कन्या राशिफल 14 फरवरी 2026: आज आथिक मामलों में रहें सतर्क, धन हानि के योग

Aaj Ka Kanya Rashifal 14 Febuary 2026: आज 14 फरवरी 2026 दिन शनिवार है. पंचांग के अनुसार फाल्गुन कृष्ण पक्ष की द्वादशी तिथि शाम 03 बजकर 10 मिनट तक रहेगी. इसके बाद त्रयोदशी तिथि हो जाएगी. आज वेलेंटाइन डे भी है और ग्रहों की स्थिति बहुत दिलचस्प हो गई है. ग्रहों के इस महत्वपूर्ण राशि परिवर्तन का आपके जीवन पर कैसा प्रभाव पड़ेगा? जाननें के लिए पढ़ें आज का राशिफल.

Aaj Ka Kanya Rashifal 14 Febuary 2026: सूर्योदय कालीन ग्रहों की बात करें तो सूर्य देव अब मकर से निकलकर कुंभ राशि में प्रवेश कर चुके हैं. कुंभ राशि में अब सूर्य, बुध, शुक्र और राहु का महासंयोग बन रहा है, जो दोस्ती, सोशल लाइफ और नए रिश्तों के लिए बहुत असरदार है. चंद्रमा धनु राशि में हैं, मंगल मकर में, गुरु मिथुन में और शनि मीन राशि में गोचर कर रहे हैं. केतु सिंह राशि में स्थित हैं.आइए जानते हैं पिछले एक दशक से भी अधिक समय से कार्यरत ज्योतिषाचार्य एवं हस्तरेखा विशेषज्ञ चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु: से आज का कन्या राशिफल.

आज का राशिफल.

कन्या (Virgo)- बुध की स्थिति आपको निडर बनाएगी पर पार्टनर की सेहत चिंता दे सकती है. आज आप काफी साहसी महसूस करेंगे और अपनी बात निडर होकर रखेंगे. पार्टनर की अचानक तबीयत खराब होने से आप थोड़े परेशान हो सकते हैं. बिजनेस में उम्मीद से कम लाभ होगा, लेकिन आप उस पैसे को बचाकर भविष्य के लिए जोड़ लेंगे.

करियर-बिजनेस: बुध की कुंभ राशि में स्थिति आपको कार्यक्षेत्र में बहुत निडर और साहसी बनाएगी. आप अपनी बात मजबूती से सबके सामने रखेंगे, जिससे ऑफिस में आपकी एक अलग पहचान बनेगी. हालांकि, बिजनेस में आज उम्मीद से कम लाभ होने के संकेत हैं, लेकिन मकर के मंगल की वजह से आप उस पैसे को बचाकर भविष्य के लिए जोड़ लेंगे.

लव लाइफ: वेलेंटाइन डे पर पार्टनर की अचानक सेहत खराब होने से आपकी शाम की प्लानिंग थोड़ी डिस्टर्ब हो सकती है. उनकी देखभाल करना ही आज आपके लिए सबसे बड़ा ‘लव जेस्चर’ होगा. रिश्तों में आज ईमानदारी बहुत काम आएगी. सिंगल युवाओं के लिए आज का दिन अपनी भावनाओं को स्पष्ट रूप से व्यक्त करने का है.

हेल्थ: आज आपको पार्टनर की सेहत और अपनी थकान का ध्यान रखना होगा. बुध की स्थिति आपको मानसिक मजबूती तो देगी, लेकिन शारीरिक रूप से आप थोड़ा कमजोर महसूस कर सकते हैं. अपनी डाइट में प्रोटीन और आयरन की मात्रा बढ़ाएं. योग और प्राणायाम आज आपकी ऊर्जा को स्थिर रखने में बहुत मदद करेंगे.

सावधानी: बिजनेस डील्स करते समय कागजों को बहुत ध्यान से पढ़ें, जल्दबाजी न करें.

उपाय: गाय को हरा चारा खिलाएं और ‘ॐ बुं बुधाय नमः’ का जाप करें.

शुभ अंक- 9.
शुभ रंग- लाल

Also Read:- आज कृष्ण पक्ष की द्वादशी उपरांत त्रयोदशी तिथि, जानें पंचांग शुभ-अशुभ समय

Also Read:- महाशिवरात्रि पर बन रहा है दुर्लभ संयोग, जानें किन लोगों पर पड़ेगा असर

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ranjan Kumar

दिल्ली स्कूल ऑफ जर्नलिज़्म, दिल्ली विश्वविद्यालय से मास्टर्स. वर्तमान में प्रभात खबर में धर्म और राशिफल बीट पर काम कर रहे हैं, जहां गंभीर विषयों को सरल और प्रभावी शैली में पाठकों तक पहुंचाने का प्रयास करते हैं. राजनीति, सिनेमा और हेल्थ विषयों पर पैनी पकड़. गहरी रिसर्च आधारित लेखन सीखने का प्रयास जारी है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >