ग्रहों के शुभ संयोग से इन राशियों को होगा धन लाभ, जानें मेष से मीन राशि वालों के लिए कैसा रहेगा नए संवत्सर

Aaj Ka Rashifal 19 March 2026: आज 19 मार्च 2026 दिन गुरुवार है. पंचांग के अनुसार चैत्र कृष्णपक्ष की अमावस्या तिथि सुबह 06 बजकर 40 मिनट तक रहेगी उपरांत प्रतिपदा तिथि आरंभ हो जाएगी. प्रतिपदा तिथि 20 मार्च 2026 की सुबह 05 बजकर 24 मिनट तक रहेगी.

Aaj Ka Rashifal 19 March 2026: आज सूर्योदय कालीन ग्रहों की बात करें तो सूर्य के साथ शुक्र और शनि मीन राशि में रहेंगे. आज मंगल, बुध और राहु कुम्भ राशि में विराजमान हैं. चंद्रमा मीन राशि स्थित हैं. देव गुरु बृहस्पति मिथुन राशि में हैं और केतु सिंह राशि में मौजूद रहेंगे. आज का दिन कैसा रहेगा अगर आप जानना चाहते है, तो चिंता नहीं करें, क्योंकि ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा ने ग्रह-नक्षत्रों के आधार पर आपकी राशि पर पड़ने वाले प्रभावों का विश्लेषण किया है.

मेष राशि

मेष राशि: आज चंद्रमा आपकी राशि की द्वादश भाव में संचरण करेंगे. आज का दिन आपके लिए नए उत्साह और जोश से भरा रहेगा. कामकाज में जो भी शुरुआत करेंगे, उसमें जल्दी परिणाम देखने को मिल सकते हैं. ध्यान रखें कि थोड़ी-सी प्लानिंग आपको बड़ा फायदा दिला सकती है. घर-परिवार में किसी पुराने विवाद का हल आज निकल सकता है, बस धैर्य बनाए रखें. अगर आप कोई नया प्रोजेक्ट शुरू करने की सोच रहे हैं तो समय सही है. दोस्त और सहकर्मी आपका मनोबल बढ़ाएंगे. आर्थिक मामलों में छोटी बचत से बड़ा फायदा होगा. आज स्वास्थ्य अच्छा रहेगा, लेकिन थकान से बचें. प्यार के मामलों में बातों का साफ होना आपके रिश्तों को मजबूत बनाएगा.
उपाय: गणेश जी के मंत्र का जाप करें.
लकी कलर: हल्का नारंगी
लकी नंबर: 8

वृषभ राशि

आज चंद्रमा आपकी राशि की एकादश भाव में संचरण करेंगे. आज का दिन आपके लिए संतुलन और समझदारी लेकर आया है. कामकाज में तेजी दिखाने की बजाय समझदारी से कदम उठाएं. परिवार में किसी बड़े निर्णय पर चर्चा हो सकती है, जहां आपका शांत और तार्किक दृष्टिकोण काम आएगा. वित्तीय मामलों में निवेश या बचत के लिए अच्छा समय है. आज का दिन दोस्तों के साथ बिताने में भी अच्छा रहेगा. स्वास्थ्य में हल्की-फुल्की थकान महसूस हो सकती है, इसलिए समय पर आराम लें. प्यार में नए रोमांच की उम्मीद है, लेकिन भरोसेमंद निर्णय लें. पुराने रिश्तों में सुकून आएगा.
उपाय: मंदिर में दही का दान करे.
लकी कलर: गुलाबी
लकी नंबर: 3

मिथुन राशि

आज चंद्रमा आपकी राशि की दशम भाव में संचरण करेंगे. आज आपकी ऊर्जा और उत्साह लोगों को प्रभावित करेगा. कार्यक्षेत्र में आपकी कड़ी मेहनत का परिणाम सामने आएगा. यात्रा की संभावना बन रही है, जो आपके करियर या व्यक्तिगत जीवन में फायदेमंद साबित होगी. आर्थिक मामलों में थोड़ा संयम रखना जरूरी है, अनावश्यक खर्च से बचें. आज किसी मित्र या सहयोगी से महत्वपूर्ण सलाह मिल सकती है. परिवार के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा, जिससे रिश्तों में मिठास आएगी. स्वास्थ्य अच्छा रहेगा, लेकिन लंबे समय तक काम में लगे रहने से सिरदर्द हो सकता है. प्यार के मामले में सहजता और समझ बढ़ेगी.
उपाय: मंदिर में काला तील दान करे.
लकी कलर: हरा
लकी नंबर: 5

