Aaj Ka Rashifal,9 फरवरी 2024: मेष, तुला, कुंभ समेत इन राशियों के लिए दिन रहेगा शुभ, पढ़े अपना आज का राशिफल

Aaj Ka Rashifal, 9 फरवरी 2024 : मेष से मीन तक के राशिवालों के लिए आज का दिन वैसे तो औसत रहेगा लेकिन दिन को खुशनुमा बनाने के लिए एक बार आज का राशिफल जरूर पढ़ लीजिए. ताकि आप पूरे दिन की प्लानिंग कर सकें.

Aaj Ka Rashifal,9 फरवरी 2024: आज तारीख है 9 फरवरी 2024 दिन शुक्रवार और आप अपना दैनिक राशिफल  जानना चाहेंगे कि आपका आज का दिन आपकी राशि के अनुसार कैसा रहने वाला हैं.

देखें आज का राशिफल

मेष (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आर्थिक दृष्टि से भी आज का दिन आपके लिए शुभ संकेत नही दे रहा हैं व धन संबंधी घाटा होने की संभावना हैं. इस दौरान आपके शत्रु आपकी हानि कर सकते हैं जिससे व्यापार में घाटा संभव हैं.व्यवसाय ठीक चलेगा. आय में निश्चितता रहेगी. घर में तनाव रहेगा. पार्टनरों से मतभेद व कहासुनी हो सकती है. वाणी पर नियंत्रण रखें.

शुभ रंग: पीला

शुभ अंक: 9

वृष (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
उच्च शिक्षा ग्रहण कर रहे छात्रों की अपने पिता से किसी बात को लेकर अनबन हो सकती हैं लेकिन ऐसे समय में उनकी बात को ध्यान से सुने क्योंकि भविष्य के लिए यह आपके लिए सहायक होगा.व्यस्तता के चलते स्वास्थ्‍य प्रभावित हो सकता है. थकान रहेगी. तंत्र-मंत्र में रुचि जागृत होगी. सत्संग का लाभ मिलेगा. कारोबार में वृद्धि होगी.

शुभ रंग: गुलाबी

शुभ अंक: 5

वृष (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
उच्च शिक्षा ग्रहण कर रहे छात्रों की अपने पिता से किसी बात को लेकर अनबन हो सकती हैं लेकिन ऐसे समय में उनकी बात को ध्यान से सुने क्योंकि भविष्य के लिए यह आपके लिए सहायक होगा.व्यस्तता के चलते स्वास्थ्‍य प्रभावित हो सकता है. थकान रहेगी. तंत्र-मंत्र में रुचि जागृत होगी. सत्संग का लाभ मिलेगा. कारोबार में वृद्धि होगी.

शुभ रंग: गुलाबी

शुभ अंक: 5

मिथुन (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों को आज के दिन कुछ नया सीखने की प्रेरणा मिलेगी जो भविष्य में उनके काम आएगी. ऐसे में किसी भी अवसर को अपने हाथ से न जाने दे.बाहर जाने का मन बनेगा. प्रसन्नता तथा संतुष्टि रहेगी. जल्दबाजी न करें. नई योजना बनेगी. कार्यस्थल पर परिवर्तन हो सकता है.

शुभ रंग: भूरा

शुभ अंक: 3

कर्क (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
प्राइवेट लोगों को दिन की शुरुआत में काम का दबाव थोड़ा ज्यादा होगा जिससे वे तनाव में रहेंगे. धीरे-धीरे स्थिति सामान्य हो जाएगी.धनहानि हो सकती है. विवाद से बचें. झंझटों से दूर रहें. आय में निश्चितता रहेगी. फालतू खर्च होगा. स्वास्थ्य का पाया कमजोर रहेगा.

शुभ रंग: ग्रे

शुभ अंक: 2

सिंह (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
छात्रों को आज के दिन और कड़ी मेहनत करने की आवश्यकता हैं अन्यथा परिणाम उनके अनुसार नही आएंगे व निराशा हाथ लगेगी. आपको पढ़ाई के लिए माता-पिता से डांट भी पड़ सकती है तथा वे आपकी मेहनत से संतुष्ट नही होंगे.घर-बाहर जीवन सुखमय रहेगा. रुका हुआ धन मिलने के योग हैं, प्रयास करते रहें. यात्रा लाभदायक रहेगी. भाग्य का साथ मिलेगा.

