डॉ एन के बेरा
09 से 15 सितंबर 2018
इस सप्ताह की ग्रह स्थिति : इस सप्ताह के आरंभ में चंद्रमा, सूर्य, बुध सिंह राशि में, मंगल, केतु मकर राशि में, बृहस्पति, शुक्र तुला राशि में, शनि धनु राशि में और राहु कर्क राशि में है…
मेष
करियर: जिस प्रोजेक्ट के लिए आप पिछले कुछ दिनों से परेशान थे़ उन कामों को कंप्लीट करने के लिए समय अच्छा है. करियर में उन्नति होगी. आपका फोकस प्रोफेशनल डिसीजन, फंड, फैमिली और फाइनेंस पर रहेगा. नये कॉन्ट्रैक्ट, पार्टनरशिप आदि शुरू करने के लिए आपको ओर कुछ दिन इंतजार करना पड़ेगा. परीक्षा-प्रतियोगिता में सफलता मिलेगी.
पर्सनल लाइफ : पिछले कोई दिनों से पर्सनल लाइफ में चला आ रहा तनाव दूर होगा़ इस सप्ताह आप प्रेमी के साथ कहीं घूमने जायें. कुछ लोगों का नया रोमांस आरंभ हो सकता है.
फैमिली लाइफ : इस सप्ताह फैमिली लाइफ में जटिल समस्या का समाधान करने में स्वजन-परिजनों की ओर से विशेष सहयोग मिलेगा. सपरिवार किसी धार्मिक समारोह में शामिल होंगे़
वृष
करियर : इस सप्ताह आपको अपने परिश्रम का पूरा-पूरा फल मिलेगा. जॉब में बॉस आपसे प्रसन्न रहेंगे. सहकर्मी और उच्चाधिकारियों का सहयोग मिलेगा़ नौकरी में मनोनुकूल-स्थानांतरण और प्रमोशन का योग बन रहा है़ उच्च शिक्षा के स्टूडेंट्स को अपना लक्ष्य प्राप्ति के लिए काफी परिश्रम करना पड़ेगा. कुछ लोगों की विदेश यात्रा की योजना बनेगी.
पर्सनल लाइफ : पर्सनल लाइफ में आपसी संबंधों में गलतफहमियां दूर होगी. वार्ताओं, पत्र-व्यवहार, इ-मेल आदि के माध्यम से इस समय आप अपनी भावनाओं को फोकस करने का प्रयास करें. प्रेम-संबंध निकट भविष्य में विवाह संबंध में बंध सकता है.
फैमिली लाइफ : फैमिली लाइफ की परिस्थितियों में सुधार होगा. पारिवारिक शांति के लिए आपको महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभानी पड़ेगी. आपके कार्य से फैमिली के सभी लोग प्रसन्न होंगे.
मिथुन
करियर : करियर के क्षेत्र में आप जो भी काम हाथ में लेंगे उसे पूरा करने में विलंब होगा. सरकारी जॉब करनेवालों के लिए स्थानांतरण, पदोन्नति और धनलाभ होने की संभावना है. उन युवा वर्ग को विशेष लाभ मिलेगा, जो व्यावसायिक शिक्षा, एमबीए और होटल मैनेजमेंट आदि क्षेत्र से जुड़े हुए हैं.
पर्सनल लाइफ : पर्सनल लाइफ में समस्या का समाधान मिलेगा. आपसी संबंध में प्रगाढ़ता बढ़ेगी़ कुछ लोगों का नया प्रेम संबंध प्रारंभ होगा. यदि पहले से प्रेम-प्रसंग चल रहा है और विवाह बंधन में बंधना चाहते हैं, तो इस समय प्रयास करें सफलता मिलेगी.
फैमिली लाइफ : ससुराल पक्ष, माता-पिता, बुजुर्गों का प्यार और सहयोग आपको मिलेगा. पारिवारिक स्तर पर आपको इस सप्ताह अधिक ध्यान देने की आवश्यकता है. यदि पारिवारिक संपत्ति संबंधी मामला विवादग्रस्त है, तो उसे आपसी सदभाव से सुलझाने की चेष्टा करें.
कर्क
करियर : क्रिएटिव क्षेत्र से जुड़े युवाओं के लिए समय अच्छा है. आप करियर में अच्छा परफॉरमेंस देने में समर्थ होंगे. धन संबंधी विषय, व्यक्तिगत संपत्ति, निधि एवं वित्त, सभी प्रवृत्तियां जो आपकी जेब को प्रभावित करेंगी के समाधान में समर्थ होंगे. उच्च शिक्षा स्टूडेंट्स की इच्छा पूरी होगी़
पर्सनल लाइफ : लव लाइफ के लिए यह सप्ताह अच्छा है. नवविवाहित हैं, तो वैवाहिक जीवन सुखद रहेगा. परिवार में संतान होने का योग भी चल रहा है. प्रेम-प्रसंग में अच्छा अवसर मिलेगा. बहुत संभव है कि उसी से विवाह का संयोग बने जिससे प्रेम चल रहा है.
फैमिली लाइफ : सामाजिक और पारिवारिक सर्कल में सम्मान व स्टेटस में सबसे ऊपर होंगे. आपको दोस्तों और परिजनों का सहयोग मिलेगा. पारिवारिक जिम्मेदारी निभायेंगे़
सिंह
करियर : पिछले कुछ दिनों से चली आ रही करियर में चिंताकारक स्थितियों में सुधार होगा. अभी तक आपके बिजनेस में जो मंदी आयी हुई थी, वह एक बार फिर तेजी पकड़ लेगी. आर्थिक स्थिति मजबूत होगी. उच्च शिक्षा ग्रहण करने वाले युवक-युवतियों को सफलता मिलेगी. शोध और यात्रा संबंधी प्रवृत्तियां गति पकड़ेगी. सोसाइटी में आपका आदर बढ़ेगा.
पर्सनल लाइफ : इस सप्ताह पर्सनल लाइफ अच्छी है. लव लाइफ में कुछ बदलाव आयेंगे. गुप्त शत्रुओं का षडयंत्र विफल होगा. आपसी संपर्क में आंतरिकता बढ़ेगी. एक-दूसरे को समझने में पहले से आसानी होगी.
फैमिली लाइफ : इस सप्ताह फैमिली लाइफ आपके लिए बहुत महत्वपूर्ण रहेगी. वैवाहिक जीवन में सुख-शांति का अनुभव करेंगे. मित्रों से मुलाकात और भोज एवं समारोहों में सम्मिलित करने का अवसर मिलेगा. इसके लिए आपकी आंतरिक प्रवृत्ति भी होगी.
कन्या
करियर : ऑफिस में यशस्वी कार्य करने का अवसर मिलेगा. परीक्षा-प्रतियोगिता-इंटरव्यू आदि के माध्यम से जॉब की तलाश में हैं, तो आपको सफलता मिलने की प्रबल संभावना है. उच्च शिक्षा के स्टूडेंट्स को अपनी पसंद के संस्थानों में दाखिला लेने का अवसर मिलेगा. आप सफलता की सीढ़ियां चढ़ना शुरू करेंगे. राजनीतिक लाभ मिलेगा.
पर्सनल लाइफ : लव लाइफ में पिछले कुछ दिनों से जो समस्याएं चल रही थीं, उसमें समाधान होने की संभावना है. आपसी प्रेम बढ़ेगा. अविवाहितों को विवाह होने का संयोग बनेगा.
फैमिली लाइफ : रिश्तेदारी निभाने व बनाने का अच्छा समय है. जीवन साथी और परिवार के सदस्य समारोह या धार्मिक अनुष्ठान में सम्मिलित होंगे. पारिवारिक वातावरण सुखमय रहेगा.
तुला
करियर : इस सप्ताह आप जितनी तेजी से आप अपने करियर ग्राफ को आगे बढ़ाना चाहते हैं, उतनी ही ज्यादा आपको मेहनत के साथ काम करना होगा. बिजनेस में नये प्रोजेक्ट को आरंभ कर सकते हैं. किसी बड़ी फर्म या पार्टी का ऑर्डर मिलने की संभावना है. नौकरी में बॉस आपसे प्रसन्न रहेंगे. युवाओं की अपेक्षा युवतियां अपना लक्ष्य हासिल करने में समर्थ होंगी.
पर्सनल लाइफ : इस समय आप किसी से इमोशनली इनवॉल्व हो सकते हैं. इससे आगे चल कर आपके जीवन में नया मोड़ आयेगा. अविवाहितों को विवाह के प्रस्ताव मिलने का योग है.
फैमिली लाइफ : इस सप्ताह फैमिली लाइफ सुखद रहेगी. नये वस्त्र-आभूषणों की प्राप्ति होगी. अपने जीवन साथी के स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें. परिवार में पूजा-पाठ धार्मिक कार्य संपन्न होगा, जिसमें मित्रों और परिजनों का भरपूर सहयोग मिलेगा.
वृश्चिक
करियर : हर परिस्थितियों में सुधार होगा. युवा वर्ग कार्यक्षेत्र में जोश व उत्साह से कार्य करेंगे. आपके काम-काज के साथ ग्लैमर भी जुड़ेगा. परीक्षा के क्षेत्र में मनोनुकूल सफलता की प्राप्ति होगी. बिजनेस में आमदनी के नये स्रोत मिलेंगे. जॉब में प्रमोशन का मार्ग प्रशस्त होंगे.
पर्सनल लाइफ : पर्सनल लाइफ में प्रेम और सामंजस्य बना रहेगा, जो आपको अच्छा मूड प्रदान करेगा. कुछ लोगों का नया प्रेम-प्रसंग आरंभ हो सकता है. नवविवाहितों का समय मौज-मस्ती से बीतेगा. अविवाहितों के विवाह होने का संयोग बनेगा.
फैमिली लाइफ : फैमिली लाइफ में परिजनों के साथ इंज्वॉय करने का योग है. मकान और प्रोपर्टी संबंधित काम बनेंगे. पुराने मित्रों से मुलाकात होगी. भाई-बहन के साथ चल रहा विवाद दूर होगा. परिजनों के साथ आपसी प्यार बढ़ेगा. समय खुशी से व्यतीत होगा.
