धनु राशिफल 15 जनवरी 2026: आज आपकी जुबान बिगाड़ सकती है सबकुछ, लव लाइफ और पैसे पर खतरा

Dhanu Aaj Ka Rashifal 15 January 2026 : आज 15 जनवरी 2026 दिन गुरुवार है. पंचांग के अनुसार आज है माघ कृष्ण पक्ष द्वादशी तिथि रात 08 बजकर 17 मिनट तक रहेगी, इसके उपरांत त्रयोदशी तिथि हो जाएगी. ग्रहों की स्थिति की बात करें तो सूर्य आज मकर राशि मे विराजमान है. मंगल और बुध धनु राशि में विराजमान हैं. चंद्रमा वृश्चिक राशि मे शाम 6 बजे तक विराजमान रहेंगे, उपरांत धनु राशि मे गोचर करेंगे. शुक्र मकर राशि मे विराजमान हैं. राहु कुंभ राशि में स्थित हैं. देवगुरु बृहस्पति मिथुन राशि में हैं. केतु सिंह राशि में और शनि मीन राशि में स्थित हैं. आइए जानते हैं पिछले एक दशक से भी अधिक समय से कार्यरत ज्योतिषाचार्य एवं हस्तरेखा विशेषज्ञ चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु: से धनु राशि के लिए कैसा रहेगा आज का दिन गुरुवार…

Dhanu Aaj Ka Rashifal धनु आज का राशिफल

आज आपका माइंड ओपन और टारगेट क्लियर रहेगा. नए आइडिया और नए रास्ते सामने आएंगे, जो सीमाएं आप खुद पर लगा रहे थे. आज टूटेंगी. रिस्क लेने का साहस आपको आगे बढ़ाएगा. शाम तक कोई एक्साइटिंग संकेत मिल सकता है.

करियर / बिज़नेस: आज एक्सपेंशन का दिन है. पढ़ाई, ट्रेनिंग या नए प्रोजेक्ट से फायदा होगा. नौकरी में बदलाव या नई ज़िम्मेदारी के योग हैं. बिज़नेस में दूर से जुड़ा मौका लाभ दे सकता है.

रिलेशनशिप (पारिवारिक जीवन): घर में पॉज़िटिव एनर्जी रहेगी. आप सबको मोटिवेट करेंगे. किसी यात्रा या योजना पर चर्चा हो सकती है.

लव लाइफ: आज आज़ादी और भरोसे का संतुलन रहेगा. पार्टनर आपकी सोच को समझेगा. सिंगल लोगों के लिए आज दोस्ती प्यार में बदलने के संकेत हैं.

स्वास्थ्य: एनर्जी हाई रहेगी. फिज़िकल एक्टिविटी आपके लिए फायदेमंद है. शुगर मरीज सतर्क रहे.

आज की सावधानी

बिना प्लान के बड़ा रिस्क न लें.
बोलने से पहले असर सोचें.

पंचांग अनुसार आज का विशेष उपाय

भगवान विष्णु की पूजा
तुलसी दल और पीले पुष्प अर्पित करें.
विष्णु मंत्र जप
“ॐ नमो भगवते वासुदेवाय” — 11 या 21 बार.
यह भाग्य और सही दिशा देता है.
सूर्य को अर्घ्य
सुबह तांबे के लोटे में जल और लाल पुष्प डालकर सूर्य को अर्पित करें.
दान का लाभ
आज पीले वस्त्र, चने की दाल या तिल का दान करें.
इससे अवसर और प्रगति तेज़ होती है.

नोट: आज का उपाय धनु राशि वालों को विस्तार, आत्मविश्वास और भाग्य का सहयोग देता है.

शुभ रंग: पीला, नारंगी

शुभ अंक: 3, 9

ज्योतिषाचार्य चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु:
ज्योतिष एवं हस्त रेखा विशेषज्ञ | 12 साल का अनुभव
Mo- +91 8620920581

Also Read: Aaj Ka Panchang 15 January 2026: माघ कृष्ण पक्ष द्वादशी उपरांत त्रयोदशी तिथि, जानें पंचांग में शुभ-अशुभ समय

Also Read: Pradosh Vrat 2026: माघ मास का पहला प्रदोष व्रत कब है? ज्योतिषाचार्य से जानिए शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और इस दिन का महत्व

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Radheshyam Kushwaha

राधेश्याम कुशवाहा को पत्रकारिता की क्षेत्र में 13 साल का अनुभव है. इस सफर की शुरुआत उन्होंने राज एक्सप्रेस न्यूज पेपर भोपाल से की. यहां से आगे बढ़ते हुए समय जगत, राजस्थान पत्रिका, हिंदुस्तान न्यूज पेपर के बाद वर्तमान में प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में यूपी डेस्क का नेतृत्व कर रहे हैं. इन्हें धर्म-अध्यात्म, ज्योतिष, राजनीति, अपराध और सकारात्मक खबरों की रिपोर्टिंग व लेखन में विशेष रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >