Aaj Ka Love Rashifal 26 March 2026: आज ग्रहों की स्थिति देखें तो आज मिथुन राशि में चंद्रमा और गुरु की युति ‘गजकेसरी योग’ बना रही है, जो प्रेम में विस्तार देगी. वहीं कुम्भ राशि में मंगल-राहु की मौजूदगी रिश्तों में अंगारक दोष जैसी गर्माहट पैदा कर सकती है. आइए जानते हैं पंडित जगमोहन तिवारी से इन ग्रहों की चाल का आपकी लव लाइफ पर क्या असर होगा…
मेष आज का लव राशिफल
मेष राशि: आज का दिन आपके प्रेम जीवन के लिए बेहद खास रहने वाला है क्योंकि आपकी राशि के लग्न भाव में स्थित शुक्र आपको आकर्षक बना रहा है. प्रेमी-प्रेमिका की बात करें तो पार्टनर आपकी सुंदरता और व्यवहार पर मुग्ध रहेगा. वैवाहिक जीवन की बात करें तो जीवनसाथी के साथ यादगार रोमांटिक पल बीतेंगे. हालांकि. लाभ भाव के मंगल-राहु के कारण किसी बाहरी मित्र की वजह से अनबन हो सकती है. सचेत रहें क्योंकि छोटी सी गलतफहमी बड़ा रूप ले सकती है.
वृषभ आज का लव राशिफल
वृषभ राशि: आज का दिन आपके लिए खतरे का संकेत दे रहा है, क्योंकि द्वादश भाव का शुक्र और सुख भाव का केतु आपके बीच अविश्वास की खाई पैदा कर सकता है. प्रेमी-प्रेमिका की बात करें तो आज किसी पुरानी बात को लेकर प्रेमी आपसे नाराज हो सकता है. वैवाहिक जीवन की बात करें तो घर की समस्याओं के कारण रोमांस कहीं खो सकता है. अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें. अन्यथा भारी नुकसान हो सकता है और रिश्ता टूटने की कगार पर पहुंच सकता है.
मिथुन आज का लव राशिफल
मिथुन राशि: आज का दिन आपके लिए खुशियों की सौगात लाएगा, क्योंकि आपकी ही राशि में चंद्रमा और गुरु की युति प्रेम में परिपक्वता लाएगी. प्रेमी-प्रेमिका की बात करें तो आज आप अपने रिश्ते को शादी के मुकाम तक ले जाने का फैसला कर सकते हैं. वैवाहिक जीवन की बात करें तो जीवनसाथी के साथ सामंजस्य बहुत गहरा होगा. दिन का दूसरा भाग बहुत ही रोमांटिक बीतेगा. एक-दूसरे को कोई कीमती उपहार देकर आप अपने प्यार का इजहार करेंगे.
कर्क आज का लव राशिफल
कर्क राशि: आज का दिन आपके लिए मिश्रित फलदायी रहने वाला है, क्योंकि द्वादश भाव के चंद्रमा और गुरु खर्चों के साथ-साथ दूरी भी बढ़ा सकते हैं. प्रेमी-प्रेमिका की बात करें तो आज लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशनशिप वालों के लिए दिन कठिन है. मोबाइल पर बातचीत के दौरान अनबन होने की संभावना है. वैवाहिक जीवन की बात करें तो जीवनसाथी की सेहत को लेकर आप चिंतित रहेंगे. तनाव के बावजूद रात तक स्थिति सुधरेगी और आप साथ में शांतिपूर्ण समय बिताएंगे.
सिंह आज का लव राशिफल
सिंह राशि: आज का दिन आपके प्रेम जीवन के लिए बेहद खास रहने वाला है, क्योंकि आपकी राशि के लाभ भाव में चंद्रमा-गुरु की युति पुराने विवादों को सुलझा देगी. प्रेमी-प्रेमिका की बात करें तो आज आपके बीच का आकर्षण चरम पर होगा और आप किसी पार्टी या फंक्शन में साथ जा सकते हैं. वैवाहिक जीवन की बात करें तो संतान की उन्नति से आप दोनों के बीच प्रेम और बढ़ेगा. रोमांस के मामले में आज का दिन आपको एक नई ऊंचाई पर ले जाएगा.
कन्या आज का लव राशिफल
कन्या राशि: आज भारी नुकसान हो सकता है. सचेत रहे. क्योंकि आपकी राशि के सप्तम भाव में सूर्य-शनि की युति दांपत्य जीवन में कड़वाहट और अलगाव का संकेत दे रही है. वैवाहिक जीवन की बात करें तो आज पति-पत्नी के बीच अहंकार का टकराव हो सकता है. प्रेमी-प्रेमिका की बात करें तो आज प्रेमी की कोई गुप्त बात आपके सामने आ सकती है जिससे मन दुखी होगा. रोमांटिक पलों की जगह आज बहसबाजी में समय बीत सकता है. धैर्य से काम लें.
तुला आज का लव राशिफल
तुला राशि: आज का दिन आपके लिए बेहद खास रहने वाला है, क्योंकि भाग्य भाव में चंद्रमा और गुरु का गोचर आपके प्रेम संबंधों को भाग्यशाली मोड़ देगा. प्रेमी-प्रेमिका की बात करें तो अगर आप सिंगल हैं तो आज किसी खास व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है. वैवाहिक जीवन की बात करें तो ससुराल पक्ष के हस्तक्षेप के बावजूद आप दोनों का आपसी विश्वास अडिग रहेगा. शाम का समय एकांत और रोमांस से भरा रहेगा. पार्टनर का सहयोग आपको हर मुश्किल से बाहर निकालेगा.
वृश्चिक आज का लव राशिफल
वृश्चिक राशि: आज का दिन आपके लिए खतरे का संकेत दे रहा है, क्योंकि अष्टम भाव का चंद्रमा और चतुर्थ भाव का मंगल-राहु मानसिक अशांति पैदा करेंगे. प्रेमी-प्रेमिका की बात करें तो आज आपके बीच किसी तीसरे व्यक्ति को लेकर गहरा संदेह पैदा हो सकता है. वैवाहिक जीवन की बात करें तो छोटी सी बात पर अनबन बड़े झगड़े में बदल सकती है. सचेत रहे. क्योंकि आवेश में आकर आप कुछ ऐसा कह सकते हैं जिसका पछतावा बाद में होगा. शांति बनाए रखें.
धनु आज का लव राशिफल
धनु राशि: आज का दिन प्रेम के मामले में आपके लिए किसी वरदान से कम नहीं है, क्योंकि सप्तम भाव में चंद्रमा और गुरु की युति जीवनसाथी का भरपूर सहयोग दिलाएगी. वैवाहिक जीवन की बात करें तो आज आप दोनों के बीच की ट्यूनिंग देखने लायक होगी और आप मिलकर भविष्य की योजना बनाएंगे. प्रेमी-प्रेमिका की बात करें तो प्रेमी आपकी हर बात को प्राथमिकता देगा. आज का दिन रोमांस से सराबोर रहेगा. किसी भी तरह की अनबन की कोई जगह नहीं होगी.
मकर आज का लव राशिफल
मकर राशि: आज का दिन आपके लिए मध्यम रहने वाला है, क्योंकि छठे भाव के चंद्रमा प्रेम में कुछ रुकावटें ला सकते हैं. प्रेमी-प्रेमिका की बात करें तो आज काम की व्यस्तता के कारण आप अपने पार्टनर को समय नहीं दे पाएंगे जिससे वे चिढ़ सकते हैं. वैवाहिक जीवन की बात करें तो छोटी-मोटी नोक-झोंक संभव है, लेकिन यह प्यार को और बढ़ाएगी. सचेत रहे. क्योंकि आपका रूखा व्यवहार पार्टनर को उदास कर सकता है. शाम को उन्हें बाहर ले जाकर मन प्रसन्न करें.
कुंभ आज का लव राशिफल
कुंभ राशि: आज का दिन आपके लिए बेहद खास रहने वाला है, क्योंकि आपकी राशि में बैठे मंगल-राहु और पंचम भाव का चंद्रमा प्रेम में जुनून पैदा करेंगे. प्रेमी-प्रेमिका की बात करें तो आज आप प्रेमी के साथ बहुत ही रोमांटिक और साहसिक पल बिताएंगे. वैवाहिक जीवन की बात करें तो जीवनसाथी के साथ पुरानी यादें ताजा होंगी. हालांकि. मंगल के प्रभाव से अपनी जिद न थोपें. वरना बना-बनाया माहौल बिगड़ सकता है. प्रेम में समर्पण भाव रखें.
मीन आज का लव राशिफल
मीन राशि: आज का दिन आपके प्रेम जीवन के लिए थोड़ा चुनौतीपूर्ण हो सकता है, क्योंकि आपकी राशि में सूर्य-शनि की उपस्थिति मन में वैराग्य या उदासी ला सकती है. वैवाहिक जीवन की बात करें तो घर के बुजुर्गों की वजह से आप दोनों को एक-दूसरे के लिए समय कम मिलेगा. प्रेमी-प्रेमिका की बात करें तो प्रेमी से किसी बात पर अनबन हो सकती है, जो लंबे समय तक चल सकती है. रोमांटिक पलों की कमी आज खल सकती है. खुद को सकारात्मक रखें.
Also Read: आज इन 7 राशियों की चमकेगी किस्मत, इनको रहना होगा सतर्क, पढ़ें 26 मार्च का राशिफल
