पढि़ए आज का राशिफल, जानिए कैसा गुजरेगा आपका दिन

डॉ एनके बेरा मेष कठिन परिश्रम-प्रयत्न से नौकरी व व्यवसाय में उलझनों से राहत मिलेगी.लंबित कार्य पूरा करने में व्यस्त रहेंगे. नौकरी में पदोन्नति के अवसर, माता-पिता का पूर्ण सहयोग व साहचर्य प्राप्त होगा. वृष परिस्थिति में सुधार होगा. कर्मक्षेत्र में बाधाएं तो आयेंगी, पर आप अपनी चतुराई व सूझबूझ से उनसे छुटकारा पा लेंगे. […]

डॉ एनके बेरा
मेष
कठिन परिश्रम-प्रयत्न से नौकरी व व्यवसाय में उलझनों से राहत मिलेगी.लंबित कार्य पूरा करने में व्यस्त रहेंगे. नौकरी में पदोन्नति के अवसर, माता-पिता का पूर्ण सहयोग व साहचर्य प्राप्त होगा.
वृष
परिस्थिति में सुधार होगा. कर्मक्षेत्र में बाधाएं तो आयेंगी, पर आप अपनी चतुराई व सूझबूझ से उनसे छुटकारा पा लेंगे. रोजी-रोजगार का उचित अवसर मिलेंगे. धन लाभ होगा.
मिथुन
भाग्योन्नति के अवसर प्राप्त होंगे. विद्यार्थियों को अध्ययन-अध्यवसाय में रुचि बढ़ेगी. व्यवसाय में लाभ होगा.लॉटरी, जुआ, सट्टे में पैसा न लगाएं बाहरी यात्रा का योग है.
कर्क
संपत्ति संबंधी समस्याएं उत्पन्न होंगी.आय कम होगी, जिसके कारण बचत कम होने से मन उदास रहेगा. लड़ाई-झगड़े से दूर रहें. वाहन सावधानीपूर्वक चलाएं.दुर्घटना होने की आशंका है.
िसंह
आप किसी राजकीय विपत्ति के शिकार हो सकते हैं. व्यावसायिक उलझनें भी बढ़ने की आशंका. आय कम, परंतु व्यय आशा से अधिक होगा. मन में वैचेनी रहेगी. अपने वाणी व गुस्से को नियंत्रित रखें.
कन्या
प्रयास व परिश्रम से सफलता मिलेगी. मनोवांछित कार्य पूरे होंगे. रोमांस के लिए समय ठीक है. प्रेम-प्रसंगों में सफलता मिलेगी.नवीन कार्य की योजना बनेगी. नवीन वस्तु की खरीदारी संभव है.
तुला
विवाह आदि उत्सवों की योजना बनेगी. परिवार मेंशुभ व धार्मिक कार्य होंगे. स्वजन का भरपूर सहयोग मिलेगा.यात्रा से परहेज करें. व्यवसाय में परेशानी एवं बाधा का सामना करना पड़ेगा.
वृिश्चक
परिवार में कोई खुशी का अवसर आयेगा. रिश्तेदार व मित्रों से मेल-मिलाप होगा. विवाहादि शुभ कार्य संपन्न होंगे.बड़े-बुजुर्गों के आशीर्वाद व सहयोग प्राप्त होंगे. भाग्योदय के अवसर है.
धनु
धनु-परिश्रम-प्रयत्न से आय में आशानुकूल वृद्धि होगी. शुभ कार्य की ओर प्रवृत्ति बढ़ेगी.नये-नये लोगों से जान-पहचान बनेगी, जो आगे चलकर लाभप्रद सिद्ध होगी.
मकर
घर-गृहस्थी में सुख-शांति का वातावरण, दैनिक कार्य सरलता से पूरे होंगे. जिस कार्य के लिए प्रयास करेंगे वह पूरा होने की संभावना है. लंबे समय से चली आ रही चिन्ता समाप्त होगी.
कुंभ
आज आप व्यस्त रहेंगे. लंबित काम निपटायेंगे. स्थितियां सामान्य होती जायेगी.प्यार में सफलता मिलेगा. पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा. किसी सामाजिक समारोह में जाने का अवसर मिलेगा.
मीन
वांछित उन्नति का मार्ग प्रशस्त होगा. रोजगार में सफलता मिलेगी, लेकिन आर्थिक लेन-देन सावधानी से करें. अत्यधिक विश्वासघातक हो सकता है. धर्म-कर्म सामाजिक कार्य में व्यस्त रहेंगे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >