वृश्चिक राशि वालों की मान, यश और प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी, जानें आज 21 फरवरी 2025 का राशिफल

Aaj Ka Rashifal 21 february 2025: आज तारीख है 21 फरवरी 2025 दिन शुक्वारर और आप अपना दैनिक राशिफल जानना चाहेंगे कि आपका आज का दिन आपकी राशि के अनुसार कैसा रहने वाला हैं. तो चिंता मत कीजिए, दैवज्ञ ज्‍योतिषी डॉ एन के बेरा बताने वाले हैं कि आपकी राशि पर पड़ने वाले विभिन्न ग्रहों की चाल के प्रभाव अनुसार आपका आज का दिन कैसा बीतेगा.

Aaj Ka Rashifal 21 february 2025: मेष से मीन तक के राशिवालों के लिए आज का दिन वैसे तो औसत रहेगा लेकिन दिन को खुशनुमा बनाने के लिए एक बार आज का राशिफल जरूर पढ़ लीजिए. ताकि आप पूरे दिन की प्लानिंग कर सकें..

मेष- भूले-बिसरे मुद्दे पुनर्जीवित होंगे, मेहनत से महत्वपूर्ण कार्य पूरे होंगे, शत्रुओं का निवारण, आर्थिक समस्याओं का समाधान होगा.

वृष- समय पर कार्यों में सफलता मिलेगी, नौकरी में उत्साह रहेगा, संकल्पित कार्य पूरे होंगे, भौतिक सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी, उद्योग-धंधे में सफलता प्राप्त होगी.

आज 21 फरवरी 2025 का ये है पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और अशुभ समय

मिथुन- भौतिक समृद्धि का अनुभव होगा, रुके हुए कार्य संपन्न होंगे, आर्थिक स्थिति मजबूत होगी, निर्माण कार्य में प्रगति होगी.

कर्क- धार्मिक और सामाजिक आयोजनों में भाग लेंगे, नए लोगों से संपर्क स्थापित होगा, महिला मित्र के माध्यम से लाभ होगा, शुभ समाचार प्राप्त होगा.

सिंह- भूमि और संपत्ति से संबंधित कार्यों में सफलता मिलेगी, विपरीत परिस्थितियों में सुधार होगा, सामाजिक विकास में प्रगति होगी, शत्रुओं पर विजय प्राप्त होगी.

कन्या- सरकारी पक्ष से सहयोग और समर्थन मिलेगा, धन के आगमन के अवसर बढ़ेंगे, अवसरों का लाभ उठाना चाहिए, परिवार में मांगलिक कार्य होंगे.

तुला- कार्यक्षेत्र में अधिक मेहनत और संघर्ष करना पड़ेगा, आर्थिक समस्याएं उत्पन्न होंगी, तनाव और विवाद से कष्ट होगा, सहयोगियों से परेशानी का सामना करना पड़ेगा.

वृश्चिक-हर क्षेत्र में सफलता प्राप्त होगी, नई व्यापारिक योजनाएं सफल रहेंगी, आर्थिक लाभ की संभावना है. मान, यश और प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी.

धनु-विद्यार्थियों को लेखन और अध्ययन में उत्कृष्ट परिणाम प्राप्त होंगे. निराशा का अंत होगा, विद्या, बुद्धि और प्रतिभा का विकास होगा, बिगड़े हुए कार्य सफल होंगे.

मकर-धन और सुख की प्राप्ति होगी, थोड़े प्रयास से ही इच्छित कार्य पूरे होंगे, वाहन सुख और यात्रा सुखद रहेगी.

कुंभ-व्यवस्थित दिनचर्या का अभाव, शारीरिक कष्ट, वाहन दुर्घटना का भय, और अधिक खर्च होगा. कार्यक्षेत्र में प्रतिस्पर्धा का सामना करना पड़ेगा.

मीन-घरेलू आवश्यकताओं पर अधिक खर्च करना पड़ेगा, मानसिक चिंता बढ़ेगी. शत्रुओं पर विजय प्राप्त होगी और मित्रों के साथ मिलन होगा.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shaurya punj

मैं धर्म, ज्योतिष और आध्यात्मिक विषयों पर लेखन में विशेषज्ञता रखता हूं. हस्तरेखा शास्त्र, राशिफल, ग्रह-नक्षत्र, धार्मिक परंपराओं और पौराणिक कथाओं से जुड़े विषयों पर मेरी विशेष रुचि और गहरी समझ है. रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से मास कम्युनिकेशन में स्नातक करने के बाद मैंने डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव हासिल किया है. धर्म और ज्योतिष के अलावा एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और शिक्षा जैसे विषयों पर भी लगातार लेखन करता रहा हूं. मेरी कोशिश रहती है कि जटिल विषयों को आसान, रोचक और भरोसेमंद तरीके से पाठकों तक पहुंचाया जाए.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >