धनु राशिफल 13 अप्रैल 2026: विवाह के योग मजबूत, रिश्तों में आएगी मधुरता

Aaj Ka Dhanu Rashifal 13 April 2026: धनु राशि के जातकों के लिए आज का दिन कैसा रहने वाला है. क्या आज किस्मत मेहरबान रहेगी. क्या अटके कार्य पूरे होंगे? आइए जानते है ज्योतिषाचार्य चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु: से धनु राशि वालों के लिए आज का दिन कैसा रहने वाला है.

Aaj Ka Dhanu Rashifal 13 April 2026: आज धनु राशि के जातकों के लिए तृतीय भाव में विराजमान चंद्रमा पराक्रम में वृद्धि करेगा. गुरु का सप्तम भाव में होना विवाह के योग बनाएगा. मीन राशि में चार ग्रहों की युति आपके घरेलू वातावरण में कुछ तनाव उत्पन्न कर सकती है. भाई-बहनों का सहयोग आपको कठिन समय से बाहर निकालने में मदद करेगा.

करियर/बिजनेस: कार्यक्षेत्र में आज आपकी मेहनत की सराहना होगी. छोटे व्यवसायियों को अच्छा मुनाफा मिल सकता है. नई पार्टनरशिप शुरू करने के लिए दिन अच्छा है. यात्रा से व्यापारिक लाभ होने की संभावना है. रुके हुए धन की वापसी हो सकती है. ऑफिस में सहयोगियों का व्यवहार आपके प्रति सहयोगात्मक रहेगा.

लव लाइफ: आज लव लाइफ में सुकून रहेगा. पार्टनर के साथ फोन पर प्यार भरी और भविष्य की सुखद बातें होंगी. शाम को एक साथ डिनर का आनंद लेंगे. रोमांस भरा माहौल आपको पुरानी कड़वाहट भुलाने में मदद करेगा. साथी की ओर से कोई अच्छी खबर मिल सकती है.

स्वास्थ्य: दिन भर की भागदौड़ से थकान महसूस होगी. पैरों में सूजन या दर्द हो सकता है. गर्म पानी से सिकाई करें और रात को जल्दी सोने का प्रयास करें.

  • सावधानी: दूसरों के निजी मामलों में दखल देने से बचें.
  • उपाय: आज एकादशी के दिन भगवान विष्णु की पूजा करें और उन्हें पीले फूल व फल अर्पित करें.
  • शुभ अंक: 3
  • शुभ रंग: पीला

यहां पढ़ें राशिफल से जुड़ी बड़ी खबरें: Aaj Ka Rashifal, आज का राशिफल, Saptahik Rashifal, Daily Horoscope at Prabhat Khabar

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Neha Kumari

नेहा कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं. उन्हें लेखन के क्षेत्र में एक वर्ष से अधिक का अनुभव है. पिछले छह महीनों से वे राशिफल और धर्म से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. उनका मुख्य कार्य व्रत-त्योहारों, पौराणिक कथाओं और भारतीय रीति-रिवाजों से जुड़ी जानकारी को सरल भाषा में लोगों तक पहुंचाना है. नेहा का हमेशा यह प्रयास रहता है कि वे कठिन से कठिन विषय को भी इतना आसान और रोचक बना दें कि हर कोई उसे सहजता से पढ़ और समझ सके. उनका मानना है कि यदि धर्म और संस्कृति से जुड़ी जानकारी सरल शब्दों में मिले, तो लोग अपनी परंपराओं से बेहतर तरीके से जुड़ पाते हैं. डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत उन्होंने प्रभात खबर में ही ‘नेशनल’ और ‘वर्ल्ड’ डेस्क पर छह महीने की इंटर्नशिप के साथ की थी. इस दौरान उन्होंने रियल-टाइम खबरों पर काम करना, तेजी और सटीकता के साथ कंटेंट लिखना, ट्रेंडिंग विषयों की पहचान करना और डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उनकी न्यूज़ सेंस, लेखन क्षमता और खबरों को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने की समझ को और अधिक मजबूत बनाया.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >