इनकी मकान संबधी कठिनाइयां दूर होगीं...जानें अपना भी राशिफल

डॉ एनके बेरा मेष रोजी-रोजगार में लाभ प्राप्त होगा.शारीरिक कष्ट, दिमागी उलझन, खर्च अधिक होगा. कोई नवीन समस्या आ सकती है, परन्तु आप अपनी सूझ-बूझ से सुलझा लेंगे. वृष मकान संबधी कठिनाइयां दूर होगी, विद्या-बुद्धि-प्रतिभा का विकास होगा. रचनात्मक प्रयास सफल होंगे. व्यर्थ की चिंता में ध्यान बढेगा. जमीन-जायदाद संंबंधी काम होगा. मिथुन पारिवारिक दायित्व […]

डॉ एनके बेरा
मेष
रोजी-रोजगार में लाभ प्राप्त होगा.शारीरिक कष्ट, दिमागी उलझन, खर्च अधिक होगा. कोई नवीन समस्या आ सकती है, परन्तु आप अपनी सूझ-बूझ से सुलझा लेंगे.
वृष
मकान संबधी कठिनाइयां दूर होगी, विद्या-बुद्धि-प्रतिभा का विकास होगा. रचनात्मक प्रयास सफल होंगे. व्यर्थ की चिंता में ध्यान बढेगा. जमीन-जायदाद संंबंधी काम होगा.
मिथुन
पारिवारिक दायित्व पूरे होंगे. मानसिक चिंता बढ़ेगी. दुष्ट लोगों की संगति कलहकारी सिद्ध होगी. आर्थिक हानि व सुख शांति की हानि हो सकती है. राजनीतिक लाभ मिलेगा.
कर्क
कर्मक्षेत्र में कठिन परिश्रम व संघर्ष करना पड़ेगा. आर्थिक परेशानी दूर होगी. सेहत में सुधार होगा. नये वाहन खरीदने का संयोग बनेगा. किसी प्रकार की जोखिम से परहेज रखें.
िसंह
भौतिक सुख सुविधा बढ़ेगी. आर्थिक समस्याओं का सहजता से समाधान होगा. किसी विशष्टि व्यक्ति से मुलाकात होगी. अधिकांश समय आमोद-प्रमोद से व्यतीत होगा.
कन्या
यात्राएं सफल होगी. अनावश्यक खर्चों में कमी आयेगी. क्रोध पर नियंत्रण रखना आवश्यक है. अपनी कर्तव्यनिष्ठा और वाकपटुता से असंभव सा कार्य भी प्रतिपादित कर सकते हैं.
तुला
रोजगार-व्यापार की स्थिति में सुधार होगी, नवीन योजनाएं सफल होगी.आर्थिक लाभ के एकाधिक अवसर मिलेंगे. सरकारी पक्ष का सहयोग समर्थन मिलेगा.
वृिश्चक
हर क्षेत्र में सफलता, नवीन व्यापारिक योजना सफल, आर्थिक लाभ होगा. नौकरी में पदोन्नति की संभावना बन रहा है, धार्मिक कार्य में रुचि बढ़ेगी. शुभ समाचार की प्राप्ति होगी.
धनु
रुके हुए काम पूरे होंगे. आर्थिक स्थिति सुदृढ़, निर्माण कार्य में प्रगति, धनलाभ के अवसर बनेंगे. नये व्यवसाय का आरंभ हो सकता है. घर में किसी मांगलिक उत्सव का आयोजन होगा.
मकर
थोड़े परिश्रम से ही अभीष्ट कार्य सिद्ध होंगे. वाहन सुख, यात्रा सुखद, धन लाभ के अवसर बनेंगे.संतान की उन्नति से उत्साह में वृद्धि होगी. परिवार में शुभ मांगलिक कार्यक्रम में व्यस्त रहेंगे.
कुंभ
नये लोगों से संपर्क, महिला मित्र के माध्यम से लाभ, शुभ समाचार मिलेगा.गृह-भूमि-वाहन का सुख, सम्मान-स्वाभिमान की रक्षा होगी.हर्ष-उल्लास का वातावरण बनेगा.
मीन
महत्वपूर्ण काम पूरा होगा. आर्थिक समस्याओं का समाधान, व्यापार वृद्धि, चतुर्दिक हर्ष तथा उल्लास का वातावरण बनेगा. इंटरव्यू, परीक्षा-प्रतियोगिता में सफलता मिलेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >