II डॉ एनके बेरा II
मेष
जमीन-जायदाद संबंधी कार्य में उलझनें दूर होंगी. सामाजिक-राजनीतिक व्यक्तियों को अपने सहयोगियों से ही परेशानी होने की संभावना है.
वृष
कर्मक्षेत्र में प्रशंसनीय कार्य करने का अवसर मिलेगा. व्यापारिक यात्रा लाभप्रद सिद्ध होगी. पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा. राजनीतिक लाभ मिलेगा.
मिथुन
अधूरे कार्य पूरे होंगे. धन लाभ. मान-यश-प्रतिष्ठा-उपहार-पुरस्कार की प्राप्ति होगी. विरोधियों पर विजय मिलेगा. इच्छित कार्य सफल होगा.
कर्क
प्रभावशाली व्यक्तियों से वांछित सहयोग मिलेगा.मन प्रसन्न रहेगा. शुभ कार्य का संपादन करेंगे. सदभावनाएं एवं शुभ संदेश प्राप्त होंगे.
िसंह
मनोकामनाएं पूरी होंगी. महत्वपूर्ण कार्य संपादन में सामाजिक संपर्क प्रभाव का लाभ उठा सकते हैं. पारिवारिक आदर-सम्मान एवं कर्मबल की वृद्धि होगी.
कन्या
सपरिवार किसी धार्मिक स्थान में जाने के साधन बनेंगे. नयी आशाओं का उदय होगा. धैर्य व साहस से सभी कार्य पूरे होंगे. धनागम के अवसर बढ़ेंगे.
तुला
स्वास्थ्य ठीक रहेगा.भ्रमण-मनोरंजन के साधन बनेंगे. विविध समस्याओं का समाधान, परिश्रम से इच्छित सफलता की ओर अग्रसर रहेंगे.
वृिश्चक
उच्च शिक्षा के विद्यार्थियों को शैक्षणिक उन्नति होगी. सरकारी नौकरी करनेवालों का मनचाहे स्थान पर स्थान परिवर्तन हो सकता है.
धनु
सम्मान-स्वाभिमान की रक्षा होगी. मित्रों-कुटुंबियों का सहयोग मिलेगा.आत्मविश्वास की वृद्धि. रुके कामों में प्रगति होगी.
मकर
किसी बड़ी योजना को साकार करने में कई लोगों का साथ मिलेगा. आजीविका संबंधी चिंता दूर होगी. साहसिक कार्य में सफलता मिलेगी.
कुंभ
सक्रिय व्यक्तित्व का विकास होगा. बकाये रकम की प्राप्ति होगी. रोजी-रोजगार के क्षेत्र में लाभकारी प्रयास सफल होगा. स्वजनों का सहयोग मिलेगा.
मीन
अनिवार्य कामों में आपकी व्यवहार कुशलता अवश्य ही सिद्धिप्रद होगी. लिखा-पढ़ी के काम में सावधानी से करें. परिजनों के स्वास्थ्य को लेकर चिंता होगी.
