Aaj Ka Singh Rashifal 05 Febuary 2026: सिंह (Leo)- सूर्य और मंगल की स्थिति आर्थिक सुधार लाएगी, लेकिन केतु मन में थोड़ी निराशा पैदा कर सकता है.आर्थिक रूप से आज का दिन काफी अच्छा है. काफी समय से चल रही पैसों की तंगी आज दूर होगी और धन लाभ के योग बनेंगे. स्टूडेंट्स को अपनी पसंद का रिजल्ट न मिलने से थोड़ा दुख हो सकता है, लेकिन निराश न हों और मेहनत जारी रखें.
करियर-बिजनेस: सूर्य और मंगल की मजबूत स्थिति आर्थिक तंगी को दूर करेगी. बिजनेस में निवेश करने के लिए आज का दिन बहुत अनुकूल है. जो युवा प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं, उन्हें केतु के कारण थोड़ा और धैर्य रखना होगा. मेहनत का फल मिलने में कुछ देरी हो सकती है.
लव लाइफ: केतु का सिंह राशि में होना मन में थोड़ी निराशा या अकेलापन दे सकता है, भले ही पार्टनर साथ हो. अपनी भावनाओं को पार्टनर से साझा करें. आज पार्टनर का आर्थिक सहयोग भी आपको मिल सकता है, जिससे आपके बीच का भरोसा और बढ़ेगा.
हेल्थ: मंगल की गर्मी पित्त और एसिडिटी की समस्या दे सकती है. ताजे फलों का सेवन करें और अधिक मसालेदार भोजन से बचें. मानसिक शांति के लिए आज थोड़ा समय संगीत सुनने या एकांत में बिताने की कोशिश करें.
सावधानी: मन में आ रही नकारात्मकता को खुद पर हावी न होने दें.
उपाय: तांबे के लोटे से सूर्य को जल दें और ‘आदित्य हृदय स्तोत्र’ का पाठ करें.
शुभ अंक- 3.
शुभ रंग- हरा
ज्योतिषाचार्य चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु:
ज्योतिष एवं हस्त रेखा विशेषज्ञ | 12 साल का अनुभव
Mo- +91 8620920581
Also Read:- आज का पंचांग : फाल्गुन कृष्ण पक्ष की चतुर्थी उपरांत पंचमी तिथि, जानें पंचांग में शुभ-अशुभ समय
Also Read:- ज्योतिष शास्त्र: कुण्डली में छिपे हैं धनवान बनने के राज, जानें आपकी किस्मत में राजयोग है या दरिद्र योग?