कर्क राशि

आज चंद्रमा आपकी राशि की नवम भाव में संचरण करेंगे. आज आपका दिन भावनात्मक रूप से संवेदनशील रहेगा. कामकाज में छोटी-छोटी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है, लेकिन आपकी समझदारी उन्हें जल्दी सुलझा देगी. परिवार में किसी नए सदस्य या नए बदलाव को लेकर उत्साह रहेगा. वित्तीय मामलों में सुधार संभव है, पुराने निवेश से लाभ मिल सकता है. स्वास्थ्य को लेकर सावधानी बरतें, खासकर पेट और पाचन संबंधित. आज आपके मन में कई नए आइडियाज आएंगे, उन्हें नोट करना फायदेमंद रहेगा. दोस्तों के साथ समय बिताना मन को सुकून देगा. प्यार के मामले में थोड़ी रोमांचक स्थिति बन सकती है.
उपाय: हनुमान चालीसा का पाठ करे.
लकी कलर: गुलाबी
लकी नंबर: 2

सिंह राशि

आज चंद्रमा आपकी राशि की अष्टम भाव में संचरण करेंगे. आज का दिन आपके लिए आत्मविश्वास और उत्साह लेकर आया है. कामकाज में आपके फैसले सराहनीय साबित होंगे. सहकर्मियों के साथ तालमेल बना रहेगा और टीम वर्क में आप चमकेंगे. आर्थिक मामलों में योजना बनाकर निवेश करें, छोटी-छोटी बचत आपको भविष्य में राहत देगी. परिवार में किसी पुराने मुद्दे का समाधान आज संभव है. स्वास्थ्य अच्छा रहेगा, लेकिन व्यायाम और संतुलित भोजन का ध्यान रखें. प्यार के मामले में रोमांचक पल आ सकते हैं. आपकी सकारात्मक ऊर्जा लोगों को आकर्षित करेगी.
उपाय: चावल का दान करे.
लकी कलर: सुनहरा
लकी नंबर: 7

कन्या राशि

आज चंद्रमा आपकी राशि की सातवें भाव में संचरण करेंगे. आज आपके लिए दिन कामकाजी उत्साह और ध्यान से भरा रहेगा. किसी नए प्रोजेक्ट या जिम्मेदारी में सफलता मिलने की संभावना है. आर्थिक मामलों में सावधानी बरतें, अनावश्यक खर्च से बचें. परिवार में किसी बात को लेकर थोड़ी चुप्पी हो सकती है, इसलिए धैर्य रखें. स्वास्थ्य अच्छा रहेगा, लेकिन नींद और आराम की कमी से बचें. दोस्तों के साथ बातचीत में सकारात्मक ऊर्जा बनी रहेगी. आज आपके मन में नए विचार आएंगे, उन्हें नोट करना फायदेमंद होगा. प्यार के मामले में थोड़ा रोमांस और मिठास देखने को मिलेगी.
उपाय: भगवान शंकर का दूध से अभिषेक करें.
लकी कलर: आसमानी
लकी नंबर: 9

तुला राशि

आज चंद्रमा आपकी राशि की छठे भाव में संचरण करेंगे. आज का दिन आपके लिए सहयोग और समझदारी का दिन रहेगा. कामकाज में आपके आइडियाज सराहनीय साबित होंगे. किसी यात्रा की संभावना बन रही है, जो आपके व्यक्तिगत और व्यावसायिक जीवन में मदद करेगी. आर्थिक स्थिति में सुधार संभव है, पुराने निवेश से लाभ मिल सकता है. परिवार के साथ समय बिताने से रिश्ते मजबूत होंगे. स्वास्थ्य अच्छा रहेगा, लेकिन हल्की-फुल्की थकान से बचें. दोस्तों के साथ बातचीत में सुखद समय बीतेगा. प्यार के मामले में सहजता और विश्वास की भावना बढ़ेगी.
उपाय: जरूरतमंद लोग को भोजन कराए.
लकी नंबर: 4
लकी कलर: पीला

वृश्चिक राशि

आज चंद्रमा आपकी राशि की पंचम भाव में संचरण करेंगे.आज आपका दिन नई ऊर्जा और साहस लेकर आया है. कामकाज में आपके फैसले असरदार साबित होंगे. आर्थिक मामलों में अचानक कोई लाभ या इनाम मिल सकता है. परिवार में किसी महत्वपूर्ण मुद्दे को लेकर चर्चा होगी. स्वास्थ्य को लेकर थोड़ा ध्यान दें, खासकर तनाव कम करने पर फोकस करें. दोस्तों के साथ समय बिताना अच्छा रहेगा. यात्रा की संभावना बन रही है, जो फायदेमंद साबित होगी. प्यार के मामले में रोमांचक पल मिल सकते हैं. आज आपकी समझदारी और आत्मविश्वास लोगों को आकर्षित करेगा.
उपाय: बेलपत्र पर लाल सिंदूर से राम नाम लिखकर भगवान शंकर को अर्पित करे.
लकी कलर: लाल
लकी नंबर: 6

धनु राशि

आज चंद्रमा आपकी राशि की चौथे भाव में संचरण करेंगे. आज आपका दिन उत्साह और नए अवसरों से भरा रहेगा. कामकाज में आपके प्रयासों का परिणाम जल्द दिखाई देगा. वित्तीय मामलों में निवेश से लाभ मिल सकता है. परिवार में किसी पुराने झगड़े का समाधान हो सकता है. स्वास्थ्य अच्छा रहेगा, लेकिन हल्की-फुल्की थकान महसूस हो सकती है. दोस्तों के साथ समय बिताने से मन प्रसन्न रहेगा. यात्रा की संभावना भी बन रही है. प्यार के मामलों में थोड़ी रोमांचक स्थिति आ सकती है. आपकी सकारात्मक सोच दूसरों को प्रेरित करेगी.
उपाय: उगते हुए सूर्य को जल में लाल फूल डालकर अर्घ्य दें
लकी नंबर: 1
लकी कलर: फिरोजी

मकर राशि

आज चंद्रमा आपकी राशि की तीसरे भाव में संचरण करेंगे. आज आपके लिए दिन स्थिरता और मेहनत का है. कार्यक्षेत्र में आपकी कड़ी मेहनत का फल मिलेगा. आर्थिक मामलों में संयम बरतें, अनावश्यक खर्च से बचें. परिवार में किसी सदस्य के साथ समय बिताने से रिश्ते मजबूत होंगे. स्वास्थ्य अच्छा रहेगा, लेकिन व्यायाम और संतुलित भोजन का ध्यान रखें. दोस्तों के साथ बातचीत में सकारात्मक ऊर्जा बनी रहेगी. यात्रा की संभावना बन रही है, जो आपके लिए फायदेमंद होगी. प्यार के मामलों में सहजता और समझ बढ़ेगी. आज का दिन नए विचार और रचनात्मकता से भरा रहेगा.
उपाय: भगवान शंकर का अभिषेक करें.
लकी नंबर: 5
लकी कलर: केशरी

कुंभ राशि

आज चंद्रमा आपकी राशि की दूसरे भाव में संचरण करेंगे. आज का दिन आपके लिए नए अवसर और सोच का है. कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत सराहनीय साबित होगी. आर्थिक मामलों में निवेश करने का सही समय है. परिवार के साथ समय बिताने से मन प्रसन्न रहेगा. स्वास्थ्य अच्छा रहेगा, लेकिन हल्की-फुल्की थकान से बचें. दोस्तों के साथ समय बिताने से ऊर्जा बढ़ेगी. यात्रा की संभावना बन रही है. प्यार के मामलों में रोमांचक पल देखने को मिल सकते हैं. आपकी सकारात्मक सोच और उत्साह दूसरों को आकर्षित करेगा.
उपाय: सुबह में काली तील का दान करे.
लकी नंबर: 2
लकी कलर: सफेद

मीन राशि

आज चंद्रमा आपकी राशि की पहले भाव में संचरण करेंगे. आज आपका दिन भावनाओं और संवेदनशीलता से भरा रहेगा. कामकाज में धैर्य और समझदारी से निर्णय लें. आर्थिक मामलों में बचत और निवेश दोनों पर ध्यान दें. परिवार में किसी नए सदस्य या बदलाव से खुशी होगी. स्वास्थ्य अच्छा रहेगा, लेकिन मानसिक तनाव से बचें. दोस्तों के साथ समय बिताना मन को सुकून देगा. यात्रा की संभावना बन रही है. प्यार के मामले में थोड़ी रोमांचक स्थिति आ सकती है. आज के दिन आपके विचार रचनात्मक और सकारात्मक रहेंगे, जिससे मन प्रसन्न रहेगा.
उपाय: चावल दान करे.
लकी नंबर: 9
लकी कलर: नीला

ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा
ज्योतिष वास्तु एवं रत्न विशेषज्ञ
8080426594/9545290847

Also Read: नवरात्रि में ये 5 उपाय करने से खुलेगा भाग्य, मां दुर्गा की बरसेगी विशेष कृपा

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Radheshyam Kushwaha

पत्रकारिता की क्षेत्र में 13 साल का अनुभव है. इस सफर की शुरुआत राज एक्सप्रेस न्यूज पेपर भोपाल से की. यहां से आगे बढ़ते हुए समय जगत, राजस्थान पत्रिका, हिंदुस्तान न्यूज पेपर के बाद वर्तमान में प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में धर्म अध्यात्म एवं राशिफल डेस्क पर कार्यरत हैं. ज्योतिष शास्त्र, व्रत त्योहार, राशिफल के आलावा राजनीति, अपराध और पॉजिटिव खबरों को लिखने में रुचि हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >