वृश्चिक राशिफल 09 फरवरी 2026: आज मिलेगा भाग्य का साथ, पूरे होंगे अधूरे काम

Aaj Ka Vrishchik Rashifal 09 Febuary 2026: आज 09 फरवरी 2026, दिन सोमवार है. पंचांग के अनुसार आज फाल्गुन कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि है. मकर राशि में सूर्य और मंगल की युति आपको अनुशासित और मेहनती बनाएगी. कुंभ राशि में बुध, शुक्र और राहु का जमावड़ा सोशल नेटवर्किंग और लव लाइफ के लिए शानदार है. चंद्रमा तुला राशि में रहकर आपके रिश्तों में बैलेंस ला रहे हैं. गुरु मिथुन में, शनि मीन में और केतु सिंह राशि में मौजूद हैं.

Aaj Ka Vrishchik Rashifal 09 Febuary 2026: वृश्चिक राशि (Scorpio)- मंगल की मजबूत स्थिति आपको पुराने दुश्मनों पर जीत दिलाएगी और सेहत सुधारेगी. आज का दिन आपको काफी खुशी देगा. पुराने विवाद या झगड़े सुलझ जाएंगे जिससे मन हल्का होगा. अगर कोई कर्ज था, तो उसे चुकाने का रास्ता मिल जाएगा. सेहत अच्छी रहने से आप अपने सभी पेंडिंग काम फुर्ती से पूरे करेंगे.

अज का राशिफल.

करियर-बिजनेस: राशि स्वामी मंगल की मजबूत स्थिति आपको कार्यक्षेत्र में पुराने दुश्मनों और कॉम्पिटिटर्स पर जीत दिलाएगी. यदि आप किसी कर्ज या आर्थिक दबाव में थे, तो आज उसे चुकाने का कोई पक्का रास्ता मिल जाएगा. पेंडिंग काम फुर्ती से पूरे होंगे और बिजनेस में आपकी साख और बढ़ेगी.

हेल्थ: मंगल की स्थिति के कारण पुरानी बीमारियों से राहत मिलेगी और आपकी सेहत में बड़ा सुधार होगा. ऊर्जा का स्तर बहुत ऊंचा रहेगा, जिससे आप कठिन शारीरिक कार्य भी आसानी से कर लेंगे. बस रक्तचाप (BP) के मरीजों को आज थोड़ा सावधान रहना चाहिए और अधिक उत्तेजना या गुस्से से बचना चाहिए.

लव लाइफ: मन हल्का होने से आप पार्टनर के साथ बहुत अच्छा समय बिताएंगे. पुराने झगड़े सुलझने से रिश्ते में एक नई ताजगी आएगी. आज आप अपने पार्टनर के साथ किसी मंदिर या धार्मिक स्थल पर जाकर शांति महसूस करेंगे. सिंगल लोगों के लिए आज का दिन किसी पुरानी दोस्ती के प्यार में बदलने का है.

सावधानी: अपनी जीत का जश्न मनाते समय दूसरों का अपमान करने से बचें.

उपाय: हनुमान चालीसा का पाठ करें और सिंदूर का तिलक लगाएं.

शुभ अंक-1.
शुभ रंग- नीला

ज्योतिषाचार्य चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु:
ज्योतिष एवं हस्त रेखा विशेषज्ञ | 12 साल का अनुभव
Mo- +91 8620920581

Also Read:- पंचांग 9 फरवरी 2026: आज है जानकी जयंती और कालाष्टमी व्रत, जानें शुभ समय, राहुकाल- पूजा टाइम

Also Read:- प्रपोज डे से वैलेंटाइन डे तक, क्या लव लाइफ में खिलेंगे प्रेम के फूल? जानें क्या कहती है आपकी राशि

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ranjan Kumar

दिल्ली स्कूल ऑफ जर्नलिज़्म, दिल्ली विश्वविद्यालय से मास्टर्स. वर्तमान में प्रभात खबर में धर्म और राशिफल बीट पर काम कर रहे हैं, जहां गंभीर विषयों को सरल और प्रभावी शैली में पाठकों तक पहुंचाने का प्रयास करते हैं. राजनीति, सिनेमा और हेल्थ विषयों पर पैनी पकड़. गहरी रिसर्च आधारित लेखन सीखने का प्रयास जारी है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >