डॉ एनके बेरा
मेष
आप अपने काम में क्रिएटिव रहेंगे. व्यापारिक यात्रा लाभप्रद होगी, राजनीतिक क्षेत्र में प्रतिष्ठा की प्राप्ति होगी,बिगड़े हुए कार्य बनेंगे.
वृष
कठिन परिश्रम-प्रयत्न से कारोबार बढ़ेगा, आमदनी बढ़ेगी, नये-नये काम सामने आयेंगे. नौकरी में कार्य की प्रशंसा होगी.
मिथुन
समय अनुकूल है, जिस उद्देश्य से आपने कोई कार्य हाथ में ले रखा है उस उद्देश्य की पूर्ति हो जायेगी. आपके काम में यश प्राप्त होगा.
कर्क
प्रॉपर्टी अथवा आर्थिक लेन-देन संबंधी विवाद हो सकता है, मित्रों से सहयोग मिलेगा, स्थिति आपके पक्ष में रहेगी.
िसंह
रोजी-रोजगार में मतभेद बढ़ेंगे, शत्रुता बढ़ेगी, किसी व्यक्ति अथवा काम में धोखा मिल सकता है, आत्मविश्वास की कमी होगी.
कन्या
महत्वपूर्ण कार्य में सफलता मिलेगी, आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी, आमदनी बढ़ेगी, रुका पैसा मिलेगा, कामकाज समय पर होंगे.
तुला
स्वास्थ्य कुछ कमजोर रहेगा. नियमितता बनाये रखें, मानसिक संतोष बनाये रखें, अनसोचे विवादास्पद मामलों में हाथ न डालें.
वृिश्चक
संतान पक्ष के लिये खर्च होगा. यह खर्च उनकी प्रगति के लिये किया जाएगा, लेखन-पठन-पाठन में रुचि, घर में बड़े लोगों का समागम होगा.
धनु
विशिष्ट कार्य सिद्धि, यशस्वी कार्य करने का अवसर मिलेगा, अभी तक जो कोई इच्छा अधूरी रही हो, ऐसी इच्छा कीपूर्ति होने का सिलसिला प्रारंभ होगा.
मकर
पत्नी-पुत्र का सुख मिलेगा, अपने क्षेत्र के प्रमुख व्यापारियों अधिकारियों एवं उच्चस्तरीय लोगों से आप संबंध बनाने की चेष्टा करें, उनसे चल रहे समस्या का समाधान मिलेगा.
कुंभ
अनिवार्य कामों में आपकी व्यवहार कुशलता सििद्ध और प्रसिद्धि देने वाली है, आवश्यक कार्यों के संपादन में आपकी अपनी सूझबूझ प्रशंसनीय होगी.
मीन
आपके सामने आर्थिक समस्या बनी रहेगी, आपने जिस पर भी आज तक भरोसा किया होगा या स्वयं कष्ट उठाकर उसको सुख दिया होगा ऐसा व्यक्ति आपके विरोध में कार्य करेगा.