शुभ रंग: मैरून

शुभ अंक: 7

कन्या (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आज का दिन आपके प्रेम जीवन में कुछ यादगार अनुभव लेकर आएगा. आप दोनों का एक-दूसरे के प्रति विश्वास और ज्यादा मजबूत बनेगा. आपको अपने साथी के प्रति कुछ अपेक्षा रहेगी तथा वे इसमें भलीभांति सफल होंगे.प्रमाद न करें. उत्साह व प्रसन्नता से काम कर पाएंगे. कोई बड़ा कार्य होने से प्रसन्नता में वृद्धि होगी.

शुभ रंग: आसमानी

शुभ अंक: 6

तुला (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
सरकारी नौकरी कर रहे लोगों को आज के दिन कोई आशंका घेरे रहेगी व उनका मन काम में नही लगेगा. आज मन थोड़ा बेचैन रहेगा जिसका परिणाम आपके काम पर पड़ेगा.
अच्छे समाचार मिलेंगे. अतिथियों का आगमन होगा. प्रसन्नता में वृद्धि होगी. किसी बड़े काम को करने का मन बनेगा. जल्दबाजी न करें.

शुभ रंग: संतरी

शुभ अंक: 9

वृश्चिक (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
यदि आप किसी के साथ प्रेम संबंध में हैं तो आज के दिन आपके रिश्ते में किसी तीसरे के द्वारा दरार उत्पन्न करने की कोशिश की जाएगी. ऐसे में किसी की बातो में जल्दी आने से बचे तथा अपने रिश्ते को जगजाहिर भी ना करे.
निवेश शुभ रहेगा. मेहनत का फल प्राप्त होगा. घर-बाहर पूछ-परख रहेगी. लाभ के अवसर हाथ आएंगे.
शुभ रंग: हरा

शुभ अंक: 1

धनु (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
यदि आपका विवाह हुए कुछ ही समय हुआ है तो आपको अपने जीवनसाथी से शुभ संकेत मिलेगा. आप दोनों भविष्य की रणनीती को लेकर भी गहन चर्चा करेंगे तथा दोनों के बीच आपसी संबंध पहले की अपेक्षा मजबूत बनेंगे.मनपसंद भोजन का आनंद प्राप्त होगा. नौकरी में प्रभाव बढ़ेगा. घर-परिवार की चिंता रहेगी.

शुभ रंग: सफेद

शुभ अंक: 8

मकर (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
आज के दिन आपके साथ कुछ अनहोनी घटित हो सकती है. शनि आपके स्वास्थ्य के ऊपर भारी है. यदि आप सीढ़ियाँ इत्यादि चढ़ते हैं तो सावधानी बरते व भारी सामान उठाते समय भी ध्यान रखे.मेहनत अधिक होगी. जोखिम व जमानत के कार्य टालें. शत्रु हानि पहुंचा सकते हैं. विवाद को बढ़ावा न दें. शोक समाचार मिल सकता है. स्वास्थ्य का ध्यान रखें.

शुभ रंग: स्लेटी

शुभ अंक: 7

कुंभ (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

सिंगल लोगो को किसी का साथ मिलने की प्रबल संभावना है. स्कूल में पढ़ रहे छात्रों को आज के दिन कम मेहनत में भी अच्छे परिणाम मिलेंगे.आय में वृद्धि होगी. स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें. घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी. कानूनी अड़चन दूर होकर लाभ की स्थिति बनेगी. व्यापार-व्यवसाय लाभदायक रहेगा.

शुभ रंग: केसरी

शुभ अंक: 6

मीन (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
भाई-बहनों के साथ रिश्तों में मजबूती आएगी तो परिवार में किसी सदस्य के साथ प्रॉपर्टी को लेकर झगड़ा हो सकता हैं. झगड़ा किसी अपने के साथ ही होगा और बात बड़ी होते देर नही लगेगी.स्थायी संपत्ति में वृद्धि होगी. कोई बड़ा सौदा हो सकता है. बेरोजगारी दूर करने के प्रयास सफल रहेंगे. कारोबार में वृद्धि होगी. घर-बाहर सभी तरफ से सहयोग प्राप्त होगा. प्रसन्नता रहेगी.

शुभ रंग: नीला

शुभ अंक: 4

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Shaurya Punj

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >