Aaj Ka Rashifal: मेष से मीन राशिवालों के लिए 3 फरवरी 2023 कैसा रहेगा आज का दिन, जानें अपना भाग्यफल

Aaj Ka Rashifal, 3 फरवरी 2023: मेष से मीन तक के राशिवालों के लिए आज का दिन वैसे तो औसत रहेगा लेकिन दिन को खुशनुमा बनाने के लिए एक बार आज का राशिफल जरूर पढ़ लीजिए. ताकि आप पूरे दिन की प्लानिंग कर सकें, पढ़ें अपना आज का राशिफल...

मेष राशि- कर्ज समय पर चुका पाएंगे. आय में मनोनुकूल वृद्धि होगी. पारिवारिक मित्रों से मेल-जोल बढ़ेगा. छोटे भाइयों का सहयोग प्राप्त होगा.

वृष राशि – छात्रों को आज किसी कारण से अपने माता-पिता से डांट पड़ेगी.योजना फलीभूत होगी. कार्यस्थल पर परिवर्तन संभव है. आय में वृद्धि होगी. कार्यकुशलता का विकास होगा.

मिथुन राशि- घर के बाहर जाने से बचे क्योंकि दुर्घटना होने की भी संभावना है.तीर्थाटन की योजना बनेगी. सत्संग का लाभ मिलेगा. वरिष्ठजनों का सहयोग प्राप्त होगा.

कर्क राशि- घर-परिवार में विवाद हो सकता है. चोट व दुर्घटना से हानि संभव है. अपेक्षित कार्यों में विलंब हो सकता है. चिंता तथा तनाव रहेंगे.

सिंह राशि- दांपत्य जीवन में प्रगाढ़ता आएगी. परिवार में कोई आयोजन हो सकता है. प्रसन्नता तथा व्यस्तता रहेगी. उत्साह में वृद्धि होगी. वरिष्ठजन सहयोग व मार्गदर्शन करेंगे.

कन्या राशि- संपत्ति के बड़े सौदे बड़ा लाभ दे सकते हैं. जोखिम उठाने का साहस कर पाएंगे. भाग्योन्नति के प्रयास सफल रहेंगे. समय पर कार्य होंगे. प्रतिद्वंद्वी शांत रहेंगे.

तुला राशि- राजकीय बाधा उत्पन्न हो सकती है. विवाद न करें. प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी. घर में अतिथियों का आगमन होगा. शुभ समाचार प्राप्त होंगे. आत्मविश्वास में वृद्धि होगी.

वृश्चिक राशि – परिवार में किसी के साथ बाहर जाने का भी प्लान कर सकते है. कष्ट, भय व बेचैनी का वातावरण बन सकता है. सावधानी रहें. लेन-देन में सावधानी रखें. रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे.

धनु राशि- घर का कोई सदस्य आपके लिए कुछ स्पेशल करने का भी प्रयास कर सकता है.अज्ञात भय सताएगा. नेत्र पीड़ा हो सकती है.

मकर राशि- परिवार में आपको लेकर उत्साह रहेगा. कृषि के क्षेत्र में उन्नति होगी.मित्र व संबंधियों से मुलाकात होगी. पारिवारिक मांगलिक कार्यक्रम में हिस्सा लेने का अवसर मिलेगा.

कुंभ राशि- किसी प्रभावशाली व्यक्ति का सहयोग मिलेगा. पारिवारिक मांगलिक कार्यक्रम में भाग लेने का अवसर प्राप्त होगा. भेंट व उपहार की प्राप्ति होगी. जोखिम व जमानत के कार्य टालें. यात्रा मनोरंजक रहेगी.

मीन राशि- अप्रत्याशित लाभ हो सकता है. बनते काम बिगड़ सकते हैं. व्यवसाय ठीक चलेगा. वाणी पर नियंत्रण रखें. घर-परिवार में मतभेद संभव है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Bimla Kumari

I Bimla Kumari have been associated with journalism for the last 7 years. During this period, I have worked in digital media at Kashish News Ranchi, News 11 Bharat Ranchi and ETV Hyderabad. Currently, I work on education, lifestyle and religious news in digital media in Prabhat Khabar. Apart from this, I also do reporting with voice over and anchoring.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >