कुंभ राशि वालों का कोई पुराना उधार वसूल होगा, जानें आज 1 मार्च 2025 का राशिफल

Aaj Ka Rashifal: आज तारीख है 1 मार्च 2025 दिन शनिवार और आप अपना दैनिक राशिफल जानना चाहेंगे कि आपका आज का दिन आपकी राशि के अनुसार कैसा रहने वाला हैं. तो चिंता मत कीजिए, दैवज्ञ ज्‍योतिषी डॉ एन के बेरा बताने वाले हैं कि आपकी राशि पर पड़ने वाले विभिन्न ग्रहों की चाल के प्रभाव अनुसार आपका आज का दिन कैसा बीतेगा.

Aaj Ka Rashifal 1 March 2025: मेष से मीन तक के राशिवालों के लिए आज का दिन वैसे तो औसत रहेगा लेकिन दिन को खुशनुमा बनाने के लिए एक बार आज का राशिफल जरूर पढ़ लीजिए. ताकि आप पूरे दिन की प्लानिंग कर सकें..

मेष-आपको रोजगार के अच्छे अवसर प्राप्त होंगे, नए कार्य की शुरुआत के लिए यह समय अनुकूल है, लेकिन स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव, दुर्घटनाएं या शल्य चिकित्सा की संभावना बनी हुई है, इसलिए किसी भी कार्य को विशेष सावधानी से करें.

वृष-आपके प्रयास और उत्साह से कई बिगड़े हुए कार्य सुधर जाएंगे, लेकिन क्रोध और आवेश पर नियंत्रण रखना आवश्यक है, क्योंकि शत्रु आपको हानि पहुंचाने का प्रयास करेंगे. लोग आपकी पीठ पीछे आपकी निंदा कर सकते हैं, लेकिन सरकारी कार्यों में सफलता प्राप्त होगी और कानूनी मामलों का निर्णय आपके पक्ष में होगा.

आज 1 मार्च 2025 का ये है पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और अशुभ समय

मिथुन-सरकार की ओर से आपको धन और मान-सम्मान प्राप्त होगा, नौकरी में पदोन्नति के अवसर मिल सकते हैं, और जीवनसाथी से पूर्ण सुख और सहयोग प्राप्त होगा. आय के स्रोतों में वृद्धि होगी और पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा.

कर्क-आपकी नौकरी या व्यवसाय में बदलाव संभव है, जो भविष्य में लाभकारी साबित होगा. रुके हुए कार्य पूरे होंगे और पद-प्रतिष्ठा की प्राप्ति भी संभव है. व्यापार में लेन-देन करते समय सावधानी बरतें, क्योंकि शत्रु प्रबल होकर हावी हो सकता है.

सिंह-इस समय नया कार्य आरंभ न करें. आपको कोई अप्रिय समाचार मिल सकता है, जिससे आपका मन परेशान और भयभीत हो जाएगा. व्यर्थ के कार्यों से दूर रहें और वाहन को सावधानीपूर्वक चलाएं. मेहनत का फल अवश्य मिलेगा.

कन्या-आप व्यापार और कार्यक्षेत्र की चिंताओं से मुक्त होंगे. जीवनसाथी के साथ मतभेदों का समाधान होगा और प्रेम संबंधों में सफलता प्राप्त होगी. मानसिक शांति के साथ-साथ उत्तम गृह सुख भी मिलेगा.

तुला-रोजी-रोजगार में बाधाओं का सामना करना पड़ सकता है, विरोधी अधिक सक्रिय हो सकते हैं, चिंता और तनाव उत्पन्न होगा. किसी भी कार्य को विशेष सावधानी से करें, अन्यथा आप किसी संकट में फंस सकते हैं. स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव देखने को मिलेंगे.

वृश्चिक-जो कार्य बिगड़ गए थे, वे अब सुधरेंगे और धन अर्जन के प्रयासों में निरंतर सफलता प्राप्त होगी. राजनीतिक प्रभाव भी बढ़ेगा, मान-सम्मान, यश और कीर्ति में वृद्धि होगी. घर में सुख-शांति का माहौल बना रहेगा.

धनु-आपके व्यवसाय और कार्यक्षेत्र में उन्नति के अवसर उपलब्ध होंगे. आपके परिश्रम का पूरा फल मिलेगा, अधिकारी और सहकर्मी आपके कार्य की सराहना करेंगे. प्रेम संबंधों में सफलता मिलेगी और समय खुशी से व्यतीत होगा.

मकर- आस-पड़ोस और मित्रों का सहयोग प्राप्त होगा, कारोबार की स्थिति पिछले दिनों की तुलना में कुछ बेहतर होगी, लंबे समय से रुके हुए कार्य पूरे होंगे, किसी धार्मिक स्थल की यात्रा की योजना बन सकती है. विद्यार्थियों को सफलता प्राप्त होगी.

कुंभ- नई नौकरी पाने के प्रयास सफल होने की संभावना है, विघ्न-बाधाओं के बावजूद सफलता और धन प्राप्ति के अवसर बनेंगे, मेहनत का फल मिलेगा, कोई पुराना उधार वसूल होगा, आप अपनी बुद्धि और विवेक से आवश्यक कार्यों में सफलता हासिल करेंगे.

मीन- मिश्रित परिणाम मिलेंगे, आय में कुछ कमी आ सकती है, फिर भी आय के साधन पर्याप्त रहेंगे, भूमि-भवन से संबंधित कार्यों में कठिनाई हो सकती है, परिवार और मित्रों के साथ मनमुटाव संभव है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Shaurya Punj

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >