Aaj Ka Rashifal 03 July 2025: आज किसका साथ देगा भाग्य? जानिए 03 जुलाई 2025 का राशिफल

Aaj Ka Rashifal 03 July 2025: आज 03 जुलाई 2025, गुरुवार को आपके जीवन में ग्रहों की चाल क्या प्रभाव डालने वाली है? आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा, शुभ अंक कौन सा होगा और किस रंग से मिलेगा भाग्य का साथ? जानिए सभी 12 राशियों का सटीक दैनिक राशिफल और ज्योतिषीय विश्लेषण.

Aaj Ka Rashifal 03 July 2025: आज गुरुवार, 03 जुलाई 2025 का दिन सभी राशियों के लिए कुछ उतार-चढ़ाव लेकर आ सकता है. ऐसे में अगर आप दिन की शुरुआत अपने राशिफल को पढ़कर करें, तो न केवल संभावित चुनौतियों से बच सकते हैं, बल्कि महत्वपूर्ण निर्णय लेने में भी आसानी होगी. आइए जानें, आज का राशिफल और करें दिन की स्मार्ट प्लानिंग.

मेष (Aries)

आज घर-परिवार और आत्मचिंतन को समय देना बेहतर रहेगा. कार्यक्षेत्र में शांति बनी रहेगी, लेकिन भविष्य की योजनाओं पर विचार कर सकते हैं. व्यापारियों को पुराने संपर्कों से फायदा हो सकता है. प्रेम जीवन में नजदीकियां बढ़ेंगी. स्वास्थ्य सामान्य रहेगा.

शुभ अंक: 9 | शुभ रंग: लाल

प्रेम में आज आपका दिन कैसा रहेगा? जानिए अपनी राशि के अनुसार

वृषभ (Taurus)

पुराने दोस्त से मुलाकात या बात हो सकती है. कार्य में नए विचार कारगर रहेंगे. साझेदारी से फायदा हो सकता है. घरेलू तनाव को बातचीत से सुलझाएं. प्रेम संबंधों में आपसी समझ बढ़ेगी. स्वास्थ्य ठीक रहेगा.

शुभ अंक: 6 | शुभ रंग: सफेद

मिथुन (Gemini)

सकारात्मक सोच बनी रहेगी और घरेलू जिम्मेदारियों में व्यस्त रहेंगे. आर्थिक पक्ष मजबूत होगा. व्यापार में लाभ के संकेत हैं. परिवार के साथ समय अच्छा बीतेगा. लव लाइफ भी खुशनुमा रहेगी.

शुभ अंक: 5 | शुभ रंग: पीला

कर्क (Cancer)

भावनाएं हावी रह सकती हैं. काम को लेकर चिंता रहेगी. व्यापार में कोई भी निर्णय सोच-समझकर लें. घर में किसी की सेहत परेशानी बन सकती है. प्रेम में थोड़ी दूरी आ सकती है. ध्यान से मानसिक शांति मिलेगी.

शुभ अंक: 2 | शुभ रंग: सफेद

सिंह (Leo)

रचनात्मक और उत्साहपूर्ण दिन रहेगा. परिवार संग समय अच्छा बीतेगा. व्यापारी कुछ समय खुद को दें. नए प्रोजेक्ट की योजना बन सकती है. लव लाइफ में आनंद बना रहेगा.

शुभ अंक: 1 | शुभ रंग: नारंगी

कन्या (Virgo)

आज खुद से जुड़े कई सवालों पर विचार करेंगे. व्यापार में जल्दबाजी ठीक नहीं. निर्णय से पहले चर्चा करें. रिश्तों में भावनात्मक जुड़ाव बढ़ेगा. सेहत को लेकर सतर्क रहें.

शुभ अंक: 7 | शुभ रंग: हरा

तुला (Libra)

आज सामाजिक संपर्क बढ़ेंगे. नई जान-पहचान लाभदायक हो सकती है. रुका हुआ काम पूरा होगा. आर्थिक लाभ के योग हैं. प्रेम में भरोसा बढ़ाएं. आंखों की थकावट से बचें.

शुभ अंक: 6 | शुभ रंग: नीला

वृश्चिक (Scorpio)

दिन थोड़ा भावनात्मक हो सकता है. ज्यादा मुनाफे के चक्कर में नुकसान न करें. प्रेम जीवन में तकरार संभव है, संयम से काम लें. स्वास्थ्य पर ध्यान दें, खासकर बीपी को लेकर.

शुभ अंक: 9 | शुभ रंग: गहरा लाल

धनु (Sagittarius)

आज भाग्य साथ देगा. पारिवारिक समारोह में भाग लेंगे. करियर में बड़ी खबर मिल सकती है. अचानक मुनाफे के योग हैं. प्रेम में स्थिरता रहेगी. पेट का ध्यान रखें.

शुभ अंक: 3 | शुभ रंग: पीला

मकर (Capricorn)

आज खुद के लिए समय निकालें. काम में नई योजना बन सकती है. व्यापार को नई दिशा मिलेगी. परिवार से उत्साह मिलेगा. लव लाइफ में नजदीकियां बढ़ेंगी. नींद पूरी लें.

शुभ अंक: 8 | शुभ रंग: स्लेटी

कुंभ (Aquarius)

आध्यात्मिक विचार मन में रह सकते हैं. काम में सुस्ती से बचें. व्यापार में अनुभवी लोगों की सलाह लें. प्रेम में भावनात्मक मजबूती आएगी. त्वचा की समस्या से सतर्क रहें.

शुभ अंक: 4 | शुभ रंग: बैंगनी

मीन (Pisces)

रचनात्मक विचारों से काम में तारीफ मिलेगी. व्यापार में लाभ संभव है. परिवार के साथ समय बिताना सुखद रहेगा. प्रेम में समझ बढ़ेगी. ऊर्जा बनी रहेगी, पर मौसमी संक्रमण से बचें.

शुभ अंक: 7 | शुभ रंग: नीला

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Shaurya Punj

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >