डॉ एनके बेरा
मेष
भूमि-भवन-वाहनादि कार्यों में सफलता, पुरानी समस्योओं को सुलझायेंगे.घर की अपेक्षा बाहरी लोग ज्यादा मदद करेंगे. पारिवारिक उत्तरदायित्व की वृद्धि होगी.
वृष
परिश्रम-प्रयत्न से नौकरी व व्यवसाय में उलझनों से राहत मिलेगी. लंबित कार्य पूरा करने में व्यस्तता रहेगी.नौकरी में पदोन्नति के अवसर मिल सकता है,श्रेष्ठजनों का पूर्ण सहयोग व साहचर्य प्राप्त होगा.
मिथुन
परिस्थिति में सुधार होगा. कर्मक्षेत्र में बाधाएं तो आएंगी परंतु आप अपनी सूझबूझ से उनसे छुटकारा पा लेंगे. रोजी-रोजगार का उचित अवसर मिलेंगे. भाग्योन्नति के अवसर प्राप्त होंगे.
कर्क
लॉटरी, जुआ, सट्टे में पैसा न लगायें, व्यस्तता अधिक रहेगी. बाहरी यात्रा का योग है. गृहस्थ जीवन में प्रसन्नता का माहौल रहेगा. आय कम होगी, जिसके कारण बचत कम होने से मन उदास रहेगा.
िसंह
वाद-विवाद लड़ाई-झगड़े से दूर रहें. वाहन सावधानी पूर्वक चलायें, दुर्घटना होने की आशंका है. अपने सेहत का ध्यान रखें. आप इस समय किसी राजकीय विपत्ति के शिकार हो सकते हैं.
कन्या
आय कम परंतु व्यय अधिक होगा. मन बेचैन रहेगा. अपने वाणी व गुस्से को नियंत्रित रखें. रोजी-रोजगार के क्षेत्र में प्रपरिश्रम से सफलता मिलेगी. विद्यार्थियों को परीक्षा-प्रतियोगिता में सफलता मिलेगी.
तुला
महत्वपूर्ण कार्य पूरे होंगे. रोमांस के लिए समय ठीक है. प्रेम-प्रसंगों में सफलता मिलेगी.नवीन कार्य की योजना बनेगी. घर में किसी नवीन वस्तु की खरीदारी संभव है.
वृिश्चक
उद्योग-धंधे में कुछ परेशानी एवं बाधा का सामना करना पड़ेगा. आर्थिक परेशानी होगी. परिवार में कोई खुशी का अवसर आयेगा. रिश्तेदार व मित्रों से मेल-मिलाप होगा.
धनु
भाग्योदय के अवसर मिलेंगे. मन प्रसन्न रहेगा. परिश्रम-प्रयत्न से आय में आशानुकूल वृद्धि होगी. नये-नये लोगों से जान-पहचान बनेगी. जो आगे चलकर लाभप्रद सिद्ध होगी.
मकर
बकाये रकम की प्राप्ति होगी. आर्थिक स्थिति सुदृढ़ बनेगा. घर-गृहस्थी में सुख-शांति का वातावरण, दैनिक कार्य सरलता से पूरे होंगे. जिस कार्य के लिए प्रयास करेंगे वह पूरा होने की संभावना है.
कुंभ
संतान आज्ञाकारी रहेगी, कोई शुभ समाचार मिलेगा. आज आप व्यस्त रहेंगे. लंबित काम निपटायेंगे. स्थितियां धीरे-धीरे सामान्य होंगी. पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा.
मीन
समय कष्टकारी है. बिना पढ़े किसी कागज पर हस्ताक्षर न करें. आर्थिक लेन-देन सावधानी से करें. अत्यधिक विश्वास घातक हो सकता है. विरोधी व शत्रु नुकसान पहुंचाने की चेष्टा करेंगे.
