II डॉ एनके बेरा II
मेष
समस्याओं का समाधान निकलेगा. राजकीय सहयोग-समर्थन बढ़ेगा. दिमागी तनाव दूर होगा. सुख-सुविधा के साधन बनेंगे. आर्थिक लाभ होगा.
वृष
प्रशंसनीय कार्य करने का अवसर मिलेगा.लोकप्रियता का विस्तार. अधूरा कार्य पूरा होगा. परिश्रम-प्रयत्न से जटिल समस्या का समाधान मिलेगा.
मिथुन
मान-यश-प्रतिष्ठा-उपहार-पुरस्कार की प्राप्ति. लाभकारी वातावरण की शुरुआत है. नये काम में लाभ मिलेगा. गुप्त शत्रुओं का षड्यंत्र विफल होगा.
कर्क
सद्भावनाएं एवं शुभ संदेश प्राप्त होंगे. उद्योग व्यापार में सफलता, गृहोपयोगी वस्तुओं का संचय करेंगे. आपको भौतिक सुख-सुविधा की प्राप्ति होगी.
िसंह
परीक्षा-प्रतियोगिता में सफलता मिलेगी. स्वजन-मित्रों का सहयोग. वांछित उन्नति का मार्ग प्रशस्त होगा. नये-नये लोगों से जान-पहचान होगी.
कन्या
कठिन परिश्रम-प्रयत्न से आजीविका के क्षेत्र में सफलता. आत्मबल एवं कर्मबल में वृद्धि होगी. सपरिवार भ्रमण-मनोरंजन के साधन बनेंगे.
तुला
धैर्य व साहस से सभी कार्य पूरे होंगे. धनागम के अवसर बढ़ेंगे. दांपत्य जीवन सुखद रहेगा. स्वास्थ्य ठीक रहेगा. नौकरी में बदलाव होने की संभावना है.
वृिश्चक
परिश्रम से इच्छित सफलता की ओर अग्रसर रहेंगे. आर्थिक संतुलन बनाये रखने में सफल होंगे, किंतु पारिवारिक दायित्व निर्वहन में खर्च अधिक करना पड़ेगा.
धनु
नौकरी में शुभ परिवर्तन, सम्मान-स्वाभिमान की रक्षा, मित्र-कुटुंबियों का सहयोग, जमीन-जायदाद संबंधी कार्य सफल होंगे. रुके कामों में प्रगति होगी.
मकर
किसी वृहद योजना को साकार करने में कई लोगों का साथ मिलेगा. धार्मिक कार्य में रुचि बढ़ेगी. साहसिक कार्य में सफलता मिलेगी.
कुंभ
सामाजिक-राजनीतिक संपर्क-प्रभाव का लाभ मिलेगा. लाभकारी प्रयास सफल होंगे. स्वजन-मित्रों का सहयोग. स्वाभिमान व स्वावलंबन बढ़ेगा.
मीन
आमदनी से खर्च अधिक होगा. चिंतनीय वातावरण से मुक्ति मिलेगी. परिश्रम का फल मिलेगा. कर्मक्षेत्र में प्रशंसनीय कार्य करने का अवसर मिलेगा.
