वांछित प्रयासों से इन्‍हें मिलेगी सफलता……जानें अपने राशिफल के बारे में

II डॉ एनके बेरा II मेष समय कष्टकारी है. आप बाहरी यात्रा न करें. कोई अप्रिय घटना घट सकती है. मन में विचित्र आशंकाएं पैदा होगी. अप्रत्यक्ष शत्रुओं से मार्मिक पीड़ा होगी. वृष कार्यक्षेत्र में प्रतिद्वंद्विता तथा अनेक विपदाओं का सामना करना होगा. मानसिक चिंता बढ़ेगी. घरेलू आवश्यकताओं पर अधिक व्यय होगा. मिथुन भौतिक संपन्नता. […]

II डॉ एनके बेरा II

मेष

समय कष्टकारी है. आप बाहरी यात्रा न करें. कोई अप्रिय घटना घट सकती है. मन में विचित्र आशंकाएं पैदा होगी. अप्रत्यक्ष शत्रुओं से मार्मिक पीड़ा होगी.

वृष

कार्यक्षेत्र में प्रतिद्वंद्विता तथा अनेक विपदाओं का सामना करना होगा. मानसिक चिंता बढ़ेगी. घरेलू आवश्यकताओं पर अधिक व्यय होगा.

मिथुन

भौतिक संपन्नता. रुके काम पूरे होंगे. आर्थिक स्थिति सुदृढ़. निर्माण कार्य में प्रगति. रोजी-रोजगार के क्षेत्र में विपदाएं व मानसिक तनाव कम होगा.

कर्क

स्वावलंबन व उत्तरदायित्व की वृद्धि होगी. सपरिवार किसी धार्मिक-सामाजिक समारोह में भाग लेंगे. नये लोगों से संपर्क बढ़ेगा.

िसंह

शारीरिक रोग व मानसिक शोक का शमन होगा. स्वजनों से स्नेह-प्रेम बढ़ेगा. विपरीत स्थितियों में सुधार होगी. सामयिक-सामाजिक विकास होगा.

कन्या

वांछित प्रयासों में क्रमशः सफलता मिलेगी. कर्मक्षेत्र में शुभ कार्यों में सफलता मिलेगी. राजकीय पक्ष से सहयोग-समर्थन मिलेगा.

तुला

तुला-कर्मक्षेत्र में परिश्रम-संघर्ष अधिक करना पड़ेगा. हर काम में अड़चन आयेगी, परंतु कुछ आवश्यक काम बनेंगे. आर्थिक परेशानी.

वृिश्चक

बुद्धि कौशल से हर क्षेत्र में सफलता. सरकारी उच्चाधिकारियों पर निजी प्रभाव शक्ति बढ़ेगी. नवीन व्यापारिक योजना सफल. आर्थिक लाभ होगा.

धनु

विद्यार्थियों को लेखन व अध्ययन का सुपरिणाम मिलेगा. बौद्धिक विकास होगा.रोजगार की दिशा में कार्यों की अधिकता रहेगी. निराशा दूर होगी.

मकर

आप में साहस-पराक्रम व पुरुषार्थ की वृद्धि होगी. रहन-सहन, भोजन-शयन तथा निवास स्थान का उत्तम सुख मिलेगा. धन एवं सुख की प्राप्ति होगी.

कुंभ

वाहन सुख मिलेगा. यात्रा सुखद रहेगी. सामयिक कार्यों में सफलता. नौकरी में उल्लास. संकल्पित काम पूरे होंगे. भौतिक सुख-सुविधा बढ़ेगी.

मीन

भूले-बिसरे प्रसंग पुनर्जीवित होंगे. शत्रुओं का शमन. आर्थिक समस्याओं का समाधान. विशष्टि व्यक्तियों से भेंट-मुलाकात विशेष लाभप्रद हो सकती है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >