आज का कर्क राशिफल 09 फरवरी 2026: आज का दिन रहेगा मध्यम, फिजूलखर्ची बिगाड़ सकती है आपका बजट

Aaj Ka Kark Rashifal 09 Febuary 2026: आज 09 फरवरी 2026, दिन सोमवार है. पंचांग के अनुसार आज फाल्गुन कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि है. आज मकर राशि में सूर्य और मंगल की युति आपको अनुशासित और मेहनती बनाएगी. कुंभ राशि में बुध, शुक्र और राहु का जमावड़ा सोशल नेटवर्किंग और लव लाइफ के लिए शानदार है. चंद्रमा तुला राशि में रहकर आपके रिश्तों में बैलेंस ला रहे हैं. गुरु मिथुन में, शनि मीन में और केतु सिंह राशि में मौजूद हैं.

Aaj Ka Kark Rashifal 09 Febuary 2026: कर्क राशि (Cancer): चंद्रमा का तुला में गोचर आपको घर और फ्यूचर प्लानिंग के प्रति गंभीर बनाएगा. आज का दिन मध्यम रहेगा. आप अपने पेरेंट्स को किसी धार्मिक ट्रिप या मंदिर दर्शन के लिए ले जा सकते हैं. अपने फ्यूचर और सेविंग्स को लेकर थोड़ा गंभीर होने का समय है, फिजूलखर्ची कम करें और धन संचय पर विचार करें.

आज का राशिफल.

करियर-बिजनेस: चंद्रमा का तुला में गोचर और गुरु की दृष्टि आपको भविष्य के प्रति बहुत गंभीर बनाएगी. ऑफिस में काम का दबाव मध्यम रहेगा, जिससे आप अपनी सेविंग्स और इन्वेस्टमेंट की नई प्लानिंग कर पाएंगे. बिजनेस करने वाले युवाओं को आज अनुभवी लोगों से सलाह लेकर आगे बढ़ना चाहिए, लाभ होगा.

लव लाइफ: आज आप अपनी लव लाइफ को लेकर बहुत मैच्योर व्यवहार करेंगे. पार्टनर के साथ फ्यूचर और घर बसाने को लेकर गंभीर चर्चा हो सकती है. शाम को पेरेंट्स के साथ बिताया गया समय आपको मानसिक शांति देगा और पार्टनर के साथ आपके रिश्तों में भी स्थिरता और गहराई आएगी.

हेल्थ: सेहत सामान्य रहेगी, लेकिन चंद्रमा के कारण मानसिक थकावट महसूस हो सकती है. आज आपको अपने श्वसन तंत्र और सीने में जकड़न के प्रति सावधान रहना चाहिए. योग और ध्यान करना आज आपके लिए किसी औषधि से कम नहीं होगा, जिससे आपका तनाव कम होगा और आप फ्रेश रहेंगे.

सावधानी: फिजूलखर्ची पर नियंत्रण रखें और सेविंग्स पर ध्यान दें वरना बजट बिगड़ सकता है.

उपाय: भगवान शिव का अभिषेक शहद से करें और चंद्रमा को अर्घ्य दें.

शुभ अंक- 9.
शुभ रंग- केसरिया

ज्योतिषाचार्य चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु:
ज्योतिष एवं हस्त रेखा विशेषज्ञ | 12 साल का अनुभव
Mo- +91 8620920581

Also Read:- पंचांग 9 फरवरी 2026: आज है जानकी जयंती और कालाष्टमी व्रत, जानें शुभ समय, राहुकाल- पूजा टाइम

Also Read:- प्रपोज डे से वैलेंटाइन डे तक, क्या लव लाइफ में खिलेंगे प्रेम के फूल? जानें क्या कहती है आपकी राशि

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ranjan Kumar

दिल्ली स्कूल ऑफ जर्नलिज़्म, दिल्ली विश्वविद्यालय से मास्टर्स. वर्तमान में प्रभात खबर में धर्म और राशिफल बीट पर काम कर रहे हैं, जहां गंभीर विषयों को सरल और प्रभावी शैली में पाठकों तक पहुंचाने का प्रयास करते हैं. राजनीति, सिनेमा और हेल्थ विषयों पर पैनी पकड़. गहरी रिसर्च आधारित लेखन सीखने का प्रयास जारी है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >