दें कि हर कोई उसे सहजता से पढ़ और समझ सके. उनका मानना है कि यदि धर्म और संस्कृति से जुड़ी जानकारी सरल शब्दों में मिले, तो लोग अपनी परंपराओं से बेहतर तरीके से जुड़ पाते हैं. डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत उन्होंने प्रभात खबर में ही ‘नेशनल’ और ‘वर्ल्ड’ डेस्क पर छह महीने की इंटर्नशिप के साथ की थी. इस दौरान उन्होंने रियल-टाइम खबरों पर काम करना, तेजी और सटीकता के साथ कंटेंट लिखना, ट्रेंडिंग विषयों की पहचान करना और डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उनकी न्यूज़ सेंस, लेखन क्षमता और खबरों को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने की समझ को और अधिक मजबूत बनाया.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >