कन्या राशिफल 28 मई, जानें आज का दिन आपके लिए क्यों है खास

Aaj Ka Kanya rashifal, Virgo Horoscope 28 may 2021, कन्या राशिवालों के लिए आज का दिन वैसे तो औसत रहेगा लेकिन दिन को खुशनुमा बनाने के लिए एक बार आज का राशिफल जरूर पढ़ लीजिए. ताकि आप पूरे दिन की प्लानिंग कर सकें...

कन्या. आज आपके लिये कुछ प्रतिकूल रहने वाला है. आपको हर कदम बहुत ध्यान से उठाना है. कार्यक्षेत्र में किसके सामने क्या बोलना है इस बात का अवश्य ध्यान रखें. जोश में आकर अपनी सारी बातें किसी से न कहें, वह आपको नुकसान पहुंचा सकता है. व्यापार में ऊर्जा का अभाव रहेगा. छोटी-छोटी समस्याओं से मानसिक तनाव बनेगा और भागदौड़ अधिक रहेगी. परिवार में किसी बात को लेकर सामंजस्य का अभाव रहेगा. वाणी में संयम अवश्य रखें.

शुभ अंक: 6

शुभ रंग: हरा

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >