इन्‍हें रोजी-रोजगार में मिलेगी सफलता. होगा धन लाभ.....जानें अपने राशिफल के बारे में

डॉ एनके बेरा मेष दैनिक कार्य अव्यवस्थित रहेगा. नौकरी-व्यापार में अवरोध, विविध उलझनों का सामना होगा. विघ्न-बाधाएं नष्ट होकर आर्थिक सफलता मिलेगी. वृष रोजी-रोजगार में सफलता मिलेगी. किसी खास व्यक्ति के सहयोग से महत्वपूर्ण काम बनेगा. धन लाभ होगा. आत्मबल-मनोबल में वृद्धि. मिथुन परिस्थिति में सुधार होगी. बकाये रकम की प्राप्ति होगी. वस्त्र-आभूषण, धन-द्रव्य की […]

डॉ एनके बेरा
मेष
दैनिक कार्य अव्यवस्थित रहेगा. नौकरी-व्यापार में अवरोध, विविध उलझनों का सामना होगा. विघ्न-बाधाएं नष्ट होकर आर्थिक सफलता मिलेगी.
वृष
रोजी-रोजगार में सफलता मिलेगी. किसी खास व्यक्ति के सहयोग से महत्वपूर्ण काम बनेगा. धन लाभ होगा. आत्मबल-मनोबल में वृद्धि.
मिथुन
परिस्थिति में सुधार होगी. बकाये रकम की प्राप्ति होगी. वस्त्र-आभूषण, धन-द्रव्य की प्राप्ति होगी. दीर्घकालीन योजनाओं पर धनव्यय.
कर्क
रोजी-रोजगार में अनुकूल वातावरण. यशस्वी कार्य करने का अवसर मिलेगा. महत्वाकांक्षा पूरी होगी. नौकरी में बदलाव होने का संयोग बन सकता है.
सिंह
सामाजिक-राजनीतिक व्यक्तियों की लोकप्रियता बढ़ेगी. सत्ता-संगठन में मजबूत स्थिति बनाने में कामयाब होंगे. लाभप्रद योजनाओं में रुचि होगी.
कन्या
नौकरी में उन्नति, बेरोजगारों को रोजगार के साधन उपलब्ध होंगे. महत्वपूर्ण कार्य पूरा होगा. घर-गृहस्थी में सुख-शांति रहेगी.
तुला
परीक्षा-प्रतियोगिता, उच्च शिक्षा से संबद्ध युवाओं को अनुकूल परिणाम मिलेंगे. मांगलिक कार्य संपन्न होगा. नौकरी में स्थानांतरण-पदोन्नति व नया पद मिलने की संभावना.
वृिश्चक
नये उत्साह और उमंग की वृद्धि होगी. भूमि-भवन, वाहनादि के क्रय-वक्रिय से लाभ होगा. बकाये धन की वसूली होगी. पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा.
धनु
बुद्धि-चतुरता-वाकपटुता से कठिन काम भी सहज ढंग से पूरे हो जायेंगे. विरोधियों, गुप्त शत्रुओं पर विजय मिलेगी. महत्वपूर्ण समाचारों की प्राप्ति होगी.
मकर
रोजगार-व्यापार के क्षेत्र में अच्छे समय का उपयोग करें. वांछित उन्नति का मार्ग प्रशस्त होगा. आर्थिक स्थिति में सुधार होगा. रोग-ऋण-शत्रुबाधा का शमन होगा.
कुंभ
किसी काम को उतावली से न करें, अनावश्यक उलझनों से कष्ट होने की संभावना, स्वास्थ्य बाधा, दिमागी तनाव, इष्ट मित्रों-स्वजनों से मार्मिक पीड़ा होगी.
मीन
आयु-आरोग्य की रक्षा होगी. श्रेष्ठजनों के सहयोग से रोजी-रोजगार में उन्नति होगी. संतान की उन्नति से मन प्रसन्न रहेगा. स्वावलंबी जीवन का विकास होगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >