Cancer Weekly Horoscope 29 December 2024 to 4 January 2025: कर्क राशि वालों को फेफड़ों से जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं, पढ़ें साप्ताहिक राशिफल
Cancer Weekly Horoscope 29 December 2024 to 4 January 2025: कर्क राशि के लिए 29 दिसंबर 2024 से 4 जनवरी 2025 का दिन कैसा रहेगा. जानें ज्योतिषाचार्य डॉ एन के बेरा से से कर्क राशि का साप्ताहिक राशिफल.
Cancer Weekly Horoscope 29 December 2024 to 4 January 2025
Cancer Weekly Horoscope 29 December 2024 to 4 January 2025: कर्क राशि वालों के लिए जनवरी माह का पहला सप्ताह (साप्ताहिक राशिफल दिसंबर 2024 जनवरी 2025) कैसा रहेगा, आइए जानते हैं ज्योतिषाचार्य डॉ एन के बेरा से से कर्क राशि का साप्ताहिक राशिफल.
कर्क साप्ताहिक राशिफल दिसंबर 2024 जनवरी 2025
कर्क– नववर्ष के पहले सप्ताह में आपकी प्रगति के साथ इच्छित कार्य सफलतापूर्वक संपन्न होंगे. शत्रु पक्ष कमजोर स्थिति में रहेगा. इस समय आपके उत्साह में वृद्धि होगी. दांपत्य जीवन में संबंधों में मिठास बनी रहेगी. संतान के विकास के लिए आप कोई महत्वपूर्ण कार्य कर सकते हैं. धर्म और आध्यात्म की ओर आपकी रुचि बढ़ेगी. आप किसी तीर्थ यात्रा या धार्मिक आयोजन में भाग ले सकते हैं.
करियर/बिजनेस: नववर्ष के पहले सप्ताह में अपने कार्यक्षेत्र में अपनी स्थिति बनाए रखना आपके लिए चुनौतीपूर्ण हो सकता है. विरोधी सक्रिय रहेंगे, लेकिन अंततः आपके प्रभावशाली व्यक्तित्व के कारण वे कमजोर साबित होंगे.
रिलेशनशिप: नववर्ष के पहले सप्ताह में कभी-कभी रिश्तों को बनाए रखने के लिए आपको कुछ समझौते करने पड़ सकते हैं. यद्यपि आपका दृष्टिकोण इस मामले में कठोर हो सकता है, लेकिन इस सप्ताह आपको लचीलापन दिखाना आवश्यक है, ताकि आपके रिश्ते मजबूत बने रहें.
स्वास्थ्य: नववर्ष के पहले सप्ताह में फेफड़ों से जुड़ी समस्याएं प्रमुखता से सामने आ सकती हैं. यदि समय पर इनका उपचार नहीं किया गया, तो यह समस्याएं गंभीर रूप ले सकती हैं. सांस लेने में कठिनाई या एलर्जी से संबंधित समस्याएं भी आपको इस सप्ताह परेशान कर सकती हैं.
शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.