धनु
करियर : रोजगार-व्यापार में परिजनों का सहयोग मिलेगा. युवाओं को नयी नौकरी के लिए प्रपोजल मिल सकता है. यदि आप इसे स्वीकार करते हैं तो यह प्रपोजल आपके करियर के लिए मील का पत्थर साबित होगा. उच्च शिक्षा के स्टूडेंट्स की महत्वाकांक्षा पूरी होगी. लाइफ में तेजी आयेगी. मनोनुकूल कॉलेज और संस्थानों में दाखिला लेने का अवसर मिलेगा.
पर्सनल लाइफ : आपकी लव लाइफ में कुछ बदलाव आयेंगे. दांपत्य जीवन में हर्ष-विषाद की समानता रहेगी. आपसी संबंधों में गलतफहमियां होगी. छोटी-छोटी बातों को लेकर टकराव और दिमागी तनाव होगा. नवविवाहितों का समय खुशी से गुजरेगा.
फैमिली लाइफ : फैमिली लाइफ में तनाव व क्लेश का वातावरण रहेगा. आर्थिक लेन-देन के मामले में पूरी सावधानी बरतें. सप्ताह के अंत में पारिवारिक स्थिति में सुधार होगा.
मकर
करियर : करियर के क्षेत्र में सफलता के लिए ज्यादा मेहनत करने की जरूरत है. बिजनेस में आप लंबे समय तक लाभ के लिए प्लानिंग कर सकते हैं. जॉब की तलाश में हैं या कोई नया व्यवसाय शुरू करने की सोच रहे हैं, इस समय प्रयास करें. सफलता मिलने की पूरी संभावना है. उच्च शिक्षा के लिए कुछ लोगों को विदेश जाने का अवसर मिलेगा.
पर्सनल लाइफ : पर्सनल लाइफ में इस सप्ताह आपको ज्यादा भावनात्मक होने की जरूरत नहीं है. पिछली बातों से सबक लेकर आगे बढ़ें. वैवाहिक जीवन में बड़ी समस्या का आसानी से समाधान मिलेगा.
फैमिली लाइफ : फैमिली लाइफ में समस्या के कारण आपका मन परेशान हो सकता है. व्यर्थ के वाद-विवाद से खुद को दूर रखें, नहीं तो बेकार की उलझनों में फंस सकते हैं. सप्ताह के अंत तक पारिवारिक परिस्थिति में सुधार होगा. संतान पक्ष से शुभ समाचार की प्राप्ति होगी.
कुंभ
करियर : प्रोफेशनल लाइफ में कुछ उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ेगा. किसी तरह हिम्मत करके यदि आपने चुनौतियों का सामना किया तो इनका समाधान आसानी से निकल जायेगा. उच्च शिक्षा के विद्यार्थी जो अध्ययन, अनुसंधान, शोध, लेखन आदि कार्य में नया काम करने की योजना बना रहे हैं, तो उन्हें नयी राह मिलने की संभावना है.
पर्सनल लाइफ : आपसी संबंध में अंतरंगता बढ़ेगी. पार्टनर के साथ कहीं घूमने जाने का प्रोग्राम बनेगा. अविवाहितों के विवाह होने के लिए बात आगे बढ़ेगी. नये प्रेम संबंध आरंभ हो सकते हैं.
फैमिली लाइफ : इस सप्ताह फैमिली लाइफ उत्साहवर्धक रहेगी. स्वजन-मित्रों-कुटुंबियों का सुख-सहयोग मिलेगा. अधूरा काम पूरा होगा. नये वाहन खरीदने का योग है. पारिवारिक कर्तव्य का पालन करने का भरपूर प्रयास करें. आपको मानसिक शांति मिलेगी.
मीन
करियर : करियर को नयी दिशा मिलेगी. जॉब में नयी मीटिंग, यात्रा और नये संबंध आदि के अवसर बन रहे हैं. बिजनेस की स्थिति आपके नियंत्रण में रहेगी. क्रिएटिव फील्ड से जुड़े युवाओं को आगे बढ़ने के बहुत ही अच्छे अवसर प्राप्त होंगे. उच्च शिक्षा के विद्यार्थियों को परीक्षा-प्रतियोगिता में सफलता मिलेगी. फ्यूचर की शिक्षा के लिए अनुकूल संस्थानों में दाखिला लेने का अवसर मिलेगा.
पर्सनल लाइफ : पर्सनल लाइफ में रोमांस और लव के लिए समय अच्छा है. अपने पार्टनर को लेकर आउट ऑफ टाउन घूमने जाने की योजना बन सकती है. नये प्रेम संबंध के लिए समय अच्छा है. अविवाहित हैं, तो विवाह का प्रस्ताव मिलने का योग है.
फैमिली लाइफ : इस सप्ताह आप फैमिली की जिम्मेदारियों को ठीक ढंग से निभायेंगे. आर्थिक स्थिति में सुधार होगा. स्वजन-मित्रों के आवागमन से परिवार में खुशी का माहौल बनेगा. गृह, भूमि, वाहन और भौतिक साधनों में वृद्धि होगी.
