Aaj Ka Love Horoscope: आज 20 जनवरी का लव राशिफल, प्यार में कौन रहेगा खुश, कौन बरते सावधानी?

Aaj Ka Love Horoscope 20 January 2026: आज 20 जनवरी को प्रेम जीवन में भावनाओं की भूमिका अहम रहेगी. कुछ राशियों के लिए प्यार में नई शुरुआत के संकेत हैं, तो कुछ को रिश्ते संभालकर चलने की सलाह है. जानिए मेष से मीन राशि तक आज अपने रिश्ते को मजबूत बनाने के आसान प्रेम उपाय. […]

Aaj Ka Love Horoscope 20 January 2026: आज 20 जनवरी को प्रेम जीवन में भावनाओं की भूमिका अहम रहेगी. कुछ राशियों के लिए प्यार में नई शुरुआत के संकेत हैं, तो कुछ को रिश्ते संभालकर चलने की सलाह है. जानिए मेष से मीन राशि तक आज अपने रिश्ते को मजबूत बनाने के आसान प्रेम उपाय.

मेष से मीन तक आज का लव राशिफल और उपाय

मेष राशि – आज पार्टनर से खुलकर बात करें. गुस्से में कही गई बात रिश्ते को बिगाड़ सकती है. उपाय: हनुमान जी को लाल फूल चढ़ाएं.

वृषभ राशि – प्रेम जीवन में स्थिरता रहेगी. पुराने झगड़े खत्म हो सकते हैं. उपाय: पार्टनर को मीठा खिलाएं.

मिथुन राशि – आज दिल की बात कहने का सही समय है. सिंगल लोग किसी खास से जुड़ सकते हैं. उपाय: हरे रंग के कपड़े पहनें.

कर्क राशि – भावनाएं थोड़ी ज्यादा हावी रहेंगी. पार्टनर की बात ध्यान से सुनें. उपाय: चांदी की चीज़ अपने पास रखें.

सिंह राशि – प्यार में अहंकार से बचें. छोटी सी माफी बड़ा काम कर सकती है. उपाय: सूरज को जल अर्पित करें.

कन्या राशि – आज रोमांटिक मूड बना रहेगा. शादीशुदा लोगों के लिए दिन अच्छा है. उपाय: गाय को हरा चारा खिलाएं.

ये भी देखें:  मंगलवार के ये आसान उपाय बदल सकते हैं आपका दिन, जानें मेष से मीन तक का असर

तुला राशि – रिश्ते में संतुलन जरूरी है. तीसरे की दखल से दूरी रखें. उपाय: गुलाब का फूल घर में रखें.

वृश्चिक राशि – आज आकर्षण बढ़ेगा, लेकिन शक नुकसान पहुंचा सकता है. उपाय: “ॐ नमः शिवाय” का जप करें.

धनु राशि – लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशन वालों के लिए दिन खास है. उपाय: पार्टनर से वीडियो कॉल जरूर करें.

मकर राशि – प्यार में गंभीर फैसले लेने पड़ सकते हैं. धैर्य रखें. उपाय: काले तिल का छोटा सा दान करें.

कुंभ राशि – अचानक किसी पुराने प्यार से संपर्क हो सकता है. उपाय: नीले रंग का रुमाल रखें.

मीन राशि – आज रोमांस और भावनाओं का अच्छा मेल रहेगा. उपाय: पार्टनर के नाम दीपक जलाएं.

ज्योतिषाचार्य डॉ एन के बेरा | 20+ वर्षों का अनुभव
ग्रह शांति, विवाह, धन और करियर विशेषज्ञ

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Shaurya Punj

शौर्य पुंज विशेष रूप से दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों एवं लेखों पर फोकस कर रहे हैं. वो डिजिटल मीडिया जगत के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. पाठकों की रुचि और जरूरतों को ध्यान में रखते हुए वे सरल, सहज और तथ्यपूर्ण धार्मिक एवं ज्योतिषीय कंटेंट तैयार करते हैं. डिजिटल मीडिया में 15 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ शौर्य खबरों की नब्ज को समझने और जटिल विषयों को आसान भाषा में प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांस लेखन से की थी. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में कार्य करने का अवसर मिला और अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम शुरू किया. यहां उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट और मनोरंजन जगत की प्रमुख खबरों पर लेखन किया. साल 2020 के दौरान उन्होंने लाइफस्टाइल, हेल्थ, एजुकेशन और अन्य नॉन-न्यूज कैटेगरी में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया. Health & Fitness, Beauty & Fashion, Relationship & Family, Food & Recipes, Travel, Astrology & Vastu, Career & Motivation, Festival & Culture जैसे विषयों पर उन्होंने सैकड़ों उपयोगी और जानकारीपूर्ण लेख तैयार किए. शिक्षा शौर्य पुंज का जन्म रांची, झारखंड में हुआ. उनकी प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एंड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. (ऑनर्स) की डिग्री प्राप्त की. पत्रकारिता की उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें समाचार लेखन के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे के आधार पर तथ्यपूर्ण, संतुलित और प्रभावी कंटेंट तैयार करने में सक्षम बनाती है. विशेषज्ञता के क्षेत्र दैनिक राशिफल साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल ज्योतिषीय उपाय पूजा-पाठ एवं धार्मिक अनुष्ठान व्रत-त्योहार एवं शुभ मुहूर्त वास्तु शास्त्र धार्मिक मान्यताएं एवं परंपराएं लाइफस्टाइल एवं वेलनेस हेल्थ एवं फिटनेस डिजिटल कंटेंट राइटिंग एवं SEO पाठकों तक विश्वसनीय, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाना शौर्य पुंज की लेखन शैली की सबसे बड़ी विशेषता है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >