कर्क राशिफल 10 अगस्त 2026: रुके काम होंगे पूरे, करियर में बढ़ेगा प्रभाव, जानें लव लाइफ और स्वास्थ्य का हाल

Aaj Ka Kark Rashifal 10 August 2026: कर्क राशि वालों के लिए आज का दिन क्या खास रहेगा. क्या आज भाग्य का सहयोग मिलेगा. क्या लंबे समय से रुके काम पूरे होंगे? आइए जानते है काशी से पं. प्रशांत पाण्डेय जी से कर्क राशि वालों के लिए आज का दिन कैसा रहने वाला है.

Aaj Ka Kark Rashifal 10 August 2026: कर्क राशि वालों के लिए आज का दिन आर्थिक और करियर के लिहाज से शुभ रहने वाला है. दिन की शुरुआत में आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और रुके हुए काम पूरे होने की राह पर आएंगे. वहीं, दिन के दूसरे भाग में नए संपर्क और छोटी यात्राएं लाभ दिला सकती हैं. प्रेम और पारिवारिक जीवन में भी सुख-शांति और आपसी समझ बनी रहेगी.

करियर-बिजनेस

दिन के प्रथम भाग में चंद्रमा के द्वितीय भाव में होने से आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और रुके हुए कार्यों में गति आएगी. दिन के उत्तरार्ध में चंद्रमा के तृतीय भाव में आने से नए संपर्क, संचार और छोटी यात्राओं से लाभ मिलने के योग बनेंगे. सूर्य के आपकी राशि में होने से नेतृत्व क्षमता बढ़ेगी और वरिष्ठ अधिकारियों का सहयोग प्राप्त होगा. व्यापार में नए अनुबंध और विस्तार की योजनाएं सकारात्मक परिणाम देंगी.

रिलेशनशिप

परिवार में सुख, शांति और सहयोग का वातावरण बना रहेगा. भाई-बहनों के साथ संबंध पहले से अधिक मधुर होंगे. जीवनसाथी का सहयोग महत्वपूर्ण निर्णयों में आत्मविश्वास बढ़ाएगा. किसी पारिवारिक शुभ समाचार से घर में प्रसन्नता का माहौल रहेगा.

लव लाइफ

प्रेम संबंधों में विश्वास और भावनात्मक जुड़ाव मजबूत होगा. साथी के साथ खुलकर बातचीत करने से रिश्ता और मधुर बनेगा. विवाहित जातकों के दांपत्य जीवन में प्रेम और सम्मान बढ़ेगा. अविवाहित लोगों के लिए मनचाहा प्रस्ताव मिलने की संभावना है.

स्वास्थ्य

स्वास्थ्य अच्छा रहेगा और मानसिक ऊर्जा बनी रहेगी. नियमित योग, प्राणायाम और संतुलित भोजन लाभकारी सिद्ध होंगे. पर्याप्त मात्रा में पानी पीना और समय पर आराम करना आपको सक्रिय बनाए रखेगा. तनाव से बचने के लिए ध्यान करना लाभकारी रहेगा.

आज का विशेष योग और उपाय

सोमवार भगवान शिव को समर्पित होता है. शिवलिंग पर जल और बेलपत्र अर्पित करें तथा 'ॐ नमः शिवाय' मंत्र का जाप करें. मान्यता है कि इससे मानसिक शांति, उत्तम स्वास्थ्य और पारिवारिक सुख की प्राप्ति होती है.

शुभ रंग: सफेद शुभ अंक: 2

यह भी पढ़ें: कामिका एकादशी 2026: विष्णु जी के 108 नाम



प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By नेहा कुमारी

नेहा कुमारी वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में धर्म बीट पर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. वह व्रत-त्योहार, राशिफल, पंचांग, ज्योतिष, शुभ मुहूर्त, पौराणिक कथाओं और भारतीय संस्कृति से जुड़े विषयों पर लेख लिखती हैं. उन्होंने वेस्ट बंगाल स्टेट यूनिवर्सिटी से मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन की डिग्री प्राप्त की है.

डिजिटल पत्रकारिता में उन्होंने धर्म, ज्योतिष और भारतीय परंपराओं से जुड़े विषयों पर विशेष अनुभव हासिल किया है. उनका उद्देश्य पाठकों तक सरल भाषा में सटीक, विश्वसनीय और उपयोगी जानकारी पहुंचाना है, ताकि वे धार्मिक और सांस्कृतिक विषयों को आसानी से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >