Aaj Ka Rashifal: मिथुन राशि वालों को कामकाज में कुछ नया करने की इच्छा बढ़ेगी, तो तुला के काम में होगी देर, जानें आज का राशिफल

Aaj Ka Rashifal 11 September 2026: आज शुक्रवार 11 सितंबर 2026 है. अमावस्या तिथि सुबह 08:56 बजे तक, इसके बाद प्रतिपदा तिथि कल सुबह 07:46 बजे तक रहेगी. आगे ज्योतिषाचार्य डॉ. एन. के. बेरा से सभी राशियों के लिए आज का राशिफल जानिए.

मेष राशि का आज का राशिफल

आज नौकरी में आपको वरिष्ठ अधिकारियों और सहकर्मियों का पूरा सहयोग मिलेगा. आपके काम की तारीफ होगी और मान-सम्मान बढ़ेगा. पद और प्रतिष्ठा के साथ आर्थिक स्थिति भी मजबूत होगी.

शुभ अंक: 9, शुभ रंग: लाल

वृषभ राशि का आज का राशिफल

अपनी समझदारी और चतुराई से आप किसी महत्वपूर्ण काम को आसानी से पूरा कर सकते हैं. नौकरी या कारोबार में माहौल आपके पक्ष में रहेगा. धार्मिक और आध्यात्मिक कामों में भी रुचि बढ़ेगी.

शुभ अंक: 6, शुभ रंग: सफेद

मिथुन राशि का आज का राशिफल

आज धन, कपड़े या आभूषण मिलने के योग हैं. आत्मविश्वास बढ़ेगा और आप नई योजनाओं को लेकर उत्साहित रहेंगे. कामकाज में कुछ नया करने की इच्छा भी बढ़ सकती है.

शुभ अंक: 5,शुभ रंग: हरा

कर्क राशि का आज का राशिफल

कामकाज में अपनी प्रतिभा दिखाने और नाम कमाने का मौका मिलेगा. सुख-सुविधाओं में बढ़ोतरी होगी. कारोबार को आगे बढ़ाने की आपकी योजना सफल हो सकती है और आर्थिक स्थिति बेहतर होगी.

शुभ अंक: 2, शुभ रंग: सफेद

सिंह राशि का आज का राशिफल

आज जिस काम को पूरा करने का आपने मन बनाया है, उसमें सफलता मिलेगी. घर-परिवार का माहौल सुखद रहेगा. कारोबार में लाभ होगा और संतान की तरक्की से आपका मन खुश रहेगा.

शुभ अंक: 1,शुभ रंग: सुनहरा

कन्या राशि का आज का राशिफल

धन पाने की कोशिशों में सफलता मिलने के संकेत हैं. कोई अच्छी खबर मिल सकती है. समाज में प्रभावशाली और खास लोगों से आपकी मुलाकात होगी, जिससे भविष्य में फायदा मिल सकता है.

शुभ अंक: 5, शुभ रंग: हरा

तुला राशि का आज का राशिफल

काफी समय से चली आ रही परेशानियों और उलझनों से राहत मिलेगी. मेहनत और सही प्रयास से नौकरी, कारोबार और सरकारी कामों में सफलता मिलने के योग हैं. रुके हुए काम में फिलहाल विलंभ होगा.

शुभ अंक: 6, शुभ रंग: गुलाबी

वृश्चिक राशि का आज का राशिफल

आज आर्थिक लाभ के अच्छे मौके मिल सकते हैं. धैर्य और समझदारी से काम लेने पर परेशानियां कम होंगी. घर या मकान से जुड़ी समस्या का समाधान मिलने की उम्मीद है.

शुभ अंक: 9, शुभ रंग: मैरून

धनु राशि का आज का राशिफल

आज आपकी पढ़ाई-लिखाई, समझ और प्रतिभा में निखार आएगा. नौकरी या रोजगार के क्षेत्र में आपका प्रभाव बढ़ेगा. सुख-सुविधाओं से जुड़ी कोई नई चीज मिलने के योग भी बन रहे हैं.

शुभ अंक: 3, शुभ रंग: पीला

मकर राशि का आज का राशिफल

संतान की तरक्की से घर में खुशी का माहौल रहेगा. परिवार के लोगों का सहयोग मिलेगा. घर में कोई मांगलिक या शुभ कार्यक्रम होने के योग हैं, जिससे आपसी रिश्ते और मजबूत होंगे.

शुभ अंक: 8, शुभ रंग: नीला

कुंभ राशि का आज का राशिफल

आज नई नौकरी मिलने के अच्छे संकेत हैं. परिवार के साथ घूमने-फिरने और मनोरंजन का मौका मिलेगा. नए लोगों से मुलाकात होगी और ये संपर्क आगे चलकर आपके काम आ सकते हैं.

शुभ अंक: 4, शुभ रंग: आसमानी

मीन राशि का आज का राशिफल

रोजगार के क्षेत्र में आ रही मुश्किलों को दूर करने में सफलता मिलेगी. दांपत्य जीवन की परेशानियां कम होंगी और रिश्तों में सुधार आएगा. घर, जमीन और वाहन से जुड़े सुख मिल सकते हैं.

शुभ अंक: 7, शुभ रंग: पीला

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By शौर्य पुंज

मैं धर्म, ज्योतिष और आध्यात्मिक विषयों पर लेखन में विशेषज्ञता रखता हूं. हस्तरेखा शास्त्र, राशिफल, ग्रह-नक्षत्र, धार्मिक परंपराओं और पौराणिक कथाओं से जुड़े विषयों पर मेरी विशेष रुचि और गहरी समझ है. रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से मास कम्युनिकेशन में स्नातक करने के बाद मैंने डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव हासिल किया है. धर्म और ज्योतिष के अलावा एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और शिक्षा जैसे विषयों पर भी लगातार लेखन करता रहा हूं. मेरी कोशिश रहती है कि जटिल विषयों को आसान, रोचक और भरोसेमंद तरीके से पाठकों तक पहुंचाया जाए.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >