इनकी निराशा दूर होगी, महत्वपूर्ण काम होंगे पूरे…. जानें अपने राशिफल के बारे में

II डॉ एनके बेरा II मेष महत्वपूर्ण काम पूरा होगा. व्यापार वृद्धि. घर-गृहस्थी में सुख-शांति का वातावरण रहेगा. अविवाहित हैं, तो विवाह का प्रस्ताव मिलेगा. वृष परिश्रम का पूरा-पूरा फल मिलेगा. मधुर वाणी व चतुराई से आप अपना काम बना लेंगे. संकल्पित काम पूरे होंगे. भौतिक सुख-सुविधाएं बढ़ेंगी. मिथुन नवीन योजनाएं कार्यान्वित होंगी. कर्मक्षेत्र में […]

II डॉ एनके बेरा II
मेष
महत्वपूर्ण काम पूरा होगा. व्यापार वृद्धि. घर-गृहस्थी में सुख-शांति का वातावरण रहेगा. अविवाहित हैं, तो विवाह का प्रस्ताव मिलेगा.
वृष
परिश्रम का पूरा-पूरा फल मिलेगा. मधुर वाणी व चतुराई से आप अपना काम बना लेंगे. संकल्पित काम पूरे होंगे. भौतिक सुख-सुविधाएं बढ़ेंगी.
मिथुन
नवीन योजनाएं कार्यान्वित होंगी. कर्मक्षेत्र में संतोषजनक प्रगति, वाकपटुता एवं चतुराई से बिगड़ा काम बना लेंगे. निर्माण कार्य में प्रगति होगी.
कर्क
कठिन परिश्रम व प्रयत्न से विपरीत स्थितियों में सुधार होगा. आर्थिक समस्याओं का समाधान मिलेगा. निराशा दूर होगी. नये लोगों से संपर्क बनेगा.
िसंह
परिश्रम-प्रयत्न से प्रतिकूल परिस्थिति अनुकूल बनेगी. आपके मित्र मददगार साबित होंगे. मन को शांति मिलेगी. शत्रुओं पर विजय मिलेगा.
कन्या
आज का दिन अनुकूल एवं शुभ फलदायक है. नयी आशाएं उदित होंगी, धनागम के अवसर बढ़ेंगे. परिवार में मांगलिक कार्य होगा.
तुला
कर्मक्षेत्र में परिश्रम-संघर्ष अधिक करना पड़ेगा, कुछ जरूरी कामकाज के प्रसंग उत्साहित करेंगे, प्रभावशाली माध्यम से लाभ. शुभ समाचार मिलेगा.
वृिश्चक
नवीन व्यापारिक योजना सफल, आर्थिक लाभ होगा. पद-मान-मर्यादा की वृद्धि होगी. राजकीय पक्ष से सहयोग मिलेगा. आपका व्यक्तित्व निखरेगा.
धनु
निराशा दूर होगी. विद्या वांछित उन्नति का मार्ग प्रशस्त होगा. पारिवारिक सुख, बिगड़े कार्य बनेंगे. सत्ता या संगठन में आपकी स्थिति मजबूत होगी.
मकर
जमीन-मकान, स्थिर संपत्ति से संबंधित काम सिद्ध होंगे. रोजी-रोजगार में थोड़े परिश्रम से ही अभीष्ट कार्य सिद्ध होंगे. व्यापारिक यात्रा लाभप्रद रहेगी.
कुंभ
नौकरी में उन्नति, बेरोजगारों को रोजगार का साधन उपलब्ध होंगे. राजकीय सेवा से जुड़े लोगों का स्थानांतरण होने की संभावना है.
मीन
घरेलू आवश्यकताओं पर अधिक व्यय करना पड़ेगा. मानसिक चिंता बढ़ेगी. कर्मक्षेत्र में नये विरोधियों से नयी कठिनाइयां उत्पन्न हो सकती हैं.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